Responsive Scrollable Menu

पढ़ाई के लिए युवाओं को विदेश भेजने के लिए गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, सड़कों और घरों के लिए भी किया ऐलान

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमरेली राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में खुद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने तिरंगा फहराकर देशवासियों को संबोधित किया. उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना के साथ ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के विजन में मैन्यूफैक्चरिंग, कृषि और फूड प्रोसेसिंग, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, रक्षा, गतिशक्ति और सॉफ्ट पावर जैसे सात क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया. गुजरात इन क्षेत्रों में देश का नेतृत्व करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि गरीब, अन्नदाता, नारी शक्ति और युवा विकसित गुजरात के 4 प्रमुख स्तंभ हैं. स्टार्टअप पॉलिसी, इनक्यूबेशन सेंटर और स्किल डेवलपमेंट के जरिए युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं. किसानों को दिन में बिजली, सिंचाई और e-NAM जैसी डिजिटल सुविधाओं का लाभ मिल रहा है.

सड़कों को बेहतर बनाने के लिए काम

ग्रामीण क्षेत्र में हाउसिंग फॉर ऑल के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए पात्र परिवारों को मुफ्त आवासीय प्लॉट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. पर्याप्त सरकारी जमीन नहीं होने पर निजी जमीन खरीदकर पात्र परिवारों को प्लॉट दिए जाएंगे. सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ₹3,428 करोड़ से 214 सड़कों के करीब 210 किलोमीटर हिस्से के नवीनीकरण और सुधार का प्रावधान किया गया है.

10 लाख सालाना कमाने वाले परिवार के बच्चों को मिलेगा विदेश जाने के लिए लोन

बाल कल्याण के क्षेत्र में भी बड़ा फैसला लिया गया है. आंगनवाड़ियों में 3 से 6 वर्ष के 16.75 लाख से अधिक बच्चों को मिलने वाले गर्म पौष्टिक नाश्ते की राशि ₹5.10 से बढ़ाकर ₹8.50 प्रति बच्चा प्रतिदिन कर दी गई है. इसके लिए ₹173 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है. उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले युवाओं को राहत देते हुए ओवरसीज एजुकेशन लोन स्कीम में वार्षिक पारिवारिक आय सीमा ₹6 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख की गई है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि गुजरात में आयोजित चार Vibrant Gujarat Regional Conferences के माध्यम से 13,255 MoU और ₹15.89 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव सामने आए हैं. साथ ही, करीब 1,600 किलोमीटर लंबी समुद्री तटरेखा के कारण गुजरात देश की ब्लू इकोनॉमी में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है.

कॉमनवेल्थ गेम्स की तारीफ

उन्होंने कहा कि Commonwealth Games 2030 की मेजबानी गुजरात के लिए वैश्विक पहचान बढ़ाने का अवसर है. मुख्यमंत्री ने नागरिकों से ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना के साथ ‘विकसित गुजरात 2047’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने का आह्वान किया.

 

Continue reading on the app

बच्चों को हर सुविधा देना सही या गलत? Parenting पर छिड़ी बहस में सामने आई आजकल के माता-पिता की सोच

बच्चों को हर सुख-सुविधा देना अच्छी Parenting है या उनकी हर इच्छा पर लगाम लगाना जरूरी है? आज के माता-पिता के बीच इस सवाल को लेकर बहस तेज है. जानिए बच्चों को सीमाएं देने, budgeting सिखाने और उन्हें जिम्मेदारी समझाने पर Parents की क्या राय है.

Continue reading on the app

  Sports

One-Day Cup: सरफराज खान के पिता का चेला या अपने पिता से क्रिकेट सीखने वाला, किसकी टीम जीतेगी फाइनल?

Leicestershire vs Middlesex Final: वनडे कप का फाइनल अगले महीने खेला जाएगा. हालांकि, उसके फाइनल की लाइन-अप अभी से तय हो गई है. Mon, 17 Aug 2026 08:05:36 +0530

  Videos
See all

Udhampur News: रामनगर में आर्मी का सर्च ऑपरेशन! | Security Forces | Indian Army | Search Operation #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T03:45:16+00:00

Viral Video | मंदिर में मामूली बात पर मचा बवाल, जमकर मारपीट! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T03:44:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers