A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

25 साल पुराना रोमांटिक गाना, सोनू निगम-अलका याग्निक ने दी आवाज, आज भी युवाओं को बना देता है दीवाना

नई दिल्ली. साल 2001 में फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' रिलीज हुई थी. इसका 'दीवाना है देखो' बॉलीवुड का बेहद पॉपुलर और सदाबहार पेप्पी ट्रैक है, जिसे ऋतिक रोशन और करीना कपूर पर फिल्माया गया था. कॉलेज बैकड्रॉप पर आधारित इस गाने में दोनों सितारों के बीच की गजब की केमिस्ट्री, जबरदस्त डांस मूव्स और शानदार स्टाइल स्टेटमेंट देखने को मिला था, जो आज भी दर्शकों का पसंदीदा है. इस एनर्जेटिक गाने को सोनू निगम और अलका याग्निक ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया था, जबकि इसका संगीत संदेश शांडिल्य ने तैयार किया था और इसके बोल समीर अनजान ने लिखे थे. गाने का हुक-स्टेप और करीना कपूर का ग्लैम लुक उस दौर में युवाओं के बीच एक बड़ा ट्रेंड बन गया था.

Continue reading on the app

गोमती नदी के उद्गम स्थल का होगा कायाकल्प, पर्यटन क्षेत्र के रूप में किया जाएगा विकसित

नदियों को मानव सभ्यता की संस्कृति के साथ-साथ जीवन रेखा कहा जाता है। सदियों से नदियों का बहता जल मानव जीवन का प्रमुख स्रोत रहा है। अब उत्तर प्रदेश सरकार ने नदियों के उद्गम स्थल को विकसित करने का लक्ष्य बनाया है ताकि इन्हें पर्यटन के मानचित्र पर जगह मिल सके।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद की पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कलीनगर तहसील स्थित है। यहां गोमती नदी का उद्गम स्थल मौजूद है। इस जगह को अब पर्यटन की सुविधाओं से सुसज्जित कर एक पर्यटक स्थल और आस्था केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए लगभग 104.81 लाख रुपए खर्च किए जाने वाले हैं। खबरों के मुताबिक इसके लिए 78 लाख रुपए की पहली किस्त जारी कर दी गई है।

गोमती के उद्गम स्थल का कायाकल्प

पर्यटकों की आस्था की प्रतीक गोमती नदी का उद्गम पीलीभीत जनपद के माधोटांडा ग्राम के समय गोमत ताल से होता है। सनातन परंपरा में इस नदी को आदि गंगा के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है। यह उत्तर प्रदेश के विशाल भाग को लंबे समय से सिंचित करते हुए करोड़ों लोगों के जीवन का आधार बनी हुई है। पर्यटन विभाग द्वारा जब इस उद्गम स्थल को विकसित किया जाएगा तो यह एक प्रमुख आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटक गंतव्य बन जाएगा।

 

विकसित होगी ये सुविधाएं

यहां पर पर्यटकों की सुविधाओं के लिए मल्टीपरपज हॉल का निर्माण किया जाएगा इसके लिए 48.69 लाख रुपए खर्च होंगे। शौचालय ब्लॉक पर 13.44 लाख और शेड निर्माण पर 9.45 लाख का खर्च किया जाने वाला है। उद्यानों का सौंदर्यीकरण, यात्री सुविधाओं का विकास, इंटरलॉकिंग, क्यूआर बारकोड साइन और सोलर आधारित सुविधाओं का विकास किया जाने वाला है।

पर्यटक विकास निगम को जिम्मेदारी

इस परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम को जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि गोमती नदी 960 किलोमीटर की यात्रा के दौरान पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सहित अन्य जनपदों से होते हुए गाजीपुर वाराणसी के निकट गंगा में विलीन हो जाती है। इसका उल्लेख पौराणिक मान्यताओं में भी मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान श्री राम ने लंका विजय के पश्चात गोमती में स्नान कर पुण्य अर्जित किया था। वहीं इस नदी के किनारे नैमिषारण्य में 33 कोटी देवी देवताओं ने तपस्या की थी।

Continue reading on the app

  Sports

Germany vs Paraguay: फीफा वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में 4 बार की चैंपियन जर्मनी को हराया

Germany vs Paraguay: फीफा विश्व कप में सोमवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को फीफा रैंकिंग में 34वें स्थान पर मौजूद पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। राउंड ऑफ-32 में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले का निर्धारित समय और अतिरिक्त समय 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ, जिसके बाद फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।

अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित फॉक्सबोरो में खेले गए मुकाबले में पैराग्वे ने शानदार धैर्य दिखाया। शूटआउट में जर्मनी के स्टार खिलाड़ी काई हैवर्ट्ज, निक वोल्टेमाडे और जोनाथन ताह अपने पेनल्टी को गोल में नहीं बदल सके। दूसरी ओर पैराग्वे ने आखिरकार जोसे कैनाले के निर्णायक गोल की बदौलत ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

4 बार की चैंपियन जर्मनी वर्ल्ड कप से बाहर
मुकाबले में पहला गोल पैराग्वे ने किया था। 42वें मिनट में मिगुएल अल्मिरोन के शानदार क्रॉस पर जूलियो एनसिसो ने हेडर के जरिए गेंद को जर्मनी के गोलपोस्ट में पहुंचाकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। पहले हाफ में जर्मनी का गेंद पर 78 फीसदी कब्जा रहा था। लेकिन इसके बावजूद टीम गोल दागने में नाकाम रही। 

दूसरे हाफ में जर्मनी ने शानदार वापसी की। 54वें मिनट में फ्लोरियन विर्ट्ज के बेहतरीन क्रॉस पर काई हैवर्ट्ज ने हेडर लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद जर्मनी ने लगातार दबाव बनाया, लेकिन विजयी गोल नहीं कर सकी।

पेनल्टी शूटआउट में पैराग्वे ने हराया
एक्सट्रा टाइम में जर्मनी को लगा कि उसने बढ़त हासिल कर ली है, जब जोनाथन ताह ने हेडर से गोल किया। हालांकि वीडियो असिस्टेंट रेफरी ने फाउल मिलने के कारण इस गोल को रद्द कर दिया। मैच के अंतिम मिनटों में पैराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल ने लगातार शानदार बचाव करते हुए जर्मनी को बढ़त लेने से रोक दिया।

पेनल्टी शूटआउट में पहले जर्मनी मुश्किल में फंस गई थी। लेकिन पैराग्वे के एंटोनियो सनाब्रिया के चूकने और गोलकीपर मैनुअल नोयर द्वारा फैबियन बालबुएना की किक रोकने से मुकाबला फिर बराबरी पर आ गया। इसके बावजूद जोनाथन ताह अपनी पेनल्टी बार के ऊपर मार बैठे। इसके बाद जोसे कैनाले ने दबाव में शानदार गोल दागकर पैराग्वे को यादगार जीत दिला दी।

जर्मनी पहली बार पेनल्टी शूटआउट में हारा
यह पहली बार है जब जर्मनी विश्व कप के इतिहास में किसी पेनल्टी शूटआउट में हारी। इससे पहले उसने विश्व कप में कभी शूटआउट नहीं गंवाया था और बड़े टूर्नामेंट में 7 में से 6 शूटआउट जीते थे।

इस जीत के साथ पैराग्वे ने 2002 विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में जर्मनी से मिली हार का बदला भी ले लिया। उस मुकाबले में जर्मनी ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। अब पैराग्वे अगले दौर में मंगलवार को होने वाले फ्रांस और स्वीडन के मैच की विजेता टीम से शनिवार को फिलाडेल्फिया में भिड़ेगा।

हार के बाद काई हैवर्ट्ज ने कहा कि टीम इस विश्व कप में बड़े सपने लेकर उतरी थी, लेकिन लगातार दूसरी बार निराशा हाथ लगी। वहीं पैराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल ने इस जीत को पूरे देश को समर्पित करते हुए कहा कि टीम ने हर खिलाड़ी का बारीकी से अध्ययन किया था और उसी तैयारी का परिणाम यह ऐतिहासिक जीत है।

Tue, 30 Jun 2026 09:59:41 +0530

  Videos
See all

Ajay Rai House Arrest News: कांग्रेस सांसदों के Ayodhya दौरे से पहले बड़ा एक्शन | Ram Mandir #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T04:43:40+00:00

Ram Mandir Donation Case Ayodhya में भ्रष्टाचार पर घिरी BJP, Mathura में हिंदुत्व की लहर से बचेगी #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T04:42:59+00:00

Varanasi में Kumbh की तर्ज पर हो रहीं है सावन की तैयारियां, पुलिस कमिश्नर ने किया निरीक्षण #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T04:40:20+00:00

भारतीय के रूप में मरने के लिए छोड़ी अमेरिकी नागरिकता | #uscitizenship #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T04:44:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once