Responsive Scrollable Menu

Saif Ali Khan के बर्थडे पर Kareena ने लुटाया प्यार: रोमांटिक PICS शेयर कर बोलीं- ‘तुम्हारे बिना जिंदगी बोरिंग होती’

Saif Ali Khan Birthday: सैफ अली खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस Kareena Kapoor Khan ने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। करीना की इस पोस्ट में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री के साथ-साथ उनके परिवार की भी झलक देखने को मिली।

करीना ने खास अंदाज में सैफ को किया विश

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

करीना ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों का एक एल्बम शेयर किया। इसके साथ उन्होंने सैफ के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा। करीना ने लिखा, “मेरे हमेशा मेरे साथ रहने वाले साथी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती।” 

सैफ की इजाजत से शेयर की तस्वीरें
करीना ने अपनी पोस्ट में मजाकिया अंदाज में बताया कि उन्होंने ये तस्वीरें सैफ की इजाजत के बाद ही शेयर की हैं। उन्होंने लिखा कि इस इंस्टाग्राम पोस्ट की सभी तस्वीरें सैफ ने अप्रूव की हैं और उन्हें अपनी तस्वीरें पोस्ट होते देखना पसंद है। फोटो एल्बम में दोनों के रोमांटिक पलों के अलावा उनके बेटों तैमूर और जेह की भी झलक देखने को मिली। एक तस्वीर में करीना सैफ के साथ वेकेशन के दौरान पोज देती नजर आईं।

‘टशन’ का गाना भी किया शेयर
करीना ने इस पोस्ट के साथ अपनी और सैफ की फिल्म ‘टशन’ का गाना ‘दिल डांस मारे’ भी लगाया। यह फिल्म दोनों के लिए खास है, क्योंकि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी लव स्टोरी आगे बढ़ी थी।

2012 में हुई थी दोनों की शादी

Saif Ali Khan Kareena Kapoor Wedding

करीना कपूर और सैफ अली खान ने साल 2012 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं, तैमूर अली खान और जेह अली खान। करीना और सैफ ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। इनमें ‘एलओसी कारगिल’, ‘ओमकारा’, ‘टशन’, ‘कुर्बान’ और ‘एजेंट विनोद’ जैसी फिल्में शामिल हैं। फैंस दोनों को प्यार से ‘सैफीना’ भी कहते हैं।

‘हैवान’ में नजर आएंगे सैफ
वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जल्द ही फिल्म ‘हैवान’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह लंबे समय बाद अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़े- 53 की उम्र में फिर दूल्हा बनेंगे अनुराग कश्यप: 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड से रचाएंगे तीसरी शादी? जानिए कौन है शुभ्रा शेट्टी

Continue reading on the app

Fake News के खिलाफ सरकार सख्त, भ्रामक दावों का 2 घंटे में खंडन करेगी QRT

सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों, भ्रामक सूचनाओं और फर्जी सामग्री का समयबद्ध तरीके से जवाब देने के लिए विभिन्न सरकारी विभाग त्वरित प्रतिक्रिया टीम(क्यूआरटी) का गठन कर रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन टीम का उद्देश्य ऐसी सामग्री की तत्काल जांच, संबंधित विभागों के बीच समन्वय और तथ्यों के आधार पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। बिजली, कृषि और वाणिज्य जैसे विभाग पहले ही अपनी क्यूआरटी गठित कर चुके हैं।

अधिकारी के अनुसार, आदर्श रूप से ऐसी सामग्री के संज्ञान में आने के दो घंटे के भीतर संबंधित मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया जारी की जानी चाहिए। इन टीम के साथ मंत्रालयों के सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया दल नियमित रूप से अपने विभाग से संबंधित नीतियों, योजनाओं, कार्यक्रमों, निर्णयों और घोषणाओं की ऑनलाइन निगरानी करेंगे। ऐसी कोई भी सामग्री जो फर्जी, भ्रामक, तथ्यात्मक रूप से गलत, छेड़छाड़ वाली, संदर्भ से बाहर या जनता में भ्रम पैदा करने वाली प्रतीत होगी, उसे तत्काल क्यूआरटी के संज्ञान में लाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Asish Banerjee की मौत पर भड़के Abhishek Banerjee, मीडिया ट्रायल पर जताई कड़ी आपत्ति

क्यूआरटी संबंधित सूचना का सत्यापन कर वास्तविक तथ्य सामने रखेगी और जरूरत पड़ने पर पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की ‘फैक्ट चेक’ इकाई के साथ समन्वय करेगी। अधिकारी ने बताया कि अत्यधिक वायरल सामग्री, महत्वपूर्ण जनहित से जुड़े मामलों, संवेदनशील नीतिगत मुद्दों, संभावित जनहानि, कानूनी पहलुओं, संगठित दुष्प्रचार अभियानों या एक से अधिक मंत्रालयों से जुड़े मामलों को उचित वरिष्ठ स्तर पर भेजा जाएगा। सरकार का उद्देश्य सोशल मीडिया पर नागरिकों के साथ रचनात्मक संवाद बढ़ाने के साथ-साथ गलत और भ्रामक सूचनाओं का तेज, तथ्यात्मक और समन्वित तरीके से खंडन सुनिश्चित करना है।

Continue reading on the app

  Sports

भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर

bwf world championships: भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर किया है. आयुष ने डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी शी यू की को पहले ही दौर में हराकर बाहर कर दिया. नई दिल्ली में मिली यह जीत आयुष के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है. Mon, 17 Aug 2026 21:49:24 +0530

  Videos
See all

Temple Stamped: नागेश्वर अशोकधाम मंदिर में भगदड़! दर्शन के दौरान मची अफरा-तफरी | Nageshwar Ashokdham #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T21:30:23+00:00

Trump threatens to bomb US ally Oman if it “gets in the way” of Iran negotiations | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T21:27:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers