Responsive Scrollable Menu

IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, देवदत्त पडिक्कल ने खेली 167 रनों की पारी, राहुल-जुरेल की फिफ्टी

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में 15 अगस्त से खेला जा रहा है. टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है. आज मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. बारिश ने दूसरे दिन के खेल में काफी खलल डाला. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट पर 460 रनों का बनाया है. कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा नाबाद हैं. टीम इंडिया के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पडिक्कल ने 167 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली. जबकि केएल राहुल 82 रन और ध्रुव जुरेल 51 रन बनाए.

देवदत्त पडिक्कल और केएल राहुल के बीच हुई थी शतकीय साझेदारी

श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करने उतरे थे. दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए. जायसवाल 32 रन बनाकर रनआउट हो गए. इसके बाद केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल के बीच एक अच्छी साझेदारी हो रही थी, लेकिन क्रैम्प के कारण राहुल पहले दिन रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे.

इसके बाद शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए उतरे थे. हालांकि गिल कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हुए. मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 2 विकेट पर 288 रन बनाए थे. पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक लगाया था. 

बारिश की वजह से धुला पहला और दूसरा सेशन

इस मैच के दूसरे दिन बारिश ने काफी खलल डाला. दूसरे दिन का पहला और दूसरा सेशन लगभग पूरी तरह से बारिश में धुल गया. दोपहर करीब 2:35 बजे के बाद मैच दोबारा शुरू हुआ और टीम इंडिया ने मैच के दूसरे दिन 288 रन से आगे खेलना शुरू किया. पडिक्कल और पंत क्रीज पर मौजूद थे. हालांकि, खेल शुरू होने के कुछ वक्त बाद ऋषभ पंत अपना विकेट गंवा बैठे. पंत 39 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद केएल राहुल बैटिंग के लिए दोबारा आए और 82 रन बनाकर आउट हुए.

देवदत्त पडिक्कल ने खेली 167 रनों की बेहतरीन पारी

इसके बाद देवदत्त पडिक्कल एक बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए. उन्होंने 15 चौके और एक छक्के की मदद से 167 रनों की पारी खेली. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे जडेजा भी 13 रन बनाकर चलते बने. फिर ध्रुव जुरेल और मानव सुथार ने टीम इंडिया की पारी को संभाला और तेजी से रन बनाए. दोनों के बीच छठवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई, लेकिन फिर जुरेल 51 रन बनाकर आउट हो गए.  

दूसरे दिन प्रभात जयसूर्या और केशारा नुवांता की शानदार गेंदबाजी

इसके बाद मोहम्मद सिराज 11 रन बनाकर आउट हुए. जबकि मानव सुथार 24 रन बनाए. वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 9 विकेट पर 460 रन बना लिया है. कुलदीप यादव 13 गेंद पर 12 रन और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा 1 रन बनाकर नाबाद हैं. वहीं श्रीलंका के लिए अब तक उनके स्टार स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने 4 विकेट चटकाए. जबकि केशारा नुवांता ने 3 विकेट हासिल किए.

यह भी पढ़ें:  Explainer: कंगारू के घर में 'टाइगर्स' की दहाड़..., जानें ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने बनाए कौन से 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Continue reading on the app

167 रनों की जादुई पारी...देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका में गाड़ा झंडा, गॉल टेस्ट में नाम किए 5 अद्भुत रिकॉर्ड

Devdutt Padikkal 5 Records in Sri Lanka: देवदत्त पडिक्कल ने गॉल टेस्ट में 167 रनों की यादगार पारी खेलकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया. साई सुदर्शन के चोटिल होने पर मिले मौके का पूरा फायदा उठाते हुए पडिक्कल ने भारत के लिए नंबर-3 पर जारी शतक का सूखा खत्म किया. स्वतंत्रता दिवस पर टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बनकर उन्होंने इतिहास रच दिया. इस ऐतिहासिक पारी के दम पर उन्होंने श्रीलंका में 5 बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर अपनी नई पहचान बनाई.

Continue reading on the app

  Sports

बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप: लक्ष्य कड़े मुकाबले में जीते, त्रीसा-गायत्री भी प्री क्वार्टर फाइनल में

स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने मंगलवार को नई दिल्ली में ऑस्ट्रिया के कॉलिन्स वैलेंटाइन फिलिमोन को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया। त्रीसा और गायत्री ने भी अगले दौर में जगह बनाई। Tue, 18 Aug 2026 20:38:41 +0530

  Videos
See all

स्पीकर बॉक्स में छिपा था 6 किलो गांजा, 5 तस्कर गिरफ्तार #hyderabad #ganja #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T15:45:46+00:00

Rishikesh Weather: पहाड़ों में बारिश के कहर से बढ़ा Ganga River का जलस्तर | SHORTS #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T15:46:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers