Responsive Scrollable Menu

श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा का टाइटल विवादों में:नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी और विठाबाई के परिवार ने आपत्ति जताई, इन फिल्मों के विवाद के बाद बदले टाइटल

श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ईठा, टाइटल के चलते विवादों से घिर चुकी है। ये फिल्म लीजेंड्री लावणी नृत्यांगना, गायिका और कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर पर बनी है। फिल्म का टीजर जारी होने के बाद NCP (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी) ने फिल्म का टाइटल ईठा रखने पर नाराजगी जाहिर की। उनका मानना है कि फिल्म जिस महान कलाकार पर बनी है, टाइटल भी उनसे मिलता जुलता होना चाहिए। अब विठाबाई के परिवार ने भी आपत्ति जाहिर की है। टीवी 9 की रिपोर्ट के अनुसार, NCP के विरोध को विठाबाई के परिवार का समर्थन मिला है। विठाबाई के बेटों कैलाश और राजेश नारायणगांवकर और पोते मोहित ने ईठा नाम पर आपत्ति जताते हुए फिल्ममेकर्स से टाइटल बदलने की मांग की है। हालांकि इस पूरे विवाद पर मेकर्स की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि NCP के अलावा सांस्कृतिक विभाग के महाराष्ट्र अध्यक्ष बाबा साहेब पाटिल ने टाइटल पर सवाल उठाया है कि लावणी और तमाशा के क्षेत्र में विठाबाई ने बड़ा योगदान दिया है। ऐसे में अगर फिल्म उन पर बनी है, तो टाइटल में उनका नाम क्यों नहीं है। फिल्म के बारे में- लीजेंड्री कलाकार विठाबाई के बारे में- इन फिल्मों के टाइटल भी विवादों के बाद बदले गए- पुराना टाइटल: पद्मावती नया टाइटल: पद्मावत विवाद: राजपूत संगठनों ने फिल्म में रानी पद्मावती के कथित चित्रण पर आपत्ति जताई। सेंसर बोर्ड की सलाह के बाद फिल्म का नाम बदलकर 'पद्मावत' कर दिया गया। पुराना टाइटल: लक्ष्मी बॉम्ब नया टाइटल: लक्ष्मी विवाद: देवी लक्ष्मी के नाम के साथ 'बॉम्ब' शब्द जोड़ने पर धार्मिक संगठनों ने विरोध किया। विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने टाइटल बदल दिया। पुराना टाइटल: राम-लीला नया टाइटल: गोलियों की रासलीला राम-लीला विवाद: भगवान राम के नाम के इस्तेमाल पर कई धार्मिक संगठनों ने आपत्ति जताई। इसके बाद फिल्म के नाम में बदलाव किया गया। पुराना टाइटल: सत्यनारायण की कथा नया टाइटल: सत्यप्रेम की कथा विवाद: भगवान सत्यनारायण के नाम के उपयोग को लेकर विरोध हुआ। धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए निर्माताओं ने टाइटल बदल दिया। पुराना टाइटल: पृथ्वीराज नया टाइटल: सम्राट पृथ्वीराज विवाद: करणी सेना सहित कई संगठनों ने कहा कि महान शासक पृथ्वीराज चौहान के नाम के साथ 'सम्राट' जोड़ा जाना चाहिए। विरोध के बाद फिल्म का नाम बदल दिया गया। पुराना टाइटल: मेंटल है क्या नया टाइटल: जजमेंटल है क्या विवाद: मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े संगठनों ने 'मेंटल' शब्द को अपमानजनक बताया। इसके बाद सेंसर बोर्ड के निर्देश पर नया टाइटल रखा गया। पुराना टाइटल: लवरात्रि नया टाइटल: लवयात्री विवाद: 'लवरात्रि' नाम को नवरात्रि पर्व का अपमान बताते हुए विरोध हुआ। कानूनी विवाद के बाद मेकर्स ने फिल्म का नाम बदल दिया। पुराना टाइटल: बैटल ऑफ गलवान नया टाइटल: मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस विवाद: गलवान संघर्ष जैसे संवेदनशील सैन्य विषय पर टाइटल को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद फिल्म का नाम बदल दिया गया। पुराना टाइटल: घूसखोर पंडत नया टाइटल: (बाद में बदला गया, नया नाम अलग घोषित किया गया) विवाद: ब्राह्मण समाज और कई संगठनों ने टाइटल पर आपत्ति जताई। विरोध बढ़ने के बाद निर्माताओं ने टाइटल बदलने का फैसला लिया।

Continue reading on the app

किशोर कुमार ने जब पहली मुलाकात में मांग लिया हाथ, अचानक दिया शादी का प्रपोजल, एक्ट्रेस ने कर दिया था रिजेक्ट

किशोर कुमार का अंदाज हमेशा सबसे जुदा था, जिसकी झलक उनकी लव लाइफ में भी दिखी. सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के मंच पर लीना चंदावरकर ने सालों पुराना एक मजेदार राज खोला. उन्होंने बताया कि पहली ही मुलाकात में किशोर उन पर अपना दिल हार बैठे थे और बिना देर किए तुरंत शादी का ऑफर दे डाला था. अचानक मिले इस प्रपोजल को सुनकर लीना दंग रह गई थीं.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी को 1 करोड़ देने का क्या फायदा… रंजीत बजाज ने स्पोर्ट्स फंडिंग मॉडल पर उठाए बड़े सवाल, Video

Ranjeet Bajaj On Vaibhav Sooryavanshi: मशहूर फुटबॉल रंजीत बजाज का एक बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी का उदाहरण देते हुए स्पोर्ट्स फंडिंग मॉडल पर सवाल उठाए हैं. Mon, 29 Jun 2026 15:05:14 +0530

  Videos
See all

Amarnath Yatra 2026 | अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के क्या हैं इंतज़ाम? जानिए पूरा सिक्योरिटी प्लान #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T10:07:11+00:00

Keya Ghosh on Uniform Civil Code | UCC बिल पर केया घोष का बड़ा बयान आया सामने ! UCC In Bengal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T10:09:07+00:00

Ram Mandir Chori Kand LIVE: राम मंदिर दान चोरी मामले में हर अपडेट लाइव | Ayodhya News |Donation Scam #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T10:06:58+00:00

Ujjain News: जमीन ट्रस्ट को लेकर CM Mohan Yadav के बचाव में उतरे Digvijaya Singh, सुनिए क्या बोले? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T10:10:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers