Moto Pad 70 Pro लॉन्च: 13-इंच डिस्प्ले, Snapdragon चिप और 10,200mAh बड़ी बैटरी से है लैस, देखिए कीमत
Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट Moto Pad 70 Pro लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट बड़ी 13-इंच 3.5K डिस्प्ले, दमदार Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और 10,200mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। कंपनी इसे एक आकर्षक Pantone Titan कलर ऑप्शन में पेश कर रही है। इसकी बिक्री 4 जुलाई से Flipkart और Motorola India की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। जानिए इसकी कीमत और अन्य डिटेल्स।
Moto Pad 70 Pro की कीमत और उपलब्धता
Moto Pad 70 Pro का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹36,999 में लॉन्च किया गया है, जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹39,999 रखी गई है।
यदि ग्राहक Motorola Snap-on Keyboard के साथ टैबलेट खरीदते हैं तो इसकी कीमत ₹45,999 होगी। यह कीबोर्ड अलग से ₹5,999 में भी खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा ICICI Bank कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
Moto Pad 70 Pro के स्पेसिफिकेशंस
Moto Pad 70 Pro Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी ने इस टैबलेट के लिए Android 18 तक OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
इसमें 13-इंच का 3.5K (3504 × 2190 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स पीक ब्राइटनेस, Dolby Vision और Moto Pen Pro सपोर्ट के साथ आता है। खास बात यह है कि Moto Pen Pro बॉक्स में ही मिलता है।
ये भी पढ़े-ः OnePlus Nord Buds 4 की भारत में सेल शुरू: ₹3,099 में मिलेंगे AI फीचर्स वाले बड्स, फुल चार्ज पर चलेंगे 54 घंटे
Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और 2TB तक स्टोरेज
Moto Pad 70 Pro में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ एडवांस्ड NPU, 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। माइक्रोSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा और ऑडियो
फोटोग्राफी के लिए टैबलेट में 13MP का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए इसमें JBL ट्यून किए गए चार स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आते हैं। इसके अलावा टैबलेट में डुअल माइक्रोफोन भी मौजूद हैं।
बैटरी और कनेक्टिविटी
Moto Pad 70 Pro में 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और USB Type-C 3.2 Gen 1 पोर्ट मिलता है। टैबलेट में RGB सेंसर, Gyroscope, Accelerometer और Hall Sensor जैसे कई सेंसर भी दिए गए हैं।
रोज की गेहूं की रोटी से हो गए हैं बोर? घर पर बनाएं श्रीलंका की मशहूर पोल रोटी, बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम
Pol Roti Recipe: आप रोज की साधारण रोटी से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो श्रीलंका की मशहूर पोल रोटी जरूर बनाएं. नारियल, प्याज और मसालों से तैयार यह रोटी बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम होती है. इसे चटनी, दाल, सांभर या चिकन करी के साथ परोसकर स्वाद का नया अनुभव लिया जा सकता है.




Haribhoomi
News18

















