बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजी पवित्र गुफा, LG Manoj Sinha ने की पहली पूजा, Amarnath Yatra शुरू
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को दक्षिण कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में ‘प्रथम पूजा’ की, जिसके साथ तीन जुलाई से शुरू हो रही वार्षिक अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत हो गयी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सिन्हा ने बाबा बर्फानी का आशीर्वाद लिया और सभी की शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और भलाई के लिए प्रार्थना की। उन्होंने बाबा बर्फानी के भक्तों से बड़ी संख्या में तीर्थयात्रा में शामिल होने और इस आध्यात्मिक यात्रा का अनुभव करने का भी आग्रह किया।
सिन्हा ने कहा कि प्रशासन, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड, सेना, पुलिस, सुरक्षा बल, स्थानीय समुदाय, सेवा प्रदाता और स्वयंसेवक भक्तों के लिए सुरक्षित, निर्बाध और यादगार तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तालमेल बिठाकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर बुनियादी ढांचा, अच्छी सुविधाओं और लोगों के बहुमूल्य सहयोग के साथ अधिकारी श्रद्धालुओं का आध्यात्मिक रूप से संतोषजनक यात्रा के लिए स्वागत करने को पूरी तरह तैयार हैं।
श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) हर साल ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गुफा मंदिर में ‘प्रथम पूजा’ का आयोजन करता है। 57 दिनों की अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई को दो पारंपरिक मार्गों – अनंतनाग जिले में पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में बालटाल मार्ग से औपचारिक रूप से शुरू होगी। यात्रा 28 अगस्त को रक्षा बंधन पर संपन्न होगी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात, विशेष डीजी (समन्वय) एसजेएम गिलानी, एसएएसबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मनदीप भंडारी और कश्मीर के मंडल आयुक्त अंशुल गर्ग भी सिन्हा के साथ गुफा मंदिर गए।
विदेशी मानसिकता के साथ देश को बांटने के लिए काम कर रहा है कांग्रेस नेतृत्व : भाजपा
विदेशी मानसिकता के साथ देश को बांटने के लिए काम कर रहा है कांग्रेस नेतृत्व : भाजपा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
IBC24



















