जून में इन 6 लघु वित्त बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, जानें अब कहाँ मिल रहा कितना रिटर्न?
जून में कई लघु वित्त बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। इस लिस्ट में इक्विटस स्मॉल फाइनेंस बैंक, यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक, AU स्मॉल फाइनेंस इत्यादि शामिल हैं। किसी ने इंटरेस्ट रेट में वृद्धि तो किसी ने कटौती की घोषणा की है। संशोधन के बाद भी वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिल रही है।
ग्राहकों को एफडी में निवेश करने से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि सभी बैंक समय-समय एफडी के इंटरेस्ट रेट में बदलाव करते रहते हैं। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 22 जून को एफडी की नई ब्याज दरें लागू कर दी है। सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.80% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस की सुविधा भी दे रहा है।
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक
एफडी के ब्याज दरों में बदलाव के बाद यह बैंक सामान्य नागरिकों को 2.75% से लेकर 7.75% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.25 प्रतिशत से लेकर 8.25% है। बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 2 साल से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का टेन्योर ऑप्शन मिलता है।
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक
जून में एफडी के ब्याज दरों में बदलाव करने वाले बैंकों की लिस्ट में यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल है। सामान्य नागरिकों 4% से लेकर 7.80% तक ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 46 दिन से लेकर 120 महीने तक के सभी टेन्योर पर 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज की सुविधा मिल रही है।
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 10 जून को एफडी की नई ब्याज दरें लागू की थी। सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.40% तक ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न 30 महीने 1 दिन से लेकर 36 महीने के टेन्योर पर मिल रहा है।
इक्विटस स्मॉल फाइनेंस बैंक
इस बैंक ने भी 10 जून को एफडी की नई ब्याज दरें लागू कर दी है। सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.75% तक रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 0.50% अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है, इंटरेस्ट रेट 4% से लेकर 8.25% है।
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक
इस बैंक ने 23 जून से फिक्स्ड डिपॉजिट के नई ब्याज दरें लागू की है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 3.50% इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को चुनिंदा टेन्योर पर 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिल रही है। सबसे ज्यादा रिटर्न 2 साल से अधिक और 3 साल तक के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है, सामान्य नागरिकों को 8% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.30% इंटरेस्ट मिल रहा है।
'वो मेरी पत्नी है यार...', तलाक की खबरों के बीच गौरव खन्ना का पहला रिएक्शन, कैमरे के सामने कही बड़ी बात
रियलिटी शो 'लॉक अप 2' के पहले ही एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने अपने तलाक की बात कहकर सभी को हैरान कर दिया. इसके बाद से ही आकांक्षा सु्र्खियों में छाई हुई हैं. उन्होंने कहा था कि वह पति गौरव खन्ना से पिछले एक साल से अलग रह रही हैं. अब इस पर गौरव खन्ना ने रिएक्ट किया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18