Responsive Scrollable Menu

बंगाल में कॉकरोच जनता-पार्टी के कार्यकर्ता के पिता की मौत:स्कूल की बदहाली दिखाने पर पीटने का आरोप; दीपके बोले- टीम जल्द बंगाल पहुंचेगी

पश्चिम बंगाल में CJP कार्यकर्ता शेख अब्दुल हफीज के पिता जनाब मफीक की हमले में लगी गंभीर सिर की चोटों से 15 अगस्त को मौत हो गई। CJP के मुताबिक, हफीज 13 अगस्त को अपने गांव के करिसुंडा इलाके के सरकारी स्कूल में राष्ट्रव्यापी अभियान में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति देखी थी। इसके बाद उसी शाम हथियारबंद लोगों ने उनके निजी घर में जबरन प्रवेश किया। CJP का कहना है कि हमलावरों ने उनसे स्कूल की खराब स्थिति दिखाने के लिए माफी मांगते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने को कहा। उनसे यह भी कहने को कहा गया कि उन्होंने यह काम बाहरी प्रभाव में किया था। हफीज के इनकार करने पर उनके परिवार पर हमला किया गया। इसमें हफीज की गर्दन और उनके पिता के सिर में गंभीर चोट आई। कॉकरोच नता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि पार्टी अब्दुल और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। CJP की टीम पश्चिम बंगाल जाएगी और परिवार को न्याय दिलाने की कोशिश करेगी। खबर अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

सुखबीर बादल गुरुग्राम मेदांता से डिस्चार्ज:पहली बार बाजू पर टांकों की फोटो सामने आई; सांसद पत्नी ने शाह से NIA जांच की मांग की

पंजाब के पूर्व डिप्टी CM एवं शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। महाराष्ट्र के नांदेड में गुरुद्वारा माता साहिब में हमले के बाद 14 अगस्त को सुखबीर सिंह बादल को मेदांता अस्पताल लाया गया था। इस बीच उनके बाजू पर लगे टांकों की पहली तस्वीर सामने आई है। ये तस्वीर उनकी पत्नी सांसद हरसिमरत कौर बादल ने दिखाई। उन्होंने कहा कि 150 से ज्यादा टांके लगे हैं। हरसिमरत कौर ने कहा कि हमलावर ने डेढ़ फीट की किरच से छाती पर वार किया था, लेकिन हाथ आगे आने से किरच हाथ से आर-पार हो गई। उन्होंने कहा कि इसकी जांच NIA को सौंपने के लिए गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है, क्योंकि इसके पीछे साजिश है। वहीं, हमलावर निहंग जसपाल सिंह ने दावा किया कि उसे हमला करने का आदेश गुरु साहिब से मिला था। उसने कहा है कि जब वह नांदेड़ में गुरुद्वारा साहिब में अरदास कर रहा था, उस समय उसे आदेश हुआ। उसके बाद जब सुखबीर बादल उसके सामने आए तो उसने उन पर वार कर दिया। सुखबीर बादल पर 13 अगस्त को हमला हुआ था। रैली के दौरान हरसिमरत ने ये कहानी बताई… पुलिस पूछताछ में निहंग ने क्या बताया, 4 पॉइंट में जानिए… सुखबीर बादल बोले- गुरु साहिब का ऋणी सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उनका रोम-रोम दशमेश पिता साहब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का ऋणी है, जिन्होंने जिंदगी की हर कठिन परीक्षा में उनके सिर पर मेहर भरा हाथ रखा है। करीब एक साल पहले भी श्री गुरु रामदास जी के पावन स्थान पर उन पर जानलेवा हमला हुआ था और तब भी गुरु महाराज ने उन्हें जीवनदान बख्शा था। ------------ ये खबर भी पढ़ें… पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल को गुरुग्राम मेदांता लाया गया, सांसद पत्नी जान बचाने वाले इंस्पेक्टर से मिलीं महाराष्ट्र के नांदेड में गुरुद्वारा माता साहिब में हमले के बाद गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष व पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया। सुखबीर बादल के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर बिक्रम सिंह मजीठिया समेत अकाली नेता उनसे मिलने पहुंचे। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

  Sports

संजीव गोयनका के लिए जो ऋषभ पंत नहीं कर पाए वो जोस बटलर ने कर दिखाया, पहली बार किसी टूर्नामेंट में चैंपियन बनी सुपरजायंट्स की टीम

जोस बटलर की कप्तानी वाली मैनचेस्टर सुपरजायंट्स की टीम ने द हंड्रेड के फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराकर खिताब को अपने नाम कर लिया. फाइनल में रॉकेट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 100 गेंद में 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में सुपरजायंट्स की टीम ने 2 गेंद पहले 162 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया. Mon, 17 Aug 2026 05:46:36 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: होर्मुज पर हो गई ईरान-ओमान में डील? | Donald Trump | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T00:00:24+00:00

Sourav Das: सौरव दास का सत्ता पक्ष पर तीखा प्रहार! #souravdas #bjp #congress #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T00:05:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers