Responsive Scrollable Menu

'कंडोम' एड से हुई टॉक्सिक के गाने 'तबाही' की तुलना, अब यश ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Yash Slam Trolls: साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. खासतौर पर फिल्म के गानों और सामने आए विजुअल्स ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. फिल्म के गाने ‘तबाही’ में यश और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री और इंटीमेट सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई.

जी हां, गाना रिलीज होने के बाद जहां कुछ फैंस ने दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की तारीफ की वहीं कुछ लोगों ने इन सीन्स को लेकर सवाल भी उठाए. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने यश और कियारा को ट्रोल किया. कुछ लोगों ने तो इन सीन्स की तुलना कंडोम के एड तक से कर दी. वहीं अब यश ने इन कमेंट्स पर अपना रिएक्शन दिया है.

‘कंडोम का एड करूंगा तो पैसे लेकर करूंगा’

यश हाल ही में टीवी शो ‘आप की अदालत’ में पहुंचे थे. इस दौरान उनसे ‘टॉक्सिक’ के गाने ‘तबाही’ और उसमें दिखाए गए इंटीमेट सीन्स को लेकर हो रही चर्चा के बारे में सवाल किया गया. जब उनसे सोशल मीडिया पर किए जा रहे ‘कंडोम एड’ वाले कमेंट्स को लेकर पूछा गया, तो यश ने बेहद मजाकिया अंदाज में जवाब दिया. एक्टर ने कहा कि अगर उन्हें कभी कंडोम का एड करना होगा तो वो उसके लिए पैसे लेकर करेंगे. उनका इशारा इस बात की ओर था कि वो किसी भी तरह का एड फ्री में नहीं करेंगे. यश का ये जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े. एक्टर ने ट्रोलिंग को सीरियस से लेने के बजाय अपने मजाकिया अंदाज से इसका जवाब दिया.

‘फिल्म में अश्लीलता नहीं है’

यश से जब ‘टॉक्सिक’ में दिखाए जा रहे बोल्ड और स्टीमी सीन्स को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने फिल्म में अश्लीलता होने की बात से इनकार किया. एक्टर ने कहा कि अश्लीलता एक गलत चीज है और उनकी फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म में उन्होंने किस तक नहीं किया है. यश के मुताबिक, हर चीज की एक सीमा होती है और फिल्म की टीम उस मर्यादा को अच्छी तरह समझती है. उन्होंने कहा कि ऐसे सीन्स को एस्थेटिक तरीके से शूट किया जाना चाहिए ताकि वो स्क्रीन पर खूबसूरत दिखाई दें. उनका मानना है कि सिनेमा में किसी सीन को किस तरह दिखाया जाता है ये फिल्ममेकर और क्रिएटर्स के विजन पर निर्भर करता है. इसी विजन और प्रेजेंटेशन को वो सिनेमा का असली जादू मानते हैं.

‘तबाही’ गाने ने रिलीज होते ही मचाई हलचल

‘टॉक्सिक’ का गाना ‘तबाही’ सामने आने के बाद से ही फिल्म की चर्चा और तेज हो गई है. गाने में यश और कियारा आडवाणी की जोड़ी नजर आ रही है. दोनों के बीच फिल्माए गए इंटीमेट सीन्स ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. कुछ दर्शकों को दोनों की केमिस्ट्री पसंद आई, जबकि कुछ यूजर्स ने सीन्स की आलोचना की. इसी दौरान सोशल मीडिया पर मीम्स और तरह-तरह के कमेंट्स भी देखने को मिले. हालांकि, ट्रोलिंग के बावजूद गाने को लेकर लोगों की दिलचस्पी कम नहीं हुई है. फिल्म के विजुअल्स और यश के नए अंदाज को लेकर फैंस लगातार चर्चा कर रहे हैं. 

26 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

यश और कियारा आडवाणी स्टारर ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. रिलीज से पहले फिल्म के गाने और प्रोमोशनल कंटेंट लगातार चर्चा में हैं. 

ये भी पढ़ें: Explainer: आखिर 50 की उम्र में भी जवां कैसे दिखते हैं स्टार्स? यहां पर जानिए इसके पीछे की वजहें

Continue reading on the app

आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ का नेपाल दौरा, सोमवार को राष्ट्रपति पौडेल प्रदान करेंगे मानद रैंक

 भारतीय थल सेना के जनरल धीरज सेठ रविवार को आधिकारिक यात्रा पर नेपाल पहुंचेंगे. सोमवार को नेपाली सेना के जनरल के मानद (ऑनरेरी) रैंक से नवाजे जाएंगे. दौरे के दौरान जनरल सेठ नेपाल की सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल से भी द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

जनरल धीरज सेठ ने 30 जून को भारतीय सेना के 31वें चीफ का पद्भार संभाला था. नेपाली सेना प्रमुख जनरल अशोक सिगदेल के निमंत्रण पर वो नेपाल का दौरा कर रहे हैं. राजधानी काठमांडू में उनको यह सम्मान दिया जाएगा. नेपाल और भारत के बीच एक-दूसरे के सेना प्रमुखों को जनरल का मानद पद देने की परंपरा सात दशक पुरानी है. इसकी शुरुआत 1950 में की गई थी. परंपरा के अनुसार नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल आर्मी चीफ धीरज सेठ को नेपाली सेना के जनरल का मानद पद सौपेंगे.

काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, नेपाली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल राजाराम बस्नेत ने हाल ही में इसे लेकर बयान दिया था. उन्होंने बताया, " जब भी किसी देश में नया सेना प्रमुख पद संभालता है तो उच्च-स्तरीय यात्राओं के आदान-प्रदान की परंपरा होती है. इस दौरान दोनों प्रमुखों को जनरल का मानद पद दिया जाता है."

उन्होंने आगे कहा, "मैं जनरल सेठ के रविवार को नेपाल पहुंचने की पुष्टि करता हूं." अपने प्रवास के दौरान, जनरल सेठ आपसी सैन्य सहयोग पर चर्चा करने के लिए सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे.

बता दें, नेपाल आर्मी चीफ सिगदेल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिसंबर 2024 में भारतीय सेना के जनरल का मानद पद प्रदान किया था. 27 मार्च को बालेन शाह के सत्ता संभालने के बाद जनरल सेठ नेपाल का दौरा करने वाले पहले वरिष्ठ भारतीय अधिकारी होंगे. इससे पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्री का काठमांडू दौरा तय हुआ था लेकिन कुछ कारणों से यात्रा टाल दी गई.

--आईएएनएस

केआर/

DISCLAIMER: हेडिंग, समरी के अलावा, पूरी खबर IANS न्यूज फीड से ली गई है. न्यूजनेशन खबर में किए गए किसी भी डेटा और फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के 4 क्रिकेटर... जो नशे में धुत होकर उतरे मैदान पर, एक ने ठोक दिए 175 रन, दूसरे ने जड़ दिया शतक

4 cricketers played cricket under the influence of alcohol: क्रिकेट में खिलाड़ी मैदान के बाहर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. आज के दौर में नशे में दिखने पर वीडियो वायरल हो जाता है, लेकिन इतिहास में कई दिग्गजों ने नशे की हालत में खेलकर रिकॉर्ड बनाए. साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने भारी हैंगओवर में 175 रन ठोके, तो वेस्टइंडीज के गैरी सॉबर्स ने रातभर शराब पीने के बाद 150 रन बनाए. वहीं, एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने नशा करने के बाद शतक जड़ा और एंड्रयू साइमंड्स नशे में गिर पड़े थे. Sun, 16 Aug 2026 20:50:06 +0530

  Videos
See all

Ameesha Patel: अमीषा पटेल का स्टाइलिश अंदाज आया नजर #ameeshapatel #shorts #viral #aajtak #bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T15:45:39+00:00

‘BJP का कोई भी कार्यकर्ता इस भ्रष्टाचार का शिकार नहीं’, पार्टी प्रवक्ता का बड़ा दावा | #BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T15:45:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers