Responsive Scrollable Menu

West Bengal के Bankura में Cojpa कार्यकर्ता के पिता की पिटाई से मौत, गिरफ्तारी की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने पश्चिम बंगाल में संगठन के एक स्वयंसेवक शेख अब्दुल हफीज के पिता जनाब मफीक की पिटाई के बाद मौत के लिए जिम्मेदार लोगों की रविवार को तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। कॉजपा के अनुसार, 25 वर्षीय हफीज कॉजपा के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत एक सरकारी स्कूल गए थे, जिसकी वजह से उनके परिवार के सदस्यों पर कथित रूप से हमला किया गया था। कॉजपा ने एक बयान में कहा कि मफीक की शनिवार को मौत हो गई और कथित रूप से किये गये हमले में उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं।

कॉजपा ने बताया कि यह घटना बांकुड़ा जिले के करिसुंडा इलाके में हुई। हफीज ने 13 अगस्त को अपने गांव के स्थानीय सरकारी स्कूल में देशव्यापी ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने स्कूल के बुनियादी ढांचे की स्थिति को देखा था।

कॉजपा ने आरोप लगाया कि स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के रूप में पहचाने गए हथियारबंद लोग उसी शाम जबरन हफीज के घर में घुस गए। बयान के अनुसार, अस्पताल से बनाए गए एक वीडियो में हफीज ने आरोप लगाया कि एक स्कूल शिक्षक ने राजनीतिक कार्यकर्ताओं को उनके स्कूल के निरीक्षण के बारे में जानकारी दी थी, जिसके बाद यह हमला हुआ। कॉजपा ने कहा कि कथित हमलावरों ने हफीज से एक वीडियो रिकॉर्ड कर स्कूल की स्थिति उजागर करने के लिए माफी मांगने और यह कहने को कहा कि उसने ऐसा बाहरी प्रभाव में आकर किया था।

बयान में बताया गया, “जब हफीज ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो आरोप है कि उन लोगों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया।” बयान के अनुसार, हफीज की गर्दन में गंभीर चोट आई, जबकि उनके पिता के सिर में किसी भारी वस्तु से गंभीर चोट लगी। कॉजपा ने कहा कि हमले के बाद हफीज ने अस्पताल से एक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें उन्होंने अपनी चोटों को दिखाया। कॉजपा ने बताया कि हफीज के पिता ने बाद में 15 अगस्त को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

कॉजपा के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने कहा, “हमें न तो चुप कराया जा सकता है और न ही डराया जा सकता है। हम बेहतर विद्यालयों के लिए लड़ते रहेंगे। कॉजपा हफीज और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

हम उनके पिता की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हैं। हमारी टीम पश्चिम बंगाल जाएगी और यह सुनिश्चित करेगी कि अब्दुल और उनके परिवार को न्याय मिले।” दीपके ने सरकारी विद्यालयों की स्थिति को सामने लाने और विद्यालयों के बुनियादी ढांचे व शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू किया था। इस अभियान के तहत नागरिकों को सरकारी विद्यालय जाने, उनकी स्थिति का जायजा लेने और कमियों को सार्वजनिक रूप से सामने लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

Continue reading on the app

Lok Sabha की मौजूदा सीटों पर महिला आरक्षण दे केंद्र: DMK नेता EVKS Elangovan

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के वरिष्ठ नेता ईवीकेएस एलंगोवन ने लोकसभा में सीट संख्या बढ़ाकर महिला आरक्षण लागू करने में हो रही देरी को महिलाओं का “अपमान” बताते हुए रविवार को जोर देकर कहा कि केंद्र को सदन में मौजूदा सीट संख्या के आधार पर ही महिला आरक्षण लागू करना चाहिए। उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोगों को “धोखा देने” का आरोप भी लगाया। द्रमुक नेता ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पहले कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने पेश किया था और उस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसका विरोध किया था।

एलंगोवन ने ‘पीटीआई-वीडियो’ सेवा से बातचीत में तमिलनाडु में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के नेतृत्व वाली सरकार के पहले 100 दिनों के कार्यकाल के प्रदर्शन की भी आलोचना की। उन्होंने लोकसभा सीट संख्या बढ़ाने के साथ 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को जोड़ने के केंद्र के तर्क की आलोचना की। एलंगोवन ने कहा, “उन्हें (केंद्र सरकार को) मौजूदा सीट पर ही महिला आरक्षण लागू करना चाहिए।” उन्होंने सीट संख्या बढ़ाने में हो रही देरी को “महिलाओं का अपमान” बताया।

द्रमुक नेता ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर निशाना साधते हुए टीवीके सरकार के पहले 100 दिनों के कथित खराब प्रशासनिक प्रदर्शन की आलोचना की और इसे “शून्य” बताया। एलंगोवन ने आरोप लगाया कि टीवीके सरकार ने केवल मौजूदा योजनाओं के नाम बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा, “उनकी एकमात्र विचारधारा हर तरह से द्रमुक पर हमला करने की है।” एलंगोवन ने मुख्यमंत्री विजय के सरकार के खिलाफ साजिश को नाकाम करने के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार के पास पूर्ण बहुमत नहीं है और वह उन दलों पर काफी निर्भर है, जिन्होंने द्रमुक के साथ गठबंधन के तहत चुनाव जीता था।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार अपने वादे पूरे करने में विफल रहती है, तो ये सहयोगी दल अपना समर्थन वापस ले सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

149 किमी/ घंटा की स्पीड से दहला यूपी लीग, बल्लेबाज झेल रहे हैं कार्तिक त्यागी के रफ्तार का कहर, क्या सेलेक्टर्स तक पहुंची धमक?

उत्तर प्रदेश के 25 वर्षीय तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने अपनी आग उगलती गेंदों और जुझारू जज्बे से एक बार फिर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है. लगातार चोटों और उतार-चढ़ाव से जूझने के बाद, इस युवा पेसर ने यूपी टी20 लीग में मेरठ मेवरिक्स की तरफ से खेलते हुए न केवल अपनी लय हासिल की है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के मुख्य पटल पर वापसी का बिगुल भी फूंक दिया है Tue, 18 Aug 2026 16:10:51 +0530

  Videos
See all

BPSC TRE 4 Notification LIVE Update: TRE 4 का नोटिफिकेशन जारी | Bihar Teacher Recruitment 2026| LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T11:13:22+00:00

नक्सलवाद खत्म तो ‘Dimagi Naxal’ पर प्रहार! PM Modi के बयान से क्यों भड़का विपक्ष? | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T11:16:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers