Responsive Scrollable Menu

हिमाचल में जहालमा नाले में बाढ़, 150 टूरिस्ट-लोकल लोग फंसे:टैम्परेरी पुल लगाकर रेस्क्यू, अगले 6 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट, 2-3 जुलाई को भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति व चंबा जिला और जम्मू को जोड़ने वाली सड़क पर जहालमा नाला में बाढ़ के बाद 150 से ज्यादा लोकल और टूरिस्ट फंसे गए। स्थानीय प्रशासन ने बीती शाम को इन्हें होम स्टे, होटल और लोकल लोगों के घरों में ठहराया। आज सुबह अस्थाई पुल बनाकर लोगों को अपने अपने गतंव्य तक भेजा गया। हालांकि, लोकल और टूरिस्टों के वाहन अभी नहीं निकल पाए, क्योंकि सड़क बह जाने से वाहनों की आवाजाही अभी बहाल नहीं हो सकी। सड़क अवरुद्ध होने से लाखों रुपए का मटर भी फंस गया है। अब इसे भी लेबर के जरिए नाले से दूसरी साइड निकाला जा रहा है। बता दें कि बर्फ पिघलने के बाद बीते कल जहालमा नाला में बाढ़ आ गई थी। इससे काफी संख्या में फंस गए थे। अगले छह दिन तेज बारिश की चेतावनी वहीं प्रदेश में मौसम अगले छह दिनों तक खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों, नदी-नालों के आसपास और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। IMD के अनुसार, आज प्रदेश में कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों को छोड़कर अन्य सभी जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 1 जुलाई को किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर प्रदेश के बाकी सभी जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। 2 जुलाई से मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। इस दिन प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 जुलाई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। 3 जुलाई को ज्यादातर भागों में भारी बारिश 3 जुलाई को भी कई जिलों में भारी बारिश का खतरा बना रहेगा। इस दिन कांगड़ा और मंडी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके अलावा कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अन्य जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। 5 जुलाई तक जारी रहेगी बारिश मौसम विभाग ने 4 और 5 जुलाई को भी प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले और निचले क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन और लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 4 दिन बाद हिमाचल पहुंच सकता है मानसून हिमाचल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने का इंतजार बढ़ता जा रहा है। मानसून इस बार तय समय से करीब एक सप्ताह पीछे चल रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने अभी तक प्रदेश में मानसून पहुंचने की कोई निश्चित तारीख जारी नहीं की है। विभाग के अनुसार, परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो अगले पांच से छह दिनों में मानसून राज्य के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर सकता है। फिलहाल दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर के कुछ हिस्सों से आगे बढ़ते हुए गुजरात के सूरत, मध्य प्रदेश के इंदौर, झारखंड के डाल्टनगंज, बिहार के मोतिहारी और नेपाल सीमा तक पहुंच चुका है। इसके आगे बढ़ने की गति अभी धीमी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 जुलाई को सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ मानसून की रफ्तार बढ़ाने में मदद कर सकता है। यदि मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ा तो अगले चार-पांच दिनों में हिमाचल प्रदेश में इसकी दस्तक हो सकती है।

Continue reading on the app

वर्ल्ड अपडेट्स:एपस्टीन कनेक्शन की समीक्षा पूरी होने तक वॉरेन बफे ने गेट्स फाउंडेशन को दान रोका: रिपोर्ट

बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन वॉरेन बफे ने इस साल गेट्स फाउंडेशन को होने वाला अपना नियमित मध्य-वर्षीय अरबों डॉलर का दान फिलहाल रोक दिया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, वे फाउंडेशन और दिवंगत यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के संबंधों की बाहरी समीक्षा पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, गेट्स फाउंडेशन के CEO मार्क सुजमैन ने एपस्टीन से जुड़े फाउंडेशन के पुराने संपर्कों की स्वतंत्र जांच कराई है। इसकी रिपोर्ट गर्मियों में आने की उम्मीद है। बताया गया है कि बफेट दान पर अंतिम फैसला साल के आखिर में, संभवतः अपनी थैंक्सगिविंग चिट्ठी जारी करने के समय ले सकते हैं। 95 वर्षीय बफे पिछले दो दशकों में बर्कशायर हैथवे के 47 अरब डॉलर से अधिक मूल्य के शेयर गेट्स फाउंडेशन को दान कर चुके हैं। गेट्स फाउंडेशन उस समय विवादों में आया था जब अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी कुछ ईमेल में एपस्टीन और फाउंडेशन के कर्मचारियों के बीच संवाद का जिक्र सामने आया। इसी के बाद फाउंडेशन ने पुराने संबंधों की स्वतंत्र समीक्षा शुरू कराई। रॉयटर्स के अनुसार, इस मामले पर बर्कशायर हैथवे और गेट्स फाउंडेशन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। एजेंसी स्वतंत्र रूप से वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट की पुष्टि भी नहीं कर सकी।

Continue reading on the app

  Sports

Durham में टीम इंडिया की नई शुरुआत, इंग्लैंड सीरीज़ से पहले अभ्यास से क्या मिले संकेत?

Ireland दौरे के बाद Team India Durham के Riverside Cricket Ground में England के खिलाफ 2026 की पांच मैचों की सीरीज की तैयारी में जुटी है. Gautam Gambhir की कोचिंग में टीम का उत्साह और सकारात्मकता दिखी. #TeamIndia #Durham #EnglandSeries2026 #CricketNews Tue, 30 Jun 2026 17:02:46 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Donation Scam: अपने धर्म पर ध्यान दें, ओवैसी को संतों की नसीहत | Owaisi | Ayodhya News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T12:15:15+00:00

Pakistan Afghanistan War LIVE: आज रात PAK खत्म? | Taliban | Shehbaz Sharif | Breaking News | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T12:09:26+00:00

Bhaiyaji Kahin with Prateek Trivedi: PM Modi | Viksit Bharat | Rahul Gandhi | BJP | India Alliance #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T12:09:07+00:00

Shimla Breaking: भाई ही निकला बहन का कातिल.. Shimla Manisha Mittal हत्याकांड में बड़ा खुलासा | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T12:14:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers