Responsive Scrollable Menu

जयपुर पहुंची एक्ट्रेस आलिया-शरवरी, महिला बाइकर्स के साथ ली सेल्फी:एक्ट्रेस बोलीं-फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए होती हैं, वुमन ऑरिएंटेड फिल्म जैसा कुछ नहीं होता

यशराज बैनर की बहुप्रतीक्षित स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' के प्रमोशन के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी सोमवार को जयपुर पहुंचीं। जवाहर सर्किल से बड़ी संख्या में महिला बाइकर्स ने दोनों का स्वागत किया। बाइक राइड के साथ उनका काफिला मिराज सिनेमा तक पहुंचा। मिराज सिनेमा पहुंचने पर आलिया और शरवरी ने महिला बाइकर्स के साथ सेल्फी ली। इतनी बड़ी संख्या में महिला बाइकर्स को एक साथ देखकर आलिया काफी उत्साहित नजर आईं। कार्यक्रम के दौरान फिल्म 'अल्फा' का नाम बाइकर्स के साथ मिलकर बनाने की योजना थी, लेकिन दर्शकों की भीड़ के कारण सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दोनों अभिनेत्रियों को सीधे थिएटर के अंदर आयोजित मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम में ले जाया गया। जयपुर आकर शरवरी के गाल भी हो गए पिंक इंटरेक्शन के दौरान आलिया भट्ट ने हल्के-फुल्के अंदाज में शरवरी से कहा कि जयपुर आकर तुम्हारे गाल भी पिंक हो गए हैं। यह सुनते ही शरवरी मुस्कुरा उठीं और शर्माते हुए हामी भर दी। दोनों के बीच की यह प्यारी बातचीत दर्शकों को खूब पसंद आई और पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। जवाहर सर्किल पर आलिया और शरवरी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण कुछ देर के लिए सुरक्षाकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। धक्का-मुक्की के दौरान एक मीडियाकर्मी का चश्मा भी टूट गया, जिससे कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि सुरक्षा टीम ने जल्द ही स्थिति को संभाल लिया। लगातार व्हिसल से नाराज हुईं आलिया थिएटर के भीतर फिल्म के टीजर और ट्रेलर की प्रस्तुति के दौरान दर्शक लगातार व्हिसल बजाते रहे। शोर इतना अधिक था कि डायलॉग स्पष्ट सुनाई नहीं दे रहे थे। इस पर आलिया भट्ट ने नाराजगी जताते हुए इवेंट टीम से सवाल किया कि दर्शकों को व्हिसल क्यों बांटी गई। मंच संचालक को भी बार-बार दर्शकों से व्हिसल बंद करने की अपील करनी पड़ी, जिसके बाद माहौल सामान्य हुआ। आलिया भट्ट ने कहा कि अल्फा 3 जुलाई को रिलीज हो रही है और हमने अपने प्रमोशन सिटी टूर की शुरुआत जयपुर से की है। यह हमारे लिए बेहद खास है। पिंक सिटी वास्तव में हैप्पी सिटी है। यहां की सकारात्मक ऊर्जा हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म है और इसकी शूटिंग के दौरान कई बार चोट भी लगी, लेकिन कलाकारों का काम दर्द को भूलकर आगे बढ़ना होता है। आलिया ने कहा कि एक्शन करना बिल्कुल आसान नहीं होता। इस फिल्म के लिए हमने काफी मेहनत की है। शरवरी के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा। फिल्म में कई ऐसे गाने हैं, जो दर्शकों को बिल्कुल नए अंदाज में देखने को मिलेंगे। खासकर कश्मीर में फिल्माया गया गीत बेहद खूबसूरत है। फिल्म सिर्फ फिल्म होती है: आलिया महिला प्रधान फिल्मों को लेकर पूछे गए सवाल पर आलिया ने कहा कि फिल्म सिर्फ फिल्म होती है। उसमें मेल या फीमेल जैसी कोई बात नहीं होती। आखिरकार हमारा उद्देश्य सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करना है। अच्छी कहानी सबसे बड़ी चीज होती है। उन्होंने आगे कहा कि 'अल्फा' का टीजर और ट्रेलर अभी सिर्फ एक झलक है। हमने अभी बहुत कुछ छिपाकर रखा है। अनिल कपूर और बॉबी देओल दोनों के किरदार बेहद अलग हैं। हम चाहते हैं कि दर्शक थिएटर आएं और पूरी फिल्म देखकर सरप्राइज महसूस करें। आलिया ने बताया कि शरवरी के साथ यह उनकी पहली फिल्म है। हर फिल्म की शूटिंग के दौरान एक नया परिवार बन जाता है। रोज साथ काम करते हैं, मस्ती भी करते हैं और सीखते भी हैं। इस फिल्म में हम सभी निर्देशक के विजन के अनुसार काम कर रहे थे। उनका मकसद था कि दर्शकों को कुछ बिल्कुल नया और बड़े पर्दे पर भरपूर मनोरंजन मिले। अनिल कपूर सर और बॉबी देओल सर जैसे कलाकारों के साथ काम करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा। कई साल की मेहनत का फल अब मिल रहा है: शरवरी शरवरी ने कहा कि यह समय उनके करियर का सबसे खास दौर है। इस दिन तक पहुंचने में कई साल लग गए। मेरी फिल्मों को दर्शकों ने हमेशा प्यार दिया है। हाल ही में रिलीज हुई 'मैं वापस आऊंगा' को भी लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके लिए मैं दर्शकों की दिल से आभारी हूं। उन्होंने बताया कि 'अल्फा' में उनका किरदार दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा। मैं इतना ही कहूंगी कि थिएटर में दर्शकों को बहुत मजा आने वाला है। शरवरी ने कहा कि आलिया भट्ट, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए किसी अभिनय विद्यालय से कम नहीं था। हर कलाकार से कुछ न कुछ सीखने को मिला। यही अनुभव मेरे पूरे करियर में काम आएगा। जयपुर के स्वागत से अभिभूत शरवरी ने कहा कि यहां के लोगों ने हमें जो प्यार और ऊर्जा दी है, उसी ऊर्जा के साथ अब हम फिल्म के प्रमोशन को आगे बढ़ाएंगे।

Continue reading on the app

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला परिवार के साथ पहुंचीं पिंकसिटी:रामबाग पैलेस में शादी समारोह में होंगी शामिल, बोलीं- जयपुर से मेरा खास लगाव

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला सोमवार को अपने परिवार के साथ जयपुर पहुंचीं हैं। वे एयर इंडिया की नियमित फ्लाइट से जयपुर हवाई अड्डे पर उतरीं। इस दौरान उनके साथ उनके माता-पिता भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय उर्वशी ने ब्लैक मास्क पहन रखा था, लेकिन जैसे ही मीडिया फोटोग्राफर्स ने उनसे मास्क हटाकर तस्वीरें खिंचवाने का आग्रह किया, उन्होंने मुस्कुराते हुए मास्क हटाया और कैमरों के सामने पोज दिए। मीडिया से बातचीत में उर्वशी ने कहा कि जयपुर से उनका हमेशा खास लगाव रहा है। उन्होंने बताया कि वे यहां एक निजी शादी समारोह में शामिल होने आई हैं और परिवार के साथ इस खूबसूरत शहर में समय बिताना उनके लिए हमेशा यादगार रहता है। एयरपोर्ट से वे सीधे शहर के प्रतिष्ठित रामबाग पैलेस के लिए रवाना हुईं, जहां वे विवाह समारोह में शामिल होंगी। पहले भी कई बार जयपुर आ चुकी हैं उर्वशी उर्वशी इससे पहले भी कई बार जयपुर आ चुकी हैं। फिल्म प्रमोशन, फैशन शो, अवॉर्ड समारोह और निजी आयोजनों के सिलसिले में उनकी शहर में नियमित मौजूदगी रही है। इस बार वे पारिवारिक माहौल में आयोजित एक शादी समारोह का हिस्सा बनने पहुंची हैं। एयरपोर्ट पर उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों और यात्रियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मॉडलिंग से बॉलीवुड तक का सफर उर्वशी रौतेला का नाम बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार होता है। उन्होंने बेहद कम उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। वर्ष 2015 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली। वे कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'सिंह साब द ग्रेट' से की थी। इसके बाद 'सनम रे', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती', 'हेट स्टोरी 4', 'पागलपंती', 'वर्जिन भानुप्रिया' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। इसके अलावा वे कई लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो और डांस नंबरों में भी नजर आ चुकी हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। इंस्टाग्राम सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उर्वशी के करोड़ों फॉलोअर्स उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। इंस्टाग्राम सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। अपने फैशन सेंस, ग्लैमरस लुक और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में मौजूदगी को लेकर वे अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल के वर्षों में उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है, जिससे उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी है।

Continue reading on the app

  Sports

Jai Moondra: टीम इंडिया पर कहर बरपाने वाले तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा को कितना पैसा मिला?

आयरलैंड के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद 2 मैचों में 5 विकेट झटके. वो प्लेयर ऑफ द सीरीज जीते. इतने शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें कितना इनाम मिला, जानिए यहां. Mon, 29 Jun 2026 19:55:45 +0530

  Videos
See all

Defence Investiture Ceremony 2026: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने रक्षा कर्मियों को प्रदान किए सम्मान #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T15:04:11+00:00

जर्मन शहर में गोलीबारी, कई लोगों की मौत [Several Killed in Shooting in German City of Stade] #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T15:07:48+00:00

Khabardar With Sweta Singh: मोदी मंत्रिमंडल में नए चेहरों की एंट्री लेकर चौंकाएगी? | Modi Cabinet #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T15:08:06+00:00

Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर केस में उठे सवाल, पिता बोले- निष्पक्ष जांच के लिए एसपी हटाया जाए #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T15:07:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers