Responsive Scrollable Menu

आईटेल पावर 451 फीचर फोन ₹1,699 में लॉन्च:टाइप-C चार्जिंग, 2500 mAh बैटरी और AI ईएनसी टेक्नोलॉजी से लैस है फोन

आईटेल ने भारतीय बाजार में अपना नया फीचर फोन 'आईटेल पावर 451' लॉन्च कर दिया है। ₹1,699 की कीमत वाले इस फोन में एआई एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (AI-ENC), टाइप-C चार्जिंग और 55 दिनों के स्टैंडबाय वाली बड़ी बैटरी दी गई है। 1 साल की रिप्लेसमेंट वारंटी और 4 स्टाइलिश कलर्स यह फोन चार कलर्स - ब्लू, ग्रीन, पर्पल और ब्लैक में आता है। आईटेल इस फीचर फोन पर किसी भी मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट के लिए 1 साल की 'काउंटर रिप्लेसमेंट' ऑफर भी दे रही है। फीचर फोन सेगमेंट में पहली बार AI-ENC तकनीक आईटेल भारत का एकमात्र ऐसा ब्रांड है जो फीचर फोन सेगमेंट में AI-ENC तकनीक दे रहा है। यह एडवांस फीचर भीड़भाड़ वाले बाजारों, व्यस्त सड़कों या दफ्तरों के शोर-शराबे को कम कर देता है। इससे यूजर को बिल्कुल साफ आवाज में बात करने का अनुभव मिलता है। 2.4-इंच की स्क्रीन और ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स बैक कवर मिलेगा और फोन में टाइप-C चार्जिंग पोर्ट फोन के साथ कंपनी एक प्रोटेक्टिव बैक कवर भी दे रही है। इसके अलावा, फोन में टाइप-C चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जो आमतौर पर सिर्फ स्मार्टफोन्स में मिलता है। 2500 mAh की बड़ी बैटरी और 55 दिनों का स्टैंडबाय टाइम आईटेल पावर 451 में 2500 mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह बैटरी 'सुपर बैटरी मोड' और 'AI मोड' के साथ 55 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है। यह उन यूजर्स के लिए बेहद मददगार साबित होगा जो दिनभर घर से बाहर रहते हैं। कंपनी के सीईओ बोले- 'रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाना ही इनोवेशन' इस नए फोन के लॉन्च पर आईटेल इंडिया के सीईओ अरिजीत तालापात्रा ने कहा, "आईटेल में हमारा फोकस हमेशा से ऐसे काम के इनोवेशन लाने पर रहा है जो भारतीय उपभोक्ताओं की असली समस्याओं को हल कर सकें और तकनीक को हर बजट में उपलब्ध कराएं। आईटेल ने ही फीचर फोन में AI ENC तकनीक की शुरुआत की थी। हमारे लिए इनोवेशन का मतलब हमेशा से यही रहा है कि जो उपभोक्ताओं की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बना सके." नॉलेज पार्ट:

Continue reading on the app

सैमसंग का नया स्लिम स्मार्टफोन गैलेक्सी A27 5G पेश:50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी; 22 भाषाओं में मिलेगा वॉइस ट्रांसलेशन सपोर्ट

सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी A-सीरीज का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी A27 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह नया हैंडसेट पुराने गैलेक्सी A26 5G का अपग्रेड वर्जन है। इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को 6.7-इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट और एडवांस AI फीचर्स के साथ 6 साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलेगा। 3 जुलाई से चुनिंदा बाजारों में बिक्री शुरू, 4 कलर ऑप्शन्स मिलेंगे सैमसंग ने बताया है कि नया गैलेक्सी A27 5G स्मार्टफोन 3 जुलाई से चुनिंदा वैश्विक बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। कंपनी इस फोन को चार कलर ऑप्शन्स में लेकर आई है, जिसमें ब्लैक, ब्लू, लाइट ग्रीन और लाइट पिंक शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी कीमतों और भारतीय बाजार में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 120Hz रिफ्रेश रेट वाली सुपर AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिजाइन सैमसंग गैलेक्सी A27 5G में 6.7-इंच का फुल HD+ सुपर AMOLED इन्फिनिटी-O डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि इसके नए पंच-होल डिजाइन की वजह से कैमरा एरिया अब कम दिखाई देता है। इसके साथ ही फोन की बॉडी को 7.8mm स्लिम बनाया गया है, जिससे इसे हाथ में पकड़ना आरामदायक हो जाता है। 4nm स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बेस्ड है। यह फोन बाजार में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा, जिसमें 6GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज शामिल हैं। यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसके स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा सकते हैं। ओआईएस सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी A27 5G के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फोन के फ्रंट में 12MP का कैमरा मिलता है। 5,000mAh की बड़ी बैटरी और एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड वन यूआई 8.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP64 की रेटिंग मिली है। 22 भाषाओं में वॉइस ट्रांसलेशन और एडवांस AI फीचर्स सैमसंग ने गैलेक्सी A27 5G में अपने AI फीचर्स के दायरे को और बढ़ा दिया है। इस फोन में गूगल का 'सर्कल टू सर्च' फीचर दिया गया है, जो अब मल्टी-ऑब्जेक्ट रिकग्निशन को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में ऑब्जेक्ट इरेज़र और 22 भाषाओं में ट्रांसलेशन सपोर्ट करने वाला वॉइस ट्रांसक्रिप्शन फीचर भी शामिल है। डिवाइस को नेचुरल लैंग्वेज से कंट्रोल करने के लिए इसमें गूगल जेमिनी , परप्लेक्सिटी और बिक्सबी जैसे AI असिस्टेंस का सपोर्ट दिया गया है। 6 साल का सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स गैलेक्सी A27 5G खरीदने वाले यूजर्स को 6 जनरेशन तक एंड्रॉयड ओएस और वन यूआई अपग्रेड्स मिलेंगे। इसके साथ ही कंपनी 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स भी देगी। फोन की डेटा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए इसमें सैमसंग नॉक्स वॉल्ट को शामिल किया गया है। नॉलेज पार्ट :

Continue reading on the app

  Sports

Women’s T20 WC 2026: सिर्फ 4 टीम के बीच ट्रॉफी की रेस, सेमीफाइनल में कब-किसकी टक्कर? ऐसा है शेड्यूल

इस बार का टी20 वर्ल्ड कप पहले के किसी भी महिला टी20 टूर्नामेंट से ज्यादा बड़ा था. पहली बार टूर्नामेंट में 12 टीम हिस्सा ले रही थीं. मगर टीमें कितनी भी खेलें, सेमीफाइनल में तो सिर्फ 4 ही टीम पहुंच सकती हैं और उन चारों का फैसला हो चुका है. Mon, 29 Jun 2026 23:56:40 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Donation Scam: कैसे होती थी राम 'दान' की चोरी? देखिए दान 'चोरी' की इनसाइड स्टोरी |UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T22:00:38+00:00

NKP | UP News | Ram Mandir Donation Scam केस में कोर्ट का बड़ा कदम.. सुनवाई में क्या-क्या हुआ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T22:10:35+00:00

What do we know about the shooting in Stade, Germany? #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T22:06:41+00:00

Venezuela earthquake - miracle rescue of mother and baby - 46,000 people missing | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T21:52:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers