Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

मिर्जापुर से बाहर होने पर छलका विक्रांत मैसी का दर्द, 'Mirzapur The Movie' को लेकर कही ये बात

By shristi jha 

Mirzapur: The movie: ओटीटी की सबसे फेमस फ्रेंचाइजी में शामिल ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. हाल ही में ‘Mirzapur: The Movie’ का टीजर रिलीज हुआ, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया. लेकिन इसी बीच एक बात ने दर्शकों का ध्यान खींचा- सीरीज में बाबलू पंडित का यादगार किरदार निभाने वाले 'विक्रांत मैसी'(Vikrant Massey) इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. इसे लेकर अब एक्टर ने अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर की हैं. विक्रांत ने मजाकिया लेकिन भावुक अंदाज में कहा, 'काश! मुझे मारा ना होता, तो शायद मैं भी इस फिल्म का हिस्सा होता.' उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस एक बार फिर बाबलू पंडित की वापसी की मांग कर रहे हैं.

बाबलू पंडित की कमी क्या आज भी महसूस करते हैं फैंस?

‘मिर्जापुर’ के पहले सीजन में बाबलू पंडित का किरदार दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुका था. जहां गुड्डू पंडित गुस्सैल और अग्रेसिव स्वभाव का था, वहीं बाबलू समझदारी, संतुलन और सोच-समझकर फैसले लेने वाला किरदार था. विक्रांत मैसी ने अपनी सधी हुई एक्टिंग से इस भूमिका को इतना जीवंत बना दिया कि आज भी फैंस उन्हें उस किरदार में याद करते हैं. सीरीज में बाबलू की मौत सबसे भावुक और चौंकाने वाले मोमेंट्स में से एक मानी जाती है.

‘काश मुझे मारा ना होता...’ आखिर क्यों भावुक हुए विक्रांत?

हाल ही में बातचीत के दौरान विक्रांत मैसी ने स्वीकार किया कि उन्हें ‘मिर्जापुर’ और बाबलू पंडित से एक खास इमोशनल लगाव है. उन्होंने कहा कि अगर कहानी में उनका किरदार खत्म नहीं हुआ होता, तो शायद वह फिल्म का हिस्सा बन पाते. एक्टर ने मजाकिया लहजे में कहा, 'काश मुझे मारा ना होता.' हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि कहानी की मांग के अनुसार किरदार का अंत जरूरी था और उसी ने दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा. विक्रांत के मुताबिक, बाबलू पंडित उनके करियर के सबसे यादगार किरदारों में से एक है और उससे जुड़ी यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी.

मूवी में बाबलू की जगह जितेंद्र कुमार की एंट्री ने बढ़ाई एक्ससिटेमेंट 

‘Mirzapur: The Movie’ में बाबलू पंडित के किरदार को लेकर नया मोड़ देखने को मिलेगा. खबरों के मुताबिक, फिल्म में जितेंद्र कुमार एक अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिसने फैंस के बीच नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक किरदारों को लेकर पूरी जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन इतना तय है कि फिल्म में कई नए चेहरे और नए ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं.

85% पुरुष कलाकारों वाली कास्ट पर विक्रांत ने क्या कहा?

विक्रांत मैसी ने बातचीत के दौरान ‘मिर्जापुर’ की स्टारकास्ट और इंडस्ट्री में मौजूद मेल ईगो को लेकर भी खुलकर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि जब किसी प्रोजेक्ट में 85% कलाकार पुरुष हों, तो अलग-अलग पर्सनालिटी और सोच के लोगों के बीच संतुलन बनाए रखना आसान नहीं होता. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ‘मिर्जापुर’ की टीम ने हमेशा प्रोफेशनल तरीके से काम किया और सभी कलाकारों ने एक-दूसरे का सम्मान किया विक्रांत का मानना है कि किसी भी सेट पर ईगो से ज्यादा कहानी और टीमवर्क को महत्व दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि एक कलाकार के रूप में उनका फोकस हमेशा बेहतर काम करने और सीखते रहने पर रहता है, न कि कम्पटीशन या इगोस्टिक पर्सनालिटी पर.

आखिर क्या खास होने वाला है ‘Mirzapur: The Movie’ में?

वेब सीरीज की अपार सफलता के बाद अब ‘मिर्जापुर’ को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है. फिल्म में एक बार फिर सत्ता, बदले, परिवार और अपराध की दुनिया का वही भौकाल देखने को मिलेगा, जिसने दर्शकों को वर्षों तक बांधे रखा. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, रसभिका दुग्गल समेत कई पुराने कलाकार नजर आएंगे, जबकि कुछ नए चेहरों की भी एंट्री होने वाली है. मेकर्स का दावा है कि फिल्म का स्केल पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और भव्य होगा.

क्या बाबलू पंडित की वापसी की उम्मीद अभी भी बाकी है?

भले ही विक्रांत मैसी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस लगातार बाबलू पंडित की वापसी की मांग कर रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि फ्लैशबैक या किसी नए ट्विस्ट के जरिए इस पॉपुलर किरदार को फिर से स्क्रीन पर लाया जा सकता है. हालांकि, फिलहाल मेकर्स की ओर से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है. लेकिन मिर्जापुर की दुनिया में कब क्या हो जाए, यह कहना मुश्किल है.

वर्कफ्रंट पर क्या कर रहे हैं विक्रांत मैसी?

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्रांत मैसी लगातार अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट्स में नजर आ रहे हैं. अपनी दमदार एक्टिंग और सीरियस किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले विक्रांत आज बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद एक्टर में गिने जाते हैं. फैंस को उम्मीद है कि चाहे बाबलू पंडित के रूप में नहीं, लेकिन आने वाले समय में वह फिर किसी दमदार किरदार के जरिए दर्शकों का दिल जीतेंगे. ‘मिर्जापुर’ से जुड़ी उनकी भावनाएं यह साफ करती हैं कि कुछ किरदार सिर्फ कलाकार के करियर का हिस्सा नहीं होते, बल्कि उनकी जिंदगी और दर्शकों की यादों का भी अहम हिस्सा बन जाते हैं.

यह भी पढ़ें: 'खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि बेटी का पिता हूं', अली फजल ने बयां की दिल की बात, बोले- 'बस उसकी हर जरुरत पूरी कर पाऊं'

Continue reading on the app

Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी समेत 21 राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

Kal Ka Mausam: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं. हालांकि सोमवार शाम को दिल्ली-एनसीआर समेत कुछ इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने लोगों को थोड़ी सी राहत दी. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने कल यानी मंगलवार को देश के 21 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. इस दौरान दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश होगी. इसके साथ ही यूपी और बिहार में भी कल यानी 30 जून को बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए कल का दिन बेहतर रहने वाला है. चलिए जानते हैं कल यानी मंगलवार को कहां कैसा मौसम रहेगा.

 

दिल्ली वालों को मिलेगी गर्मी से राहत?

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों भीषण गर्मी से हाल बेहाल है. दिन के समय घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. गर्मी का आलम ये है कि पंखे और कूलर भी काम नहीं कर रहे हैं, लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरा अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि कल यानी मंगलवार (30 जून) को दिल्ली में आंधी के साथ ही भारी बारिश होने की आशंका है. इस दौरान दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान

इसके साथ ही मौसम विभाग ने कल यानी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है. इससे पहले आज यानी सोमवार को पूर्वी यूपी के कई इलाकों में आंधी-बारिश देखने को मिली. अब कल यानी 30 जून को राज्य के कई जिलों में एक बार फिर से बारिश की चेतावनी जारी की गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, मंगलवार को पश्चिम यूपी के मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, एटा, मैंनपुरी, हाथरस में भारी बारिश होने की आशंका है. इसके अलावा पूर्वी यूपी के गोंडा, सुल्तानपुर, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, महोबा, ज्योतिबाफुले नगर, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में भी भारी बारिश होने का अनुमान है.

बिहार के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने बिहार के भी कई जिलों में मंगलवार को झमाझम बारिश का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग की मानें तो 30 जून से 1 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. जिसके लिए विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इस दौरान पटना, नवादा, गया, औरंगाबाद, सिवान, भोजपुर, शेखपुरा, लखीसराय, बक्सर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर और मुंगेर में भारी बारिश होने की आशंका है.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

एशेज सीरीज में संन्यास तोड़कर लौटेंगे बेन स्टोक्स? बोले- यह कोई ऐसा फैसला नहीं...

Ben Stokes Retirement: इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. अगले साल होने वाली एशेज सीरीज में वापसी की संभावनाओं को खारिज करते हुए स्टोक्स ने साफ किया कि उनका यह फैसला अंतिम है और उन्हें इसका कोई पछतावा नहीं है. 'बैजबॉल' युग की शुरुआत करने वाले स्टोक्स ने कहा कि विवादों के साथ उनका करियर खत्म होना शायद उनके पूरे सफर की ही तरह रहा. Mon, 29 Jun 2026 23:09:24 +0530

  Videos
See all

Lakh Take ki Baat: योगी का वार..SP की बाबरी सोच बरकरार! | CM Yogi | Akhilesh | Congress | Ram Mandir #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T18:00:14+00:00

Black And White Podcast With Anjana Om Kashyap: Ram Mandir | Muharram | Europe | Pune Murder Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T18:00:06+00:00

Satya Tathya: जंतर-मंतर पर कॉकरोच की 'पार्टी"!, NEET के नाम पर सब MIX कर दिया! | Protrest #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T18:15:09+00:00

DasTak With Sayeed Ansari: Doha में अमेरिकी वार्ताकारों की ईरानी डेलिगेशन के साथ बैठक | US-Iran Deal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T18:02:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers