Responsive Scrollable Menu

राहुल बोले-सरकार के खिलाफ खड़े होने वालों की तारीफ हो:कहा- छात्रों के साथ बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा हुई; प्रदर्शनकारियों से बातचीत का Video शेयर किया

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि सरकार की हिंसा के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने वाले भारत के युवाओं का साहस सराहनीय है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के लोगों की बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा का सामना करने वाली छात्राओं की भी तारीफ होनी चाहिए। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर छात्रों से बातचीत का वीडियो भी शेयर किया। इन छात्रों ने पिछले महीने पेपर लीक के मुद्दे पर तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। राहुल और छात्रों के बीच यह बातचीत 5 अगस्त को हुई थी, लेकिन इसका वीडियो उन्होंने आज शेयर किया है। पहले राहुल ने जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी राहुल गांधी ने 5 अगस्त को दिल्ली में 10 जनपथ पर जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को हुए कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन के दौरान स्टूडेंट पर लाठी-पैलेट गन से हमला किया गया। राहुल अपने साथ चार प्रदर्शनकारी छात्र और छात्राओं को मीडिया के सामने लाए थे। एक छात्रा ने कहा- भारत माता की जय बोलने पर हमें देशद्रोही कहा गया। हम शांति से चल रहे थे तो एक पुलिस अफसर ने शरीर के ऊपरी हिस्से पर मारा। 36 दिन तक जंतर-मंतर पर चला था CJP का प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP ने 20 जून से 25 जुलाई तक, लगातार 36 दिनों तक धरना दिया था। इस दौरान हजारों छात्र, अभिभावक और युवा आंदोलन में शामिल हुए। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल हुए और भूख हड़ताल पर बैठे। 20 जुलाई को CJP ने संसद मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। 25 जुलाई को तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने धरना समाप्त करने की घोषणा की थी। खबर अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

बांग्लादेश से घर में हारते ही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में भूचाल, पोंटिंग-हेडन का चढ़ा पारा, बोले- अब टीम बदलने का वक्त

Australia cricket loss: बांग्लादेश से डार्विन टेस्ट मैच में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने टीम में बदलाव की मांग की है. सिर्फ पोंटिंग ही नहीं, बल्कि मैथ्यू हेडन भी इसी बात से सहमत हैं कि टीम में कुछ जरूरी बदलाव किए जाने चाहिए. बांग्लादेश ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला टेस्ट मैच जीतने का गौरव हासिल किया.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: बिना खेले सरफराज खान फिर हो जाएंगे बाहर? ध्रुव जुरेल ने गॉल टेस्ट से बढ़ाई 2 खिलाड़ियों की टेंशन

Dhruv Jurel vs Sri Lanka: गॉल टेस्ट में बतौर स्पेशलिस्ट बैटर ध्रुव जुरेल ने एक शानदार पारी खेली. वो नंबर-6 पर खेलते हुए अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहे. उनकी इस पारी ने 2 खिलाड़ियों की टेंशन बढ़ा दी है. Sun, 16 Aug 2026 19:46:03 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: Balochistan की आजादी के बाद Pakistan कंगाल हो जाएगा ? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T14:07:32+00:00

Vande Matram Controversy: राष्ट्रगीत के अपमान पर आर-पार!| National Song | Sonia Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T14:06:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers