ऑपरेशन अमिस्ताद: भूकंप से तबाह वेनेजुएला के लिए भारत बना फरिश्ता, 24 घंटे दौड़ रहा सेना का फील्ड हॉस्पिटल
भूकंप से प्रभावित वेनेजुएला को मानवीय सहायता देने के लिए भारत ने 'ऑपरेशन अमिस्ताद' शुरू किया है. वेनेज़ुएला में आए भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर करीब 1500 हो गई है. भारतीय सेना ने भी वहां अस्पताल तैयार किया है और लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं.
ईरान ने खुद बैठक के लिए अनुरोध किया: ट्रंप का बड़ा दावा, कल दोहा में हॉर्मुज विवाद पर होगी US-Iran की वार्ता
US Iran talks Doha: हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलासा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में एक अहम बैठक होने जा रही है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्पष्ट किया है कि इस बैठक का अनुरोध स्वयं ईरान ने किया है। यह वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव चरम पर है।
हालिया तनाव और जवाबी हमले
पिछले सप्ताह ओमान की खाड़ी के पास हॉर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान द्वारा एक कंटेनर जहाज को निशाना बनाए जाने के बाद क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया था। इसके जवाब में अमेरिका ने ईरान के मिसाइल, ड्रोन और रडार ठिकानों पर हमले किए, जिसके बाद तेहरान ने भी जवाबी कार्रवाई की।
IRAN HAS REQUESTED A MEETING. IT WILL TAKE PLACE TOMORROW IN DOHA! President DJT
— Commentary Donald J. Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) June 29, 2026
( TS: Jun 29 2026, 7:31 AM ET ) pic.twitter.com/YzMslVifQz
हालांकि, स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए दोनों पक्ष फिलहाल सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमत हुए हैं ताकि अंतरराष्ट्रीय जहाज सुरक्षित गुजर सकें।
क्यों महत्वपूर्ण है हॉर्मुज जलडमरूमध्य?
वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के लिए हॉर्मुज जलडमरूमध्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत कच्चा तेल इसी मार्ग से होकर गुजरता है। दोनों देशों के बीच हुए शांति समझौते के तहत एक हॉटलाइन स्थापित करने पर सहमति बनी थी, लेकिन शनिवार तक यह पूरी तरह सक्रिय नहीं थी। अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार, कोई भी देश इस जलमार्ग को ब्लॉक नहीं कर सकता है और न ही इस पर कोई टोल लगा सकता है।
ईरान और ओमान की बैठक
बैठक से पहले ईरान ने जानकारी दी है कि उसने ओमान के साथ हॉर्मुज के प्रबंधन पर चर्चा की है। ईरानी उप विदेश मंत्री काजेम गरीबबादी ने बताया कि मस्कट में संयुक्त हॉर्मुज समिति की पहली बैठक हुई, जिसमें जलमार्ग के भविष्य के प्रबंधन और वर्तमान समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi

















