Responsive Scrollable Menu

श्रीलंका में नंबर-3 पर भारतीय बल्लेबाज का हाईएस्ट टेस्ट स्कोर:राहुल दोबारा बैटिंग के लिए उतरे; बारिश के कारण साढ़े 4 घंटे की देरी हुई

भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट पर 460 रन बना लिए। देवदत्त पड्डिकल ने 167 रन की पारी खेली। उन्होंने श्रीलंका में भारत के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर बनाया। इससे पहले बारिश की वजह से खेल 4:30 घंटे की देरी से शुरु हुआ। पहले दिन क्रैम्प की वजह से 77 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए केएल राहुल दोबारा बैटिंग करने आए। हालांकि वे 82 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दूसरे दिन बने टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. पडिक्कल ने चेतेश्वर पुजारा का रिकॉर्ड तोड़ा पडिक्कल श्रीलंका में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर बनाने वाले भारतीय बन गए। पडिक्कल ने गॉल में 167 रन बनाए। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा का रिकॉर्ड तोड़ा। पुजारा ने इसी मैदान पर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 153 रन बनाए थे। यहां से मोमेंट्स… 1. बारिश की वजह से आधे दिन का खेल धुला दूसरे दिन का खेल शुरु होने से पहले ही लगातार बारिश हुई। इसकी वजह से लगभग आधे दिन का खेल धुल गया। बारिश रुकने के बाद मैच 4 घंटे 35 मिनट की देरी से शुरु हुआ। इसके बाद इतने ओवर फेंके गए। 2. राहुल दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरे पहले दिन केएल राहुल तीसरे सेशन का खेल शुरु होने से पहले पवेलियन लौट गए थे। उनके दाएं हाथ में दर्द और बाएं हाथ में क्रैम्प आया। वे लंगड़ाते हुए भी दिखे। इसके बाद शरीर के कई हिस्सों में क्रैम्प की शिकायत के बाद उन्हें वापस ड्रेसिंग रूम लौटना पड़ा। तब राहुल 77 रन बनाकर खेल रहे थे। दूसरे दिन 81वें ओवर में ऋषभ पंत के आउट होने के बाद वे दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरे। हालांकि वे पिछले दिन के स्कोर में सिर्फ 5 रन और जोड़कर केशर नुवंथा की गेंद पर निशान फर्नांडो को कैच दे बैठे। 3. पड्डिकल ने चौके लगाकर अपने 150 रन पूरे किए पड्डिकल ने 86वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपने 150 रन पूरे किए। असिथा फर्नांडो की पैड्स पर आती गेंद को पडिक्कल ने ऑन-साइड में फ्लिक खेलकर चौका लगाया। इसके बाद बैट उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। ड्रेसिंग रुम में बैठे साथी खिलाड़ियों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। 4. ऑस्ट्रेलियाई अंपायर रॉड टकर की तबीयत बिगड़ी ऑस्ट्रेलियाई अंपायर रॉड टकर की तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने तीसरे सेशन में अंपायरिंग नहीं की। उनकी जगह रिजर्व अंपायर रवींद्र विमलासिरी ने जिम्मेदारी संभाली। 5. ध्रुव जुरेल का कैच स्लिप में छूटा 101.5 ओवर में प्रभात जयसूर्या की गेंद पर ध्रुव जुरेल का कैच स्लिप में छूट गया। जुरेल ने कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर पहली स्लिप में गई। धनंजय डी सिल्वा ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से लगकर बाजू और फिर पसली से टकराई।

Continue reading on the app

Spain ने क्रिकेट में रचा नया इतिहास, 21वीं जीत के साथ तोड़ा Australia का World Record

स्पेन की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 21 जीत दर्ज कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। फिनलैंड को आठ विकेट से हराकर स्पेन ने यह खास उपलब्धि हासिल की।

यह मुकाबला 2028 टी20 विश्व कप के लिए यूरोप उप-क्षेत्रीय क्वालीफायर सी में स्पेन का पहला मैच था। फिनलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन का लक्ष्य दिया था। स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केवल दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और लगातार जीत का सिलसिला 21 मुकाबलों तक पहुंचा दिया।

मौजूद जानकारी के अनुसार, स्पेन की यह लगातार 21वीं टी20 अंतरराष्ट्रीय जीत है। उसका यह सिलसिला फरवरी 2023 में आइल ऑफ मैन के खिलाफ जीत से शुरू हुआ था। इसके बाद टीम ने जर्सी, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, ग्रीस और फिनलैंड जैसी यूरोपीय टीमों को लगातार हराया है। साल 2025 का अंत भी स्पेन ने लगातार 20 जीत के साथ किया था और 2026 में अपने पहले ही आधिकारिक मुकाबले में जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड बना दिया।

गौरतलब है कि इससे पहले पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड भी स्पेन के ही नाम था। हालांकि अब उसने अपनी उपलब्धि को और आगे बढ़ा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 2003-04 के दौरान लगातार 20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जीते थे। रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली उस टीम ने 2003 विश्व कप तक लगातार 17 एकदिवसीय मुकाबले जीते थे और इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों में भी जीत हासिल की थी।

स्पेन की क्रिकेट यात्रा को देखें तो यह टीम कुछ साल पहले तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ज्यादा चर्चा में नहीं थी। स्पेन को 1992 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की संबद्ध सदस्यता मिली थी और 2017 में उसे सहयोगी सदस्य का दर्जा मिला। 2019 में टी20 अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलने के बाद से उसने 50 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 41 में जीत मिली और केवल आठ में हार का सामना करना पड़ा है।

बता दें कि स्पेन में क्रिकेट का इतिहास भी काफी पुराना है। देश में 1809 तक क्रिकेट मुकाबले खेले जाने के प्रमाण मिलते हैं। बार्सिलोना और मैड्रिड जैसे फुटबॉल के लिए मशहूर शहरों में 1980 के दशक से क्रिकेट क्लब भी सक्रिय रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की लंबे समय से चल रही विकास योजनाओं ने भी स्पेन में इस खेल को आगे बढ़ाने में मदद की है।

स्पेन की इस उपलब्धि को एक और बड़ी सफलता उसी समय मिली है। देश की राष्ट्रीय खेल परिषद ने क्रिकेट को आधिकारिक रूप से मान्यता दे दी है। ऐसे में लगातार 21 जीत का रिकॉर्ड और खेल को मिली सरकारी मान्यता स्पेन में क्रिकेट के भविष्य के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के 4 क्रिकेटर... जो नशे में धुत होकर उतरे मैदान पर, एक ने ठोक दिए 175 रन, दूसरे ने जड़ दिया शतक

4 cricketers played cricket under the influence of alcohol: क्रिकेट में खिलाड़ी मैदान के बाहर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. आज के दौर में नशे में दिखने पर वीडियो वायरल हो जाता है, लेकिन इतिहास में कई दिग्गजों ने नशे की हालत में खेलकर रिकॉर्ड बनाए. साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने भारी हैंगओवर में 175 रन ठोके, तो वेस्टइंडीज के गैरी सॉबर्स ने रातभर शराब पीने के बाद 150 रन बनाए. वहीं, एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने नशा करने के बाद शतक जड़ा और एंड्रयू साइमंड्स नशे में गिर पड़े थे. Sun, 16 Aug 2026 20:50:06 +0530

  Videos
See all

Ameesha Patel: अमीषा पटेल का स्टाइलिश अंदाज आया नजर #ameeshapatel #shorts #viral #aajtak #bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T15:45:39+00:00

‘BJP का कोई भी कार्यकर्ता इस भ्रष्टाचार का शिकार नहीं’, पार्टी प्रवक्ता का बड़ा दावा | #BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T15:45:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers