इंदौर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11.50 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों की पुलिस लगातार नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही है। आए दिन मादक पदार्थों की तस्करी का खुलासा करते हुए पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की एमडी ड्रग्स को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि इंदौर की खजराना थाना पुलिस ने 100 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स बरामद की है। इसके साथ ही बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस ने माल के साथ एक आरोपी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए माल की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। बताया गया है कि आरोपी देवास से एमडी ड्रग्स लाकर इंदौर में बेचते थे।
तलाशी के दौरान पुलिस को मिली एमडी ड्रग्स
पुलिस ने खजराना क्षेत्र स्थित एमआर-10 रोड पर घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। जब उनकी तलाशी ली गई तो पुलिस के होश उड़ गए। तलाशी के दौरान उनके पास से 100 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स बरामद की गई। जिसके बाद पुलिस ने माल को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान देवास निवासी 26 वर्षीय राहुल परमार के रूप में हुई है जबकि उसके साथ एक बाल अपचारी भी पकड़ा गया।
सस्ते दामों में ड्रग्स खरीदकर महंगे दामों में बेचता था आरोपी
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे की लत पूरी करने और जल्द पैसे कमाने के लालच में सस्ते दामों पर एमडी ड्रग्स खरीदकर महंगे दामों में बेचता था। पुलिस अब आरोपियों से ड्रग्स की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क और अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) अमर सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी देवास और इंदौर में विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। साथ ही प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई थी आरोपी देवास और अन्य जगह से अवैध मादक पदार्थ लाते हैं। बता दें कि आरोपी का मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया है। जिसके आधार पर अन्य आरोपियों की जानकारी निकाली जाएगी।
Hair Care Tips: चावल, मेथी और लौंग से बनाएं होममेड हेयर रिंस, आजमाएं बालों की देखभाल का देसी तरीका
Hair Care Tips: बालों की देखभाल के लिए हर बार महंगे प्रोडक्ट्स खरीदना जरूरी नहीं है। घर में मौजूद चावल, मेथी और लौंग से तैयार किया गया यह आसान हेयर रिंस आपके हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बन सकता है। बालों की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है।
अगर आप भी बालों के लिए कोई आसान होममेड रिंस तैयार करना चाहते हैं, तो चावल, मेथी और लौंग का यह मिश्रण ट्राई कर सकते हैं। इसे तैयार करने में ज्यादा सामान या मेहनत नहीं लगती। इसे किसी हेयर समस्या का इलाज नहीं माना जाना चाहिए।
चावल, मेथी और लौंग से बनाएं हेयर रिंस
इस घरेलू रिंस को तैयार करने के लिए सिर्फ कुछ सामान्य चीजों की जरूरत होगी। इसे बनाने से पहले सभी सामग्री को अच्छी तरह साफ कर लें।
इसके लिए चाहिए
- 1 कप पानी
- 4 बड़े चम्मच चावल
- 1-2 चम्मच मेथी दाना
- कुछ लौंग
ऐसे तैयार करें होममेड हेयर रिंस
1. सामग्री को भिगोकर रखें
सबसे पहले चावल, मेथी दाना और लौंग को साफ पानी से धो लें। अब इन्हें एक बर्तन में एक कप पानी के साथ डालकर 6-8 घंटे या रातभर के लिए भिगोकर रख दें।
2. अब मिश्रण को उबालें
सुबह इसी मिश्रण को धीमी आंच पर करीब 10-15 मिनट तक उबालें। इसके बाद गैस बंद कर दें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें।
3. छानकर कर लें तैयार
मिश्रण ठंडा होने के बाद इसे साफ कपड़े या छन्नी की मदद से छान लें। तैयार पानी को किसी साफ स्प्रे बोतल में भरकर इस्तेमाल किया जा सकता है।
बालों में कैसे लगाएं?
बाल धोने के बाद इस तैयार रिंस को स्कैल्प और बालों की लंबाई पर हल्के हाथों से लगाएं। इसे कुछ देर बालों पर रहने दें और फिर साफ पानी से धो लें। पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो थोड़ी मात्रा से शुरुआत करें।
हेयर केयर रूटीन में ऐसे करें शामिल
चावल, मेथी और लौंग से बना यह रिंस बालों की सामान्य देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे लगाने के बाद खुजली, जलन, लालिमा या किसी तरह की परेशानी महसूस हो, तो इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें।
घरेलू हेयर रिंस को बाल झड़ने या किसी स्कैल्प समस्या का पक्का इलाज नहीं माना जा सकता। अगर बाल लगातार बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं या स्कैल्प से जुड़ी परेशानी बनी हुई है, तो सही कारण जानना जरूरी है।
(Disclaimer): यह खबर सामान्य हेयर केयर जानकारी के लिए है। घरेलू नुस्खों का असर हर व्यक्ति के बालों और स्कैल्प पर अलग हो सकता है। किसी भी गंभीर या लगातार समस्या में विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर है।
यह भी पढ़ें: भूख लगे तो चिप्स नहीं, ये 10 हेल्दी स्नैक्स करें ट्राई, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Haribhoomi








.jpg)
