Responsive Scrollable Menu

एक्ट्रेस अनन्या राज का 35 साल की उम्र में निधन:मानसिक और शारीरिक बीमारी से जूझ रही थीं; परिजनों बोले- नींद में ही थम गईं सांसें

फिल्म '7 आवर्स टू गो' और 'घोस्ट' फेम एक्ट्रेस अनन्या राज का 35 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिजनों ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की है। परिजनों के अनुसार, अनन्या का निधन 15 जुलाई की सुबह नींद में ही हो गया। वे पिछले एक साल से ज्यादा समय से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। परिजनों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। परिजनों ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक नोट अनन्या राज के परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी। परिजनों ने लिखा कि वे बहुत भारी दिल से यह बता रहे हैं कि 15 जुलाई को तड़के अनन्या का निधन हो गया। वे नींद में ही शांति से इस दुनिया को अलविदा कह गईं। पोस्ट में लिखा गया कि पिछले एक साल से अधिक समय से वे शारीरिक और मानसिक परेशानी से गुजर रही थीं और उन्होंने एक योद्धा की तरह इसका सामना किया। 2016 में बॉलीवुड में कदम रखा था मुंबई में पली-बढ़ी अनन्या राज ने हिंदी और क्षेत्रीय सिनेमा में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने साल 2016 में थ्रिलर फिल्म '7 आवर्स टू गो' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वे 2017 में आई फिल्म 'द फाइनल एग्जिट' और 2019 में विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी हॉरर फिल्म ‘घोस्ट’ में नजर आईं। फिल्मों के अलावा वे कई मशहूर म्यूजिक वीडियोज का भी हिस्सा रहीं, जिससे उन्हें दर्शकों के बीच पहचान मिली। तेलुगु और अन्य क्षेत्रीय फिल्मों में भी किया काम हिंदी फिल्मों के अलावा अनन्या ने क्षेत्रीय सिनेमा में भी अपनी किस्मत आजमाई थी। उन्होंने साल 2022 में रिलीज हुई तेलुगु सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'थगड़े ले' में काम किया था। श्रीनिवास राजू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वे नवीन चंद्रा, दिव्या पिल्लई और पी. रविशंकर के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने त्रिभाषी फिल्म 'मद्रासी गैंग' में भी मुख्य भूमिका निभाई थी। परिवार ने निजता बनाए रखने की अपील की परिवार की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया कि अनन्या एक मजबूत इरादों वाली लड़की थीं और रानी की तरह जीती थीं। परिजनों ने लिखा कि उनके न रहने से जो खालीपन आया है, उसे हमेशा महसूस किया जाएगा। इस मुश्किल घड़ी में परिजनों ने फैंस और मीडिया से उनकी निजता (प्राइवेसी) का सम्मान करने और अभिनेत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया है।

Continue reading on the app

बांग्लादेश से मिली शर्मनाक हार के बाद रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग उठाई

डार्विन, 16 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने रविवार को डार्विन में बांग्लादेश से मिली पहले टेस्ट में हार के बाद टेस्ट टीम में बदलाव की मांग की है। हाल के दिनों में ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग पर लगातार सवाल उठ रहे थे, और मामला तब और गंभीर हो गया जब पूरी ताकत के साथ खेलने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने ही मैदान पर बांग्लादेश के हाथों 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL, 1st Test Day-3 Live: गॉल टेस्ट पर भारत का शिकंजा, श्रीलंका को बैटिंग में दिखाना होगा दम

India vs Sri Lanka, Live cricket Score 1st Day-3: भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. बारिश से प्रभावित दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन बनाकर लिए. टीम इंडिया के लिए क्रीज पर आखिरी जोड़ी के रूप में कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा क्रीज पर खड़े हैं. Mon, 17 Aug 2026 08:15:59 +0530

  Videos
See all

SHORTS OR अशोक धाम मंदिर में मची भगदड़ 7 श्रद्धालुओं की मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T03:16:18+00:00

मामूली बात पर भिड़े दो गुट, लाठी डंडों से हमला | MP Guna Clash | Crime News | MP News #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T03:13:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers