MP News: महिला पर्यटकों के लिए मध्यप्रदेश बना नया सुरक्षित मॉडल, UN वूमेन इंडिया ने सराहा
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की STDW परियोजना को यूएन वूमेन ने सराहा। महिला सुरक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में इसे प्रेरणादायक पहल बताया।
PoK में पाकिस्तान के खिलाफ फूटा लोगो का गुस्सा; रावलकोट में उठ रही भारत के साथ जुड़ने की मांग
PoK protest: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के रावलकोट में हालात तनावपूर्ण बने हुए है। यहाँ हजारो की संख्या में लोग पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आए है। पिछले 22 दिनो से चल रहा यह प्रदर्शन शहबाज शरीफ सरकार की नीतियों के विरोध में है। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि वे अब इस इलाके पर पाकिस्तान का नियंत्रण स्वीकार नहीं करेंगे।
भारत के साथ जुड़ने की चेतावनी
ईदगाह ग्राउंड में आयोजित एक बड़े विरोध-प्रदर्शन के दौरान स्थानीय नेताओ और वक्ताओं ने पाकिस्तान सरकार को सीधी चेतावनी दी है। नेताओ ने मंच से एलान किया है कि यदि जरूरी सुविधाओ और राशन की आपूर्ति पर लगी पाबंदिया नहीं हटाई गई, तो वे मदद के लिए भारत की ओर रुख करेंगे। नागरिक अधिकार कार्यकर्ता सरदार अमन खान के नेतृत्व में हो रहे इस प्रदर्शन में लोगो ने कहा कि पाकिस्तान को इस इलाके की जरूरत है, न कि इसके विपरीत।
सेना प्रमुख को मानने से इंकार
प्रदर्शन का दायरा केवल रावलकोट तक ही सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में रह रहे समर्थक भी पाकिस्तानी दूतावासो के बाहर विरोध दर्ज करवा रहे है। स्थानीय लोगो के बीच एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर को अपना प्रमुख मानने से साफ इंकार कर दिया है। लोगो का कहना है कि वे किसी भी तानाशाह के अधीन रहना बर्दाश्त नहीं करेंगे।
आर्थिक पाबंदियो ने बढ़ाया आक्रोश
रावलकोट में विरोध तब और तेज हो गया जब पाकिस्तानी अधिकारियो ने इलाके में राशन और अन्य जरूरी वस्तुओ की सप्लाई पर दो हफ्ते की रोक लगा दी। इस फैसले से भड़के लोगो ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास भी धरना देना शुरू कर दिया है। सरदार अमन खान का मानना है कि अगर भारत की तरफ से मदद मिलती है, तो क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति पूरी तरह बदल जाएगी और इस्लामाबाद पर बड़ा दबाव बनेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
Haribhoomi




















