Responsive Scrollable Menu

Awarapan 2 Teaser Out: 'Awarapan 2' का टीजर रिलीज, एक्शन और रोमांस का डबल डोज; इमरान हाशमी का खूंखार लुक हुआ वायरल

Awarapan 2 Teaser Out:एक्टर इमरान हाशमी एक बार फिर अपने उसी पुराने और आइकॉनिक अंदाज में बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में मेकर्स द्वारा उनकी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी से प्रेरित फिल्म 'आवारापन' का ऑफिशियल ऐलान किया गया था, जिसने फैंस के बीच पहले ही खलबली मचा दी थी। अब इसी कड़ी में, मेकर्स ने आज फिल्म का बेहद दमदार टीजर भी जारी कर दिया है।

Continue reading on the app

Bengaluru Civil Court Recruitment 2026: सिटी सिविल कोर्ट में 110 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

Bengaluru Civil Court Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बंगलूरू सिटी सिविल कोर्ट ने टाइपिस्ट ग्रेड-III, ड्राइवर, प्रोसेस सर्वर, चपरासी और जवाना सहित कुल 110 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई 2026 से शुरू होंगे और इच्छुक उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

अधिसूचना के अनुसार विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। टाइपिस्ट ग्रेड-III पद के लिए 12वीं पास या कमर्शियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा आवश्यक है, साथ ही कन्नड़ और अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए। वहीं ड्राइवर पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनके पास भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। प्रोसेस सर्वर, चपरासी और जवाना पदों के लिए भी 10वीं या 12वीं पास अभ्यर्थी पात्र होंगे।

आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष, आरक्षित वर्गों के लिए 43 वर्ष और एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए 45 वर्ष तक की छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 300 रुपये रखा गया है, जबकि अन्य आरक्षित श्रेणियों के लिए 150 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। एससी, एसटी, श्रेणी-1 और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट प्रदान की गई है।

टाइपिस्ट ग्रेड-III पद के लिए चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता के अंक, टाइपिंग टेस्ट और इंटरव्यू शामिल होंगे। उम्मीदवारों को कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में निर्धारित गति से टाइपिंग करनी होगी। टाइपिंग टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा और अंतिम चयन कुल प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

वेतनमान की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक मासिक वेतन और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ मिलेगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पदवार सैलरी और आवेदन प्रक्रिया उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।

सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती सुनहरा अवसर साबित हो सकती है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs IRE: आयरलैंड सीरीज खत्म होते ही हेड कोच का इस्तीफा, क्रिकेट जगत में मचा तहलका

Ireland head coach Heinrich malan steps down: हेनरिक मलान का मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट 2027 की शुरुआत तक चलने वाला था. हालांकि, भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 सीरीज जीतने के बाद उन्हें लगा कि इस्तीफा देने के लिए यह बिल्कुल सही समय है. इससे नए हेड कोच को अगस्त में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा. यह 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर की तैयारियों के लिहाज से आयरलैंड के एक अहम सीरीज होगी. Mon, 29 Jun 2026 16:11:57 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Speech: CM योगी का अखिलेश यादव पर सबसे बड़ा हमला | SP | Congress | BJP | CM Yogi | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T10:38:19+00:00

Kullu Hospital Protest: प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में बवाल, परिजनों ने तोड़ा गेट | Himachal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T10:39:20+00:00

Big Revealed on Ketan Murder Case LIVE: Siya Goyal का कबूलनामा | Chetan Chaudhary | Pune Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T10:38:50+00:00

The UK is heading for a "summer of chaos", Conservative leader Kemi Badenoch says. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T10:45:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers