कोच बोले-जैसे सबका डेब्यू हुआ, वैभव सूर्यवंशी का भी होगा:आयरलैंड से हार पर कहा- टीम हालात के हिसाब से ढाल नहीं पाई
भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए पूरी तरह तैयार बताया है। हालांकि, कोच ने साफ तौर पर कहा कि टीम में जगह पाने के लिए वैभव को भी उसी चयन प्रकिया से गुजरना होगा। जिससे अन्य खिलाड़ी गुजरे हैं। 45 साल के साउथ अफ्रीकी कोच ने आयरलैंड से हार पर कहा कि टीम खुद को हालात के हिसाब से ढाल नहीं पाई। रविवार को टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ एक रन की करीबी हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ आयरलैंड ने भारत को 2-0 से क्लीन स्वीप भी कर दिया था। संजू सैमसन का भी किया बचाव आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव को मौका नहीं मिलने पर उठे सवालों के जवाब में टेन डोशेट ने कहा कि संजू सैमसन ने कुछ महीने पहले भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि अच्छे IPL सीजन के बाद भी खिलाड़ियों को पर्याप्त अवसर देना और उन पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा- वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए पूरी तरह तैयार है, इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन संजू सैमसन भी ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हाल ही में टीम के लिए बड़ा योगदान दिया है। हम खिलाड़ियों को लंबा मौका देना चाहते हैं। डोशेट बोले- वैभव को लेकर टीम मैनेजमेंट एक्साइटेड टेन डोशेट ने कहा कि टीम प्रबंधन वैभव को जल्द खेलते देखने के लिए उत्साहित है, लेकिन उनके लिए भी वही मानदंड लागू होंगे जो अन्य खिलाड़ियों पर लागू होते हैं। उन्होंने कहा- हम सभी वैभव को खेलते देखना चाहते हैं, लेकिन उसे भी वही प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उसकी प्रतिभा पर किसी को कोई शक नहीं है। आईपीएल में रहा शानदार प्रदर्शन वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए थे। उन्होंने 230 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और इमर्जिंग प्लेयर जैसे पुरस्कार अपने नाम किए थे। इंग्लैंड दौरे पर मिल सकता है मौका भारत अब 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगा। यदि इस दौरे पर वैभव को डेब्यू का मौका मिलता है तो वह 16 साल की उम्र में पदार्पण करने वाले सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत के सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन जाएंगे।
4 जुलाई से शुरू होगी Flipkart GOAT सेल! iPhone 17, iPhone 16 और iPhone 15 पर मिलेगी जबरदस्त छूट
फ्लिपकार्ट GOAT सेल 2026 की शुरुआत 4 जुलाई से होगी, सेल से पहले iPhone 17, iPhone 16, iPhone 15 और दूसरे मॉडल्स की संभावित कीमतें सामने आ गई हैं, बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और EMI के साथ यूजर्स को बड़ी बचत का मौका मिलेगा,

















.jpg)





