Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition की सेल शुरू: इतनी कीमत में मिलेगा 90W चार्जिंग, Snapdragon चिप वाला धाकड़ फोन
Infinix ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition की भारत में सेल शुरू कर दी है। यह फोन इटली की मशहूर डिजाइन कंपनी Pininfarina के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसमें कार्बन फाइबर इंस्पायर्ड डिजाइन, 6500mAh बैटरी, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 144Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं। जानें इसकी कीमत, ऑफर प्राइस और अन्य सभी डिटेल्स।
कीमत और लॉन्च ऑफर्स
Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹37,999 रखी गई है। हालांकि बैंक ऑफर्स के साथ इसे ₹35,999 में खरीदा जा सकता है। कंपनी हर खरीदारी पर ₹3,999 कीमत का MagPower Speaker मुफ्त दे रही है। इसके अलावा, पात्र Jio यूजर्स को 18 महीने का Pro AI Plan (₹35,100 तक का लाभ) और 5TB फ्री क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा। फोन की बिक्री Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर Torino Black कलर में शुरू हो गई है।
Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition के फीचर्स
फोन में 6.78-इंच LTPS 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz एडॉप्टिव रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आती है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 8GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। फोन Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है।
ये भी पढ़े-ः Samsung Galaxy M47 5G Launch: ₹22,999 में आया 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरे वाला धाकड़ फोन, जानें खासियत
कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
फोन में 6500mAh बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग, 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
डिजाइन और अन्य फीचर्स
Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition में Carbon Fibre फिनिश और 360-डिग्री Aerospace-Grade Aluminium फ्रेम दिया गया है। इसके अलावा, फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करता है।
EV Policy in Delhi: ये EV पॉलिसी दिल्ली के प्रदूषण को कम करने में मदद करेगी-Rekha Gupta,CM Delhi
EV Policy in Delhi: ये EV पॉलिसी दिल्ली के प्रदूषण को कम करने में मदद करेगी-Rekha Gupta,CM Delhi #evpolicy #rekhagupta #pollution #delhigovernment #shorts Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Republic Bharat