Responsive Scrollable Menu

Sukhbir Singh Badal attack: सुखबीर सिंह बादल पर हमले की एनआईए जांच की मांग, हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

Sukhbir Singh Badal attack: शिरोमणि अकाली दल (SAD) की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित श्री हजूर साहिब गुरुद्वारे में 13 अगस्त को SAD अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुए कथित 'जानलेवा हमले' की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जांच कराने की पुरजोर मांग की है। उन्होंने घटना की गंभीरता, तौर-तरीकों और परिस्थितियों का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से इस मामले को एनआईए को सौंपने का आग्रह किया है।

साजिश की आशंका
हरसिमरत कौर ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि 13 अगस्त के हमले के साथ-साथ 4 दिसंबर 2024 को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सुखबीर सिंह बादल की जान लेने के पिछले प्रयास की भी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। उन्होंने यह भी जांच कराने की मांग की है कि क्या ये दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं और क्या इनके पीछे कोई बड़ी साजिश रची गई थी।

अपने पत्र में उन्होंने लिखा, "मैं यह पत्र मेरे पति और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल पर 13 अगस्त 2026 को हुए कायरतापूर्ण और जघन्य जानलेवा हमले के संदर्भ में लिख रही हूं। व्यक्तिगत पीड़ा और समाज, पंजाब व देश को लेकर गहरी चिंता के साथ मैं लिख रही हूं, खासकर जिस तरह से पंजाब में राजनीतिक लड़ाइयां लड़ने के बहाने सत्ता में बैठे लोगों द्वारा हिंसा को सामान्य बनाया जा रहा है और सही ठहराया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि केवल एक स्वतंत्र केंद्रीय जांच ही घटनाओं की पूरी श्रृंखला का पता लगा सकती है, इसमें शामिल व्यक्तियों और संगठनों की पहचान कर सकती है, तथा यह देख सकती है कि क्या दोनों हमले जुड़े हुए हैं। हरसिमरत ने कहा कि इस हमले से उनके पति की सुरक्षा, धार्मिक स्थलों की पवित्रता और पंजाब में राजनीतिक हिंसा को सामान्य बनाए जाने को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हुई हैं।

हरसिमरत कौर द्वारा उठाए गए तीन मुख्य बिंदु
एसएडी सांसद ने अपने पत्र में तीन प्रमुख चिंताओं को रेखांकित किया है:

  1. दोनों ही हमले पवित्र गुरुद्वारों के अंदर तब हुए जब एक श्रद्धालु सिख धार्मिक सेवा में व्यस्त था।
  2. उन्होंने पंजाब पुलिस और राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए दोनों हमलों के बीच एक जैसे पैटर्न की ओर इशारा किया।
  3. उनके अनुसार, इन बार-बार होने वाली घटनाओं का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर पंजाब की छवि को नुकसान पहुंचाना और सिख समुदाय को बदनाम करना प्रतीत होता है।

नांदेड़ में हुआ था हमला
बता दें कि महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक गुरुद्वारे के अंदर निहंग बाने में एक व्यक्ति ने 'कृपान' से हमला कर दिया था, जिसमें सुखबीर सिंह बादल के दाहिने हाथ में चोट आई थी। बीच-बचाव करने वाले एक सुरक्षाकर्मी को भी चोट लगी थी। हमलावर को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था।

शुक्रवार को नांदेड़ के अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें सर्जरी के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया । गौरतलब है कि दिसंबर 2024 में भी स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर उनकी जान लेने की कोशिश की गई थी जिससे वह बाल-बाल बचे थे।

Continue reading on the app

CM मोहन यादव पहुंचे इंदौर, अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को इंदौर पहुंचे। वह शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल भी हुए। इस दौरान उन्होंने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की प्रतिमा का पूजन किया। पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि, “अटल बिहार वाजपेयी का मालवा और मध्यप्रदेश से विशेष जुड़ाव रहा है। उन्होंने अपने जीवन की उपलब्धियों में मध्यप्रदेश और मालवा के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया।”

मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा, “वह एक अद्भुत नेता थे, जिन्होंने करीब पांच दशक तक सार्वजनिक जीवन में काम किया और तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। उनके जीवन के कई ऐसे पक्ष हैं, जिन्हें देश आज भी याद करता है।” आगे सीएम ने कहा, ” संवाद, समाधान और सौहार्दपूर्ण वातावरण के जरिए समस्याओं का समाधान करना अटल बिहार वाजपेयी की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा था। वहीं, देश की सुरक्षा के मामले में भी उन्होंने दृढ़ता का परिचय दिया।”

सीएम ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी को भी याद किया

मुख्यमंत्री ने कारगिल युद्ध के दौरान टाइगर हिल पर भारतीय सेना की कार्रवाई और पाकिस्तान के साथ संवाद के प्रयासों को लेकर अटल बिहारी वाजपेयी के  नेतृत्व की महत्वपूर्ण मिसाल बताया। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती को उन्हें याद किया। भोपाल में स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की है। देश की आजादी के लिए दिए गए उनके बलिदान और योगदान को नमन भी किया।

वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस को घेरा 

वंदे मातरम् को लेकर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि, “स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को सम्मान दिया गया। लाल किले समेत देशभर में इसे अपनाया गया। इसे लेकिन इंदौर में कांग्रेस नेताओं द्वारा ऐसा नहीं किया है। इसलिए कांग्रेस को इस व्यवहार के लिए देशवासियों से माँगनी चाहिए।”

सीएम ने कई विकास कार्यों की सौगात दी 

मुख्यमंत्री ने रविवार को इंदौर में अटल बिहारी वाजपेयी की याद में अटल पथ का लोकार्पण किया। इससे पहले वह रोड शो में शामिल भी हुए। इस दौरान नागरिक को जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। उन्होंने ने इंदौर के दशहरा मैदान में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा की स्थापना के लिए भूमि पूजन भी किया।

 

Continue reading on the app

  Sports

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसने उन्हें सीधे जो रूट की बराबरी पर ला खड़ा किया है। मैच के दूसरे दिन स्मिथ ने गैर-विकेटकीपर फिल्डर के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

स्मिथ मुकाबले की शुरुआत 215 कैच के साथ कर रहे थे। बांग्लादेश की पहली पारी में उन्होंने दूसरी स्लिप में तीन शानदार कैच पकड़े। नजमुल हुसैन शांतो, मुशफिकुर रहीम और लिटन दास के बल्ले से निकले किनारे को स्मिथ ने सुरक्षित हाथों में लेकर अपने कैचों की संख्या 218 तक पहुंचा दी। यह उपलब्धि उन्होंने केवल 124वें टेस्ट में हासिल की है।

गौरतलब है कि इंग्लैंड के जो रूट ने 218 कैच तक पहुंचने के लिए 166 टेस्ट खेले थे। यानी स्मिथ ने रूट के बराबर कैच 42 टेस्ट पहले ही पकड़ लिए हैं। पारी के हिसाब से भी वह रूट से 89 पारियां आगे हैं। इस तरह अब टेस्ट क्रिकेट में गैर-विकेटकीपर खिलाड़ियों के बीच सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में स्टीव स्मिथ और जो रूट संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।

इस सूची में भारत के पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ 210 कैच के साथ तीसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने 205 और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस ने 200 कैच पकड़े हैं। स्मिथ की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह मुख्य रूप से बल्लेबाज के तौर पर टीम में खेलते हैं, लेकिन स्लिप में उनकी पकड़ लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा हथियार रही है।

हालांकि, स्मिथ का यह व्यक्तिगत रिकॉर्ड उस समय आया है जब ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में मुश्किल स्थिति में है। बांग्लादेश ने पहली पारी में 426 रन बनाए और इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 161 रन पर चार विकेट गंवा चुकी थी। मेजबान टीम अभी बांग्लादेश के स्कोर से 67 रन पीछे है और उसके सामने पारी की हार से बचने की चुनौती बनी हुई है।

बांग्लादेश के हसन महमूद ने दूसरी पारी में दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाए रखा है। पहली पारी में उन्होंने छह विकेट लिए थे और अब मैच में उनके नाम कुल आठ विकेट हो चुके हैं। मेहदी हसन मिराज ने भी गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान दिया। उन्होंने 65 रन बनाने के बाद स्टीव स्मिथ को 44 रन के स्कोर पर आउट किया।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने पहली पारी में छह विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे किए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया के नौवें गेंदबाज बने हैं। दिन का खेल खत्म होने पर कैमरन ग्रीन 43 और एलेक्स कैरी 19 रन बनाकर नाबाद हैं।

मौजूदा स्थिति को देखते हुए बांग्लादेश के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का मजबूत मौका है। वहीं ऑस्ट्रेलिया को मैच में वापसी के लिए अपने निचले क्रम से बड़ी पारी की उम्मीद करनी होगी। स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड भले ही व्यक्तिगत उपलब्धि हो, लेकिन फिलहाल उनकी टीम के सामने मैच बचाने की बड़ी चुनौती है।
Sun, 16 Aug 2026 21:51:39 +0530

  Videos
See all

Kanpur Viral Video: कानपुर में 16 ₹ के कपड़े पर मची भगदड़! 16 मिनट के ऑफर ने उड़ाए होश! UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T16:45:36+00:00

Trump vs Iran: ईरान-अमेरिका में होगा परमाणु युद्ध? | Iran-US War | Trump | Iran Nuclear Threat | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T16:43:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers