राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार Goa में Congress कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सोमवार को गोवा का दौरा करेंगे और तटीय राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रमुख गिरीश चोडणकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि यह बैठक महत्वपूर्ण है क्योंकि कांग्रेस अगले साल की शुरुआत में होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि खरगे सोमवार को राज्य के एक दिन के दौरे पर रहेंगे और दक्षिण गोवा के वेरना गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
इसे भी पढ़ें: Ashish Banerjee का शव बीरभूम के TMC कार्यालय में फंदे से लटका मिला, सुसाइड नोट बरामद
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद यह पहली बार है जब खरगे गोवा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। चालीस सदस्यों वाली गोवा विधानसभा में कांग्रेस के अभी तीन विधायक हैं, जिनमें नेता प्रतिपक्ष यूरी अलेमाओ भी शामिल हैं। कांग्रेस ने 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में 11 सीट जीती थीं, लेकिन बाद में इसके आठ विधायक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
PM Modi Viral Video: 15 अगस्त की सुबह पीएम मोदी के पास पहुंच गए खास ‘दोस्त’, वीडियो में दिखा दिल छू लेने वाला पल
PM Modi Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के लिए निकलने से ठीक पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास पर एक गाय और मोर को अपने हाथों से खाना खिलाया। इस पल का एक वीडियो भी शेयर किया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews









