Responsive Scrollable Menu

शाहरुख-अजय और टाइगर से FDA ने किन-किन चीजों को लेकर मांगा जवाब, जानें आरोप साबित होने पर कितना लग सकता है जुर्माना?

Shahrukh Khan-Ajay Devgn Vimal Ad: महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan), अजय देवगन (Ajay Devgn) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को विमल इलायची का एड करने को लेकर कारण बताओ नोटिस भेजा है. एफडीए का मानना है कि ये विज्ञापन पान मसाला के सरोगेट प्रमोशन के दायरे में आ सकते हैं क्योंकि पान मसाला पर राज्य में बैन है. इस मामले में एक्टर्स को अपना पक्ष करने और कारण बताने नोटिस का जवाब देने के लिए 15 टाइम दिया गया है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं कि तीनों एक्टर्स से एफडीए ने किन-किन चीजों पर जवाब मांगा है.

एक्टर्स के खिलाफ क्यों जारी किया गया नोटिस?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 अगस्त को महाराष्ट्र के फूड सेफ्टी कमिश्नर और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन प्रमुख तुकाराम मुंडे ने 9 पन्नों का नोटिस किया था. जिसमें फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 के प्रावधानों उल्लेख किया गया. इस एक्ट की धारा 24 उन एड पर बैन लगाती है जो खाद्य उत्पादों के संबंध में झूठे, गुमराह करने वाले या फिर धोखा देने वाले हों. फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन का कहना है कि कि पान मसाला से मजबूती से जुड़ी ब्रांड पहचान के तहत विमल इलायची का प्रमोशन करने से यह धारणा बन सकती है कि उपभोक्ताओं को बैन उत्पाद खरीदने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

वहीं, दूसरे प्रावधान की धारा 30 (2) (a) के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में पान मसाला, तंबाकू और गुटखा निर्माण, भंडारण और बिक्री पर 13 जुलाई 2026 से 1 साल का बैन लगाया है. अब एफडीए यह जांच कर रहा है कि क्या उसी ब्रांड से जुड़ा एड इस बैन का उल्लंघन कर सकता है.

नोटिस में इन बातों का मांगा जवाब

इसके अलावा नोटिस में तीनों एक्टर्स से कहा गया कि इसके सबूत पेश करें कि 'विमल इलायची' वाकई में एक अलग प्रोडक्ट है,बाजार में बिकता है या फिर यह बैन हुए विमल पान मसाला को प्रमोट करने के लिए बनाया गया एक सरोगेट ब्रांड एड एक्सटेंशन हैं. नोटिस के मुताबिक, एफडीए ने यह भी कहा कि वे अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जानकरी दें, इतना ही नहीं उन सभी टीवी और चैनल्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म के बारे में बताएं जहां ये एड दिखाए गए. साथ ही इसकी जानकारी भी बताने के लिए कहा गया कि इन एड को कब-कब दिखाए गया.साथ में यह पूछा गया कि उनके और ब्रांड ऑनर के बीच किस तरह एग्रीमेंट हुआ. 

तीनों एक्टर्स को दी गई सख्त हिदायत

नोटिस के जरिए तीनों एक्टर्स को सख्त हिदायद दी गई है कि वे अब किसी भी प्लेटफॉर्म (टीवी, डिजिटल या सोशल मीडिया) पर इस तरह एड के टेलीकास्ट, पब्लिश या प्रमोशन में किसी तरह की मदद न करें. इस नोटिस में उनसे इस बात का भी जवाब मांगा गया कि इन एड को करने से पहले उन्होंने या उनकी टीमों ने नियमों और दावों की अपने लेवल पर क्या जांच पड़ताल की थी. उसकी पूरी जानकारी एफडीए को दें. एफडीए के मुताबिक, मार्केट में 'विमल' ब्रांड की पहचान खास तौर पर पान मसाले से ही जुड़ी है. 

क्या एक्शन लिया जा सकता है?

विमल इलायची के दुष्प्रचार एड के लिए अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ पर सख्त एक्शन लिया जा सकता है. अगर एफडीएफ उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होता है और आरोप सही पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ 10 लाख से लेकर 50 लाख तक का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके साथ ही, दोषी पाने नए ब्रांड का एड करने पर 3 साल तक का बैन भी लग सकता है. ऐसे में अब सभी की नजर इन एक्टर्स के कारण बताओं नोटिस पर टिकी हुई है कि वे अपनी सफाई में क्या कहते हैं.

ये भी पढ़ें: RPF जवान पर हमला करने के आरोप में ये एक्ट्रेस हुई गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

Continue reading on the app

IND VS SL: गॉल टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल की पारी पर लगा फुल स्टॉप, जानिए कितने रन बनाकर आउट

IND VS SL: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. दूसरे दिन का पहला सेशन पूरी तरह बारिश में धुल गया. वहीं, दूसरे सेशन में एक बार फिर बल्लेबाजी के लिए आए भारतीय स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी की और 150 रनों का स्कोर पूरा किया. पडिक्कल दोहरे शतक की ओर तेजी से बढ़ ही रहे थे, लेकिन फिर श्रीलंकाई गेंदबाज प्रभाथ जयसूर्या ने उन्हें आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

देवदत्त पडिक्कल डैडी हंड्रेड बनाकर हुए आउट

श्रीलंका के साथ खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच में भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी की और डैडी हंड्रेड बनाकर आउट हुए. पडिक्कल पहले दिन पर 131 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. वहीं, दूसरे दिन जब दूसरे सेशन में खेल शुरू हुआ, तो पडिक्कल ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया और 150 का आंकड़ा पार किया. वह तेजी से दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन तभी प्रभाथ जयसूर्या ने पडिक्कल को चलता कर दिया.

प्रभाथ जयसूर्या को दूसरी नई गेंद मिली और उन्होंने पडिक्कल देवदत्त पडिक्कल क्रीज से बाहर निकल आए थे, जयसूर्या ने यह देख लिया और गेंद को तेज़ी से और फ़्लैट ऑफ़ स्टंप के पास डाला. पडिक्कल चूक गए, विकेटकीपर ने गेंद पकड़ी और तुरंत बेल्स गिरा दीं. श्रीलंका को इसी विकेट की जरूरत थी. वे क्रीज से थोड़ा जल्दी बाहर निकल आए थे.

भारत का स्कोर 364/5

भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का पहला सेशन पूरी तरह से वॉशआउट हो गया. मगर, दूसरे सेशन में 21 ओवर का खेल हुआ, जिसमें भारत ने 3 विकेट गंवाए और 76 रन बनाए. भारत की ओर से पडिक्कल 167 रन बनाकर आउट हुए. उनके अलावा, ऋषभ पंत ने 39(62) रन पर अपना विकेट गंवाया. इसके अलावा पहले दिन रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे केएल राहुल भी बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन वह ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना सके और महज अपनी पारी में 5 रन जोड़कर 82 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. इस तरह टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 364 रनों का है.

ये भी पढ़ें: Explainer: 17 साल पहले बांग्लादेश के साथ ऐसा क्या हुआ, जिसने ऑस्ट्रेलिया वाली जीत को बना दिया इतना खास, कम ही लोग जानते हैं ये बात

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Ram Mandir Donation Scam | SIT Report: ट्रस्ट को सौंपी गई SIT की फाइनल रिपोर्ट अब क्या होगा? UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T03:31:08+00:00

अंग्रेजों के गुलाम रहे RSS के लोग- Mallikarjun Kharge #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T03:30:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers