महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पहली से दसवीं कक्षा तक मराठी भाषा पढ़ाना अनिवार्य कर दिया है. यह नियम सभी माध्यमों के स्कूलों पर लागू होगा. आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूलों पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना और मान्यता रद्द होने जैसी कार्रवाई की जा सकती है. मराठी विषय की नियमित परीक्षा भी होगी.
Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' को रिलीज हुए 4 दिन पूरे हो गए हैं. पहले ही मंडे फिल्म के कलेक्शन में 65 परसेंट की कमी आई है, लेकिन फिल्म की कमाई 5 करोड़ रुपये से कम नहीं हुई है. जी हां, 34 स्टार वाली फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. पहले मंडे जिन 10 फिल्मों को 'वेलकम 3' ने बड़ा झटका दिया है. उसकी लिस्ट देख लीजिए
Germany vs Paraguay: फीफा विश्व कप में सोमवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को फीफा रैंकिंग में 34वें स्थान पर मौजूद पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। राउंड ऑफ-32 में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले का निर्धारित समय और अतिरिक्त समय 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ, जिसके बाद फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।
अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित फॉक्सबोरो में खेले गए मुकाबले में पैराग्वे ने शानदार धैर्य दिखाया। शूटआउट में जर्मनी के स्टार खिलाड़ी काई हैवर्ट्ज, निक वोल्टेमाडे और जोनाथन ताह अपने पेनल्टी को गोल में नहीं बदल सके। दूसरी ओर पैराग्वे ने आखिरकार जोसे कैनाले के निर्णायक गोल की बदौलत ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
Paraguay power into the Round of 16 on penalties! ????#FIFAWorldCup
4 बार की चैंपियन जर्मनी वर्ल्ड कप से बाहर मुकाबले में पहला गोल पैराग्वे ने किया था। 42वें मिनट में मिगुएल अल्मिरोन के शानदार क्रॉस पर जूलियो एनसिसो ने हेडर के जरिए गेंद को जर्मनी के गोलपोस्ट में पहुंचाकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। पहले हाफ में जर्मनी का गेंद पर 78 फीसदी कब्जा रहा था। लेकिन इसके बावजूद टीम गोल दागने में नाकाम रही।
दूसरे हाफ में जर्मनी ने शानदार वापसी की। 54वें मिनट में फ्लोरियन विर्ट्ज के बेहतरीन क्रॉस पर काई हैवर्ट्ज ने हेडर लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद जर्मनी ने लगातार दबाव बनाया, लेकिन विजयी गोल नहीं कर सकी।
पेनल्टी शूटआउट में पैराग्वे ने हराया एक्सट्रा टाइम में जर्मनी को लगा कि उसने बढ़त हासिल कर ली है, जब जोनाथन ताह ने हेडर से गोल किया। हालांकि वीडियो असिस्टेंट रेफरी ने फाउल मिलने के कारण इस गोल को रद्द कर दिया। मैच के अंतिम मिनटों में पैराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल ने लगातार शानदार बचाव करते हुए जर्मनी को बढ़त लेने से रोक दिया।
पेनल्टी शूटआउट में पहले जर्मनी मुश्किल में फंस गई थी। लेकिन पैराग्वे के एंटोनियो सनाब्रिया के चूकने और गोलकीपर मैनुअल नोयर द्वारा फैबियन बालबुएना की किक रोकने से मुकाबला फिर बराबरी पर आ गया। इसके बावजूद जोनाथन ताह अपनी पेनल्टी बार के ऊपर मार बैठे। इसके बाद जोसे कैनाले ने दबाव में शानदार गोल दागकर पैराग्वे को यादगार जीत दिला दी।
जर्मनी पहली बार पेनल्टी शूटआउट में हारा यह पहली बार है जब जर्मनी विश्व कप के इतिहास में किसी पेनल्टी शूटआउट में हारी। इससे पहले उसने विश्व कप में कभी शूटआउट नहीं गंवाया था और बड़े टूर्नामेंट में 7 में से 6 शूटआउट जीते थे।
इस जीत के साथ पैराग्वे ने 2002 विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में जर्मनी से मिली हार का बदला भी ले लिया। उस मुकाबले में जर्मनी ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। अब पैराग्वे अगले दौर में मंगलवार को होने वाले फ्रांस और स्वीडन के मैच की विजेता टीम से शनिवार को फिलाडेल्फिया में भिड़ेगा।
हार के बाद काई हैवर्ट्ज ने कहा कि टीम इस विश्व कप में बड़े सपने लेकर उतरी थी, लेकिन लगातार दूसरी बार निराशा हाथ लगी। वहीं पैराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल ने इस जीत को पूरे देश को समर्पित करते हुए कहा कि टीम ने हर खिलाड़ी का बारीकी से अध्ययन किया था और उसी तैयारी का परिणाम यह ऐतिहासिक जीत है।