Responsive Scrollable Menu

Monday Gold-Silver Rate: फिर गिरे सोने के रेट, ये है 29 जून का 10 ग्राम का ताजा भाव, चांदी भी लुढ़की

वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले बदलावों का असर सर्राफा बाजार पर पड़ रहा है। घरेलू और वैश्विक बाजारों के दबाव के चलते भारतीय सर्राफा बाजार और MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,43,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है। आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है।

कम बजट वाले और हल्के आभूषणों के लिए लोकप्रिय 18 कैरेट सोने का भाव 1,07,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास दर्ज किया गया है। चांदी का भाव लगभग 2,22,000 रुपये से लेकर 2,25,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बना हुआ है। बता दें कि अलग-अलग शहरों में जीएसटी, स्थानीय टैक्स, परिवहन लागत और ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज के कारण इन कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है।

विदेशी बाजारों में स्पॉट गोल्ड $4,083 प्रति औंस और चांदी लगभग 59.160 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) का भाव 72 से 73 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड लगभग $70.24 प्रति बैरल के आसपास आ गया है। सोमवार को शेयर बाजार में भी गिरावट रही। सेंसेक्स करीब 200 अंक की गिरावट के साथ 76,900 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 24,000 के स्तर पर पहुंच गया।

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) 100 के पार पर बना हुआ है, लेकिन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया कमजोर होकर 94.40 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर व्यापार कर रहा है। डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने निवेशकों को सुरक्षित एसेट के रूप में सोने से थोड़ा दूर किया है, जिससे मुनाफावसूली बढ़ी है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक के द्वारा ब्याज दरों पर लिए गए हालिया फैसले और आने वाले समय में ब्याज दरों को ऊंचा रखने के संकेत पर भी निवेशकों की नजर है।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक अमेरिका और ईरान के बीच राजनयिक संकट का समाधान नहीं होता और डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया स्थिर नहीं होता, तब तक बाजार में अस्थिरता बनी रहेगी। जो लोग लंबी अवधि के लिए निवेश करने की सोच रहे हैं, उन्हें वेट एंड वॉच की पॉलिसी फॉलो करना चाहिए। शॉर्ट-टर्म निवेशकों के लिए बाजार में हर गिरावट पर धीरे-धीरे खरीदारी करने की सलाह दी जा रही है

बता दें कि शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं। शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय के आखिरी भाव ही शनिवार-रविवार मान्य होते हैं। ​सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

Continue reading on the app

Weather Update: भयंकर बारिश से मुंबई का हाल-बेहाल! | IMD Alert | Mumbai | Monsoon

Weather Update: भयंकर बारिश से मुंबई का हाल-बेहाल! | IMD Alert | Mumbai | Monsoon #WeatherUpdate #IMDAlert #RainAlert #Thunderstorm #HeavyRain #WeatherNews #BreakingNews #news18up मौसम ने अचानक करवट ले ली है,मौसम विभा ने कई राज्यों में तेज आंधी, भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है, देखिए पूरी वीडियो.. News18 UP Live, Hindi News Live, Ram Mandir Donation Controversy, Noida Weather, Bharat Tiwari Encounter Update, Ketan Agarwal Murder, Unrest in PoK, Update Hindi News, Aaj Ki Taza Khabar news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

India की T20 रणनीति पर पुनर्विचार जरूरी, shriyanka की कमी खली

India की T20 टीम को नई रणनीति की जरूरत है.shreyanka की अनुपस्थिति ने टीम को कमजोर किया, खासकर आज के मैच में. विशेषज्ञों का मानना है कि सही combination और प्रमुख खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम बेहतर प्रदर्शन कर सकती है. #T20Cricket #IndiaCricket #SportsNews2026 Mon, 29 Jun 2026 20:01:43 +0530

  Videos
See all

Defence Investiture Ceremony 2026: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने रक्षा कर्मियों को प्रदान किए सम्मान #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T15:04:11+00:00

जर्मन शहर में गोलीबारी, कई लोगों की मौत [Several Killed in Shooting in German City of Stade] #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T15:07:48+00:00

Aaj Ki Taaja Khabar: UP की बड़ी खबरें| Ram Mandir Daan Chori | Champat Rai Resignation | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T15:05:46+00:00

Khabardar With Sweta Singh: मोदी मंत्रिमंडल में नए चेहरों की एंट्री लेकर चौंकाएगी? | Modi Cabinet #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T15:08:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers