Responsive Scrollable Menu

Delhi Airport की सालाना यात्री क्षमता 12.5 करोड़ होगी, 10 साल का मास्टर प्लान तैयार

दिल्ली हवाई अड्डा अगले 10 साल के प्रस्तावित मास्टर प्लान के तहत अपनी सालाना यात्री संभालने की क्षमता मौजूदा के 10.6 करोड़ से बढ़ाकर 12.5 करोड़ करने की योजना बना रहा है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। मास्टर प्लान के तहत विस्तार के हिस्से के रूप में दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) अप्रैल, 2030 तक टर्मिनल-3 (टी3) में एक नया पियर-ई बनाने की भी योजना बना रही है, जिसकी यात्री क्षमता एक करोड़ होगी।

फिलहाल टर्मिनल-4 बनाने या स्वचालित यात्री परिवहन प्रणाली (एपीएम) स्थापित करने पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का संचालन दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) करती है। देश के सबसे बड़े हवाई अड्डे पर तीन टर्मिनल हैं।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन फिलहाल केवल टी3 से होता है। सूत्र ने पीटीआई-को बताया कि 2036 तक की 10 साल की मास्टर प्लान को हितधारकों के साथ विचार-विमर्श के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा। सूत्र के अनुसार, पहले चरण में अप्रैल, 2030 तक सालाना यात्री संभालने की क्षमता बढ़ाकर 11.6 करोड़ करने का प्रस्ताव है।

इसके बाद 2032 तक इसे बढ़ाकर 12.5 करोड़ किया जाएगा।

Continue reading on the app

Asish Banerjee के परिवार से CM Suvendu Adhikari ने की बात, कहा- सच सामने लाएगी BJP सरकार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आशीष बनर्जी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने बनर्जी के परिवार से फोन पर बात की और दुख जताया। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि आशीष बनर्जी एक बहुत ही सज्जन और अच्छे नेता थे। उनके अपने इलाके के बीजेपी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ भी हमेशा अच्छे रिश्ते रहे। उन्होंने कहा कि उनके खुद के भी आशीष बनर्जी के साथ बहुत गहरे और अच्छे संबंध थे।

धमकियों और कॉल रिकॉर्ड की होगी जांच

मुख्यमंत्री ने अंदेशा जताया कि टीएमसी के कुछ भ्रष्ट लोग आशीष बनर्जी को डराने-धमकाने में लगे थे, ताकि किसी जांच में उनका नाम सामने न आ जाए। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और इस बात का पता लगाया जाए कि क्या उन्हें किसी ने धमकी दी थी। उन्होंने पुलिस से उनके कॉल रिकॉर्ड्स भी चेक करने को कहा है। इसे भी पढ़ें: Asish Banerjee की मौत पर भड़के Abhishek Banerjee, मीडिया ट्रायल पर जताई कड़ी आपत्ति

परिवार को पुलिस के साथ सहयोग करने की सलाह

शुभेंदु अधिकारी ने उनके परिवार से पुलिस जांच में मदद करने को कहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बीजेपी सरकार इस मामले की तह तक जाएगी और सच सामने लाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वे जल्द ही आशीष बनर्जी के परिवार से मिलने उनके घर भी जाएंगे। इसे भी पढ़ें: राजनीति में आना... TMC के Asish Banerjee ने सुसाइड नोट में लिखे हैरान करने वाले सच

टीएमसी दफ्तर में मिला पूर्व उप स्पीकर का शव

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और टीएमसी के पूर्व विधायक आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट में टीएमसी ऑफिस में फांसी के फंदे से लटका मिला। 74 साल के आशीष बनर्जी इस इलाके से पांच बार विधायक रह चुके थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया और राजनीति में आने पर अफसोस जताया है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL 1st Test Day 2: पडिक्कल-जुरेल का गरजा बल्ला, जयसूर्या ने लगाई लगाम, बारिश के बीच 460 रन तक पहुंचा भारत

IND vs SL 1st TEST DAY 2 HIGHLIGHTS: गॉल टेस्ट के दूसरे दिन बारिश ने करीब पांच घंटे खेल रोका, लेकिन मैदान पर उतरने के बाद श्रीलंकाई स्पिनरों ने शानदार वापसी की. पडिक्कल 167 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जुरेल ने 51 रन की तेज पारी खेलकर भारत को 460/9 तक पहुंचाया. Sun, 16 Aug 2026 18:35:09 +0530

  Videos
See all

NSA Ajit Doval: ऑपरेशन सिंदूर की प्लानिंग पर NSA डोभाल का बड़ा बयान #pakistan #worldnews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T13:01:24+00:00

हिंदुओं को बर्दाश्त करता है, पाकिस्ताना जरदारी के ज़ुबान से निकली कट्टरपंथी सोच | Asif Ali Zardari | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T13:04:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers