Explainer: LA 2028 ओलंपिक में कैसे एंट्री पाएंगी क्रिकेट टीमें? समझिए क्वालीफिकेशन का पूरा गणित
ओलंपिक में 128 साल के लंबे इंतजार के बाद क्रिकेट की ऐतिहासिक वापसी हो रही है. लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 (LA28) के लिए आईसीसी और इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने क्रिकेट के इसके क्वालिफिकेशन नियमों का ऐलान कर दिया है. ओलंपिक 2028 में क्रिकेट टीमों का चयन T20 फॉर्मेट के आधार पर किया जाएगा. इस ओलंपिक में पुरुष और महिला दोनों वर्गों से कुल 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी. हर टीम में अधिकतम 15 खिलाड़ी शामिल होंगे, तो चलिए इस ऑर्टिकल में जानते हैं कि ओलंपिक के लिए टीमों का क्वालिफिकेशन किस आधार पर होगा.
मेजबान देश अमेरिका को सीधे मिल सकती है एंट्री
2028 ओलंपिक के मेजबान होने के नाते अमेरिका की पुरुष और महिला दोनों टीमों को क्रिकेट इवेंट के लिए सीधे एंट्री मिल सकती है. हालांकि, इसके लिए एक शर्त रखी गई है कि USA की टीम को आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप-15 में शामिल होना पड़ेगा. इसके लिए एक समय-सीमा तय की गई है; यदि USA की टीम 30 जून 2026 से 31 दिसंबर 2026 के बीच ICC की टी20 रैंकिंग में टॉप-15 टीमों में शामिल हो जाती है, तो वह ओलंपिक में क्रिकेट इवेंट के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. लेकिन, अगर USA की टीम टॉप-15 में अपनी जगह नहीं बना पाती है, तो उसका स्थान रैंकिंग में मौजूद अगली सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम को दे दिया जाएगा.
पुरुष क्रिकेट टीमों का चयन (रैंकिंग के आधार पर - 4 टीमें)
लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में पुरुष वर्ग में 4 टीमों का चयन सीधे ICC मेंस T20 रैंकिंग के जरिए महाद्वीपों के आधार पर होगा. यानी चारों अलग-अलग महाद्वीपों से टॉप की टीमें ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी. यह 4 महाद्वीप एशिया, अफ्रीका, यूरोप और ओशिनिया है. इस महाद्वीप से आईसीसी टी20 रैकिंग में टॉप पर रहने वाली टीमें सीधे ओलंपिक में अपनी जगह बनाएंगी. 30 जून 2026 से 31 दिसंबर 2026 की कट-ऑफ तारीख तक ICC मेंस T20I रैंकिंग में अपने-अपने महाद्वीप से टॉप पर रहने वाली टीमें सीधे ओलंपिक में अपनी जगह पक्की करेंगी.
टीम इंडिया को ओलंपिक 2028 के लिए क्वालीफाई करनी है तो उसे एशिया की टॉप टीम बने रहना होगा. बता दें कि आईसीसी टी20 रैकिंग में टीम इंडिया इस वक्त टॉप पर मौजूद है.
महिला क्रिकेट टीमों का चयन (महिला टी20 कप के आधार पर - 4 टीमें)
हालांकि महिला क्रिकेट टीम के सीधे क्वालिफिकेशन का नियम पुरुषों से अलग है. 2028 ओलंपिक के लिए महिला क्रिकेट टीमों का चयन आईसीसी रैंकिंग के बजाय इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन के आधार पर हो रहा है. ऐसे में एशिया, अफ्रीका, यूरोप और ओशिनिया महाद्वीपों की सर्वश्रेष्ठ टीमों ने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है. एशिया से भारत, ओशिनिया से ऑस्ट्रेलिया, यूरोप से इंग्लैंड (ग्रेट ब्रिटेन) और अफ्रीका से साउथ अफ्रीका की टीम ने ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई किया है. टीम इंडिया आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में एशिया की सबसे बेस्ट टीम रही है.
आखिरी छठे स्थान का फैसला (ग्लोबल क्वालीफायर - 1 टीम)
मेजबान देश और महाद्वीपीय चयन के बाद छठी यानी आखिरी टीम का फैसला एक खास टूर्नामेंट के जरिए होगा. आखिरी टीम के लिए 'ग्लोबल क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट' का आयोजन किया जाएगा, जिसे 'ICC ओलंपिक क्वालीफायर' भी कहा जाएगा. जो टीमें सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाएंगी, उन्हें इस टूर्नामेंट के जरिए ओलंपिक में अपनी जगह बनाने का मौका मिलेगा. इस टूर्नामेंट में आईसीसी टी20 रैंकिंग (पुरुषों के लिए 31 दिसंबर 2026 और महिलाओं के लिए 1 मार्च 2027 तक) में शामिल अगली 8 टॉप रैंकिंग वाली टीमें हिस्सा ले सकेंगी. इस ग्लोबल क्वालीफायर टूर्नामेंट में महाद्वीप का कोई बंधन नहीं होगा. टूर्नामेंट जीतने वाली टीम ओलपिंक में क्वालीफाई करने वाली छठीं और आखिरी टीम बनेगी.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में पहली बार T20 मैच खेलने उतरेगी टीम इंडिया, जानें यहां कैसा है इंग्लैंड का रिकॉर्ड
सीएम योगी ने मुरादाबाद को दी 365 करोड़ की सौगात, पीतल नगरी में कई परियोजनओं का किया शिलान्यास
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य के सभी जिलों को ताबड़तोड़ विकास परियोनजाओं की सौगात दे रहे हैं. सोमवार को सीएम योगी ने मुरादाबाद को भी कई विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया. इस दौरान सीएम योगी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया. जिसमें उन्होंने पूर्व की सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने मंगलवार को पीतल नगरी मुरादाबाद में 365 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसके बाद सीएम योगी ने एक्स पर एक पोस्ट किया.
सीएम योगी ने 365 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन
जिसमें उन्होंने लिखा, "दानवीर भामाशाह जी की जयंती के अवसर पर आज 'पीतल नगरी' मुरादाबाद में 'व्यापारी कल्याण दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ. इस अवसर पर मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद देहात और कुंदरकी विधान सभा क्षेत्रों सहित नगर निगम एवं मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की 365 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया." सीएम योगी ने आगे लिखा, "साथ ही, जीएसटी भुगतान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यापारी बंधुओं को सम्मानित किया तथा विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए. जनपद वासियों एवं लाभार्थियों को हार्दिक बधाई."
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)




