सरकार ने जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण में अपील दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई तक बढ़ाई
नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलीय न्यायाधिकरण (जीएसटीएटी) में अपील दाखिल करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है। मंत्रालय ने बताया कि जीएसटीएटी पोर्टल पर बड़ी संख्या में अपीलें दाखिल होने के कारण आई तकनीकी समस्याओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
एक आधिकारिक बयान में मंत्रालय ने कहा कि यह विस्तार केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) अधिनियम की धारा 112(1) और धारा 112(3) के तहत दायर की जाने वाली अपीलों पर लागू होगा।
वित्त मंत्रालय के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में बड़ी संख्या में करदाताओं और अन्य हितधारकों ने शिकायत की थी कि जीएसटीएटी पोर्टल पर अत्यधिक ट्रैफिक की वजह से तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिससे समय पर अपील दाखिल करने में परेशानी हो रही है।
इन शिकायतों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अपील दाखिल करने की समय-सीमा एक महीने बढ़ाने का निर्णय लिया।
इससे पहले, सरकार ने 17 सितंबर 2025 को जारी एक अधिसूचना के जरिए 30 जून 2026 को जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण में अपील दाखिल करने की अंतिम तारीख तय की थी।
हालांकि, अंतिम दिनों में पोर्टल पर अचानक बढ़े दबाव के कारण समय-सीमा बढ़ानी पड़ी।
वित्त मंत्रालय के मुताबिक, केवल पिछले 15 दिनों में ही करीब 30,000 अपीलें दाखिल की गईं। कुछ दिनों में प्रतिदिन 5,500 तक अपीलें दर्ज हुईं, जिसके चलते पोर्टल पर तकनीकी दबाव बढ़ गया।
सरकार ने करदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय पहले ही अपनी अपील दाखिल करें, ताकि पोर्टल पर आखिरी समय में भीड़ और तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।
इस बीच, चालू वित्त वर्ष में सरकार के कर संग्रह (टैक्स कलेक्शन) में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मई 2026 में सकल जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष की तुलना में 3.2 प्रतिशत बढ़कर 1.94 लाख करोड़ रुपए रहा।
वहीं, शुद्ध जीएसटी संग्रह 3.3 प्रतिशत बढ़कर 1.67 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। इसी अवधि में जीएसटी रिफंड भी 2.6 प्रतिशत बढ़कर 27,281 करोड़ रुपए हो गया।
आयकर विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 अप्रैल से 17 जून 2026 के दौरान शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह सालाना आधार पर 14.64 प्रतिशत बढ़कर 5.21 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 4.55 लाख करोड़ रुपए रहा था।
वहीं, इसी अवधि में सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह भी 12.46 प्रतिशत बढ़कर 6.10 लाख करोड़ रुपए दर्ज किया गया।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वैभव सूर्यवंशी का क्रेज तो देखो भाई! सेल्फी और ऑटोग्राफ के लिए उमड़ी भीड़, तो ऐसा रहा क्रिकेटर का रिएक्शन
Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम अब इंग्लैंड के लिए रवाना हो चुकी है, जहां 1 जुलाई से 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. इससे पहले टीम इंडिया आयरलैंड में थी, जहां 2 मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. आयरलैंड में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला. मगर, अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वैभव की फैन फॉलोइंग आप साफ-साफ देख सकते हैं. 15 साल के इस युवा खिलाड़ी के साथ सेल्फी लेने और ऑटोग्राफ लेने पहुंचे.
वैभव सूर्यवंशी के साथ सेल्फी लेने पहुंचे फैंस
15 साल के वैभव सूर्यवंशी की फैन फॉलोइंग वक्त के साथ बढ़ती ही जा रही है. आयरलैंड दौरे पर उन्हें भले ही डेब्यू का मौका न मिला हो, लेकिन उनके फैंस को जब मौका मिला, तो वह क्रिकेटर के पास ऑटोग्राफ और सेल्फी लेने के लिए पहुंच गए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आप वैभव की फैन फॉलोइंग साफ देख सकते हैं. 15 साल के खिलाड़ी के साथ सेल्फी लेने के लिए भीड़ पहुंच गई. हालांकि, क्रिकेटर ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और रुककर कईयों को ऑटोग्राफ दिए और कई फैंस ने सेल्फी लीं.
The moment Vaibhav Sooryavanshi appeared, fans rushed for his autograph ????
— Jara (@JARA_Memer) June 29, 2026
- The Baby Boss craze is unreal. ❤️???? pic.twitter.com/7S71yW8xTl
इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है डेब्यू का मौका
आयरलैंड दौरा खत्म हो चुका है और अब टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी. जहां, भारत-इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से पहले तो 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी और फिर 14 जुलाई से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी.
ऐसे में अब हर किसी की नजरें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, क्योंकि हर कोई उनके डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. आपको बता दें, आयरलैंड के खिलाफ खेले गए दोनों ही टी-20 मैचों में संजू सैमसन कुछ खास नहीं कर सके हैं. ऐसे में अब इंग्लैंड में वैभव को संजू की जगह मौका मिल सकता है.
वैभव के डेब्यू पर असिस्टेंट कोच का बयान वायरल
टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सिर्फ 15 साल की उम्र में स्क्वाड में जगह बना ली है. इसके बाद से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि आयरलैंड दौरे पर वैभव को डेब्यू करने का मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और दोनों ही टी-20 मैचों के दौरान वह बेंच पर ही बैठे रहे. मगर, अब भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रायन टेन डोएस्केट ने प्रतिक्रिया दी है और बताया कि आखिर उन्हें डेब्यू करने का मौका क्यों नहीं मिल सका.
Gambhir's mouthpiece, RTD's shocking comments post match:
— Gangadhar (@gangadhar_11) June 29, 2026
They are more worried about giving confidence to 30 yo Samson, instead of giving confidence to a 15 yo Vaibhav
Now it is clear that Gambhir clearly doesn't like Vaibhav, similar to his hate towards Kohli being a star. pic.twitter.com/AIGklfTa9T
कोच ने कहा, "इसमें कोई शक नहीं है कि वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्हें खेलते हुए देखने के लिए हम उत्साहित हैं, लेकिन उन्हें भी बाकी सभी की तरह उसी प्रोसेस से गुजरना होगा और सही समय का इंतजार करना होगा. हालांकि, उनकी काबिलियत और तैयारी को लेकर कोई शक नहीं है."
इंग्लैंड दौरे के लिए ऐसी है भारत की टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और प्रसिद्ध कृष्णा.
ये भी पढ़ें: WTC अंक तालिका में न्यूजीलैंड को हुआ फायदा, हार के बाद कहां पहुंची इंग्लैंड, जानिए टीम इंडिया का भी हाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation