केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए LPG उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद
भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने और आयातित रसोई गैस की आपूर्ति में होने वाले व्यवधानों के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से सरकार ने पहली बार सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की रिफाइनरियों के साथ-साथ तेल एवं गैस उत्पादकों के लिए रिफाइनरी-वार और कंपनी-वार एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए हैं.
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक आदेश के जरिए ऐसा ढांचा तैयार किया है, जिसके तहत आपूर्ति में कमी आने पर 21 रिफाइनरियों और अपस्ट्रीम कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाना होगा. नए ढांचे के तहत कुल संभावित उत्पादन क्षमता 63,810 टन प्रतिदिन तय की गई है. यह भारत की दैनिक एलपीजी खपत का लगभग 70 प्रतिशत है और देश के सामान्य घरेलू उत्पादन से काफी अधिक है.
यह कदम हालिया पश्चिम एशिया संघर्ष के बाद उठाया गया है, जिसने आयातित एलपीजी आपूर्ति पर भारत की निर्भरता और उससे जुड़े जोखिमों को उजागर किया. भारत में हर साल लगभग 3.32 करोड़ टन ( करीब 91,000 टन प्रतिदिन) एलपीजी की खपत होती है. इसमें से केवल 1.31 करोड़ टन एलपीजी का उत्पादन देश में होता है, जबकि जरूरत का 64 प्रतिशत से अधिक हिस्सा आयात से पूरा किया जाता है. इनमें से अधिकांश एलपीजी की आपूर्ति होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते होती है.
इस साल की शुरुआत में ईरान से जुड़े संकट के दौरान इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से शिपमेंट में व्यवधान के कारण सरकार को आपातकालीन कदम उठाने पड़े थे. इनमें रिफाइनरियों को पेट्रोकेमिकल फीडस्टॉक की धाराओं को एलपीजी उत्पादन की ओर मोड़कर उत्पादन अधिकतम करने का निर्देश देना भी शामिल था.
औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को एलपीजी की आपूर्ति भी सीमित की गई थी, जबकि जहां सुविधा उपलब्ध थी, वहां घरेलू उपभोक्ताओं को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की ओर जाने के लिए प्रोत्साहित किया गया. संकट के चरम पर घरेलू एलपीजी उत्पादन बढ़ाकर लगभग 55,000 टन प्रतिदिन कर दिया गया था. हालांकि, आपूर्ति की स्थिति में सुधार होने के बाद इन आपातकालीन निर्देशों में धीरे-धीरे ढील दे दी गई.
नए आदेश के तहत अब एक स्थायी व्यवस्था बनाई गई है, जिसे सरकार तब सक्रिय कर सकती है जब वह यह तय करे कि पर्याप्त उपलब्धता और उचित वितरण सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त एलपीजी उत्पादन जरूरी है. निर्धारित उत्पादन कार्यक्रम के तहत 18 सार्वजनिक क्षेत्र की रिफाइनरियों को मिलाकर 31,470 टन प्रतिदिन एलपीजी उत्पादन का लक्ष्य दिया गया है.
--आईएएनएस
एबीएस
Explainer: कंगारू के घर में 'टाइगर्स' की दहाड़..., जानें ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने बनाए कौन से 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
AUS vs BAN: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में टेस्ट मैच में हराकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी वाली बांग्लादेश की टीम ने WTC पॉइंट्स टेबल की नंबर-1 टीम ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में धूल चटा दी. पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने सोचा भी नहीं होगा कि बांग्लादेश की टीम उसे उसी के घर में एकतरफा हरा देगी. 23 साल बाद बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट मैच खेलने उतरी और फिर चौथे ही दिन ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया. इस मैच को जीतकर बांग्लादेश की टीम ने कई कीर्तिमान बनाए, जो इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गए हैं, तो आइए जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद बांग्लादेश ने कौन से टॉप-5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए.
ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत
बांग्लादेश क्रिकेट के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा गोल्डन मोमेंट है. साल 2000 में टेस्ट स्टेटस मिलने के बाद से, बांग्लादेश ने साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में टाइगर्स को ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से हराया था. अब 23 साल के लंबे इंतजार के बाद बांग्लादेश की टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया और पहले ही टेस्ट मैच में करारी शिकस्त दी है. ऑस्ट्रेलिया में यह बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश ने कुल 7 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनकी यह दूसरी जीत है. इससे पहले बांग्लादेश ने अपने घर पर साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया था। यह मुकाबला मीरपुर में खेला गया था.
Historic Win in Darwin! ???????????? Bangladesh beat Australia by 9 wickets to seal a memorable victory in the 1st Test! ????????#Bangladesh #Tigers #BANvAUS #Cricket pic.twitter.com/PDrWJS8ZEs
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 16, 2026
ऑस्ट्रेलिया में सबसे तेजी से टेस्ट जीतने वाली दूसरी एशियाई टीम
क्रिकेट इतिहास को देखें तो ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराना किसी भी एशियाई टीम के लिए बेहद मुश्किल रहा है. लेकिन बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपना पहला टेस्ट जीतने के लिए सिर्फ 3 टेस्ट मैचों का समय लिया. इस मामले में उन्होंने भारत और पाकिस्तान जैसी बड़ी टीमों को पीछे छोड़ दिया है. भारत को ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट जीत के लिए 12 मैचों का समय लगा था और लगभग 3 दशक का लंबा इंतजार करना पड़ा था, जबकि पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया में खेले अपने 7वें टेस्ट में पहली जीत दर्ज की थी. अब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ 3 टेस्ट मैच खेलते हुए यह ऐतिहासिक जीत हासिल की है.
ऑस्ट्रेलिया में सबसे कम मैचों में अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज करने के मामले में बांग्लादेश (3 मैच) संयुक्त रूप से दुनिया की दूसरी सबसे तेज टीम बन गया है. इस मामले में इंग्लैंड पहले नंबर पर मौजूद है, जिसने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपने दूसरे ही टेस्ट मैच में जीत दर्ज की थी, जबकि साउथ अफ्रीका 3 टेस्ट मैच खेलते हुए बांग्लादेश के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है.
The Winning Moment! ???????????? | Bangladesh Beat Australia by 9 Wickets pic.twitter.com/2khSILU5mG
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 16, 2026
हसन महमूद ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 9 विकेट लेकर रचा इतिहास
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद की टीम की इस ऐतिहासिक जीत में सबसे अहम भूमिका रही. हसन महमूद ने मैच के पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 6 विकेट लेकर कंगारू टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया था. उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए महज 55 रन देकर 6 विकेट चटकाए. इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर किसी एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट (5-विकेट हॉल) लेने वाले बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं. उनकी इस घातक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 198 रनों पर ही सिमट गई थी.
इसके बाद हसन महमूद ने दूसरी पारी में भी 3 विकेट लेने का कारनामा किया. इस तरह उन्होंने पूरे मैच में कुल 9 विकेट हासिल किए. हसन महमूद को उनके इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया.
Player of the Match! ???????????????? Hasan Mahmud was unstoppable in Darwin, finishing with match figures of 9/111, including 6/55 and 3/56, to power Bangladesh to a historic 9-wicket win over Australia! ????????#Bangladesh #Tigers #BANvAUS #Cricket pic.twitter.com/m4badWfBRn
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 16, 2026
यह भी पढ़ें: पंत, गिल या यशस्वी किसने लगाए हैं भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के, देखिए टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









