शाहरुख खान और अजय देवगन को 'विमल इलायची' का एड करने पर मिला नोटिस, FDA ने 15 दिन के भीतर मांगा जवाब
Shahrukh Khan-Ajay Devgn Vimal Ad: महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan), अजय देवगन (Ajay Devgn) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को विमल इलायची का एड करने को लेकर कारण बताओ नोटिस भेजा है. एफडीए का मानना है कि ये विज्ञापन पान मसाला के सरोगेट प्रमोशन के दायरे में आ सकते हैं क्योंकि पान मसाला पर राज्य में बैन है. इस मामले में एक्टर्स को अपना पक्ष करने और कारण बताने नोटिस का जवाब देने के लिए 15 टाइम दिया गया है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं कि इस मामले में उनके खिलाफ क्या एक्शन लिया जा सकता है.
एक्टर्स के खिलाफ क्यों जारी किया गया नोटिस?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 अगस्त को महाराष्ट्र के फूड सेफ्टी कमिश्नर और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन प्रमुख तुकाराम मुंडे ने 9 पन्नों का नोटिस किया था. जिसमें फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 के प्रावधानों उल्लेख किया गया. इस एक्ट की धारा 24 उन एड पर बैन लगाती है जो खाद्य उत्पादों के संबंध में झूठे, गुमराह करने वाले या फिर धोखा देने वाले हों. फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन का कहना है कि कि पान मसाला से मजबूती से जुड़ी ब्रांड पहचान के तहत विमल इलायची का प्रमोशन करने से यह धारणा बन सकती है कि उपभोक्ताओं को प्रतिबंधित उत्पाद खरीदने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.
वहीं, दूसरे प्रावधान की धारा 30 (2) (a) के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में पान मसाला, तंबाकू और गुटखा निर्माण, भंडारण और बिक्री पर 13 जुलाई 2026 से 1 साल का बैन लगाया है. अब एफडीए यह जांच कर रहा है कि क्या उसी ब्रांड से जुड़ा एड इस बैन का उल्लंघन कर सकता है.
ये खबर अपडेट की जा रही है....
तेजस्वी प्रकाश से पुराने मतभेद पर सुरभि चंदना बोलीं, गलतफहमियों को लंबा नहीं खींचना चाहिए
मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। टीवी की दुनिया में सुरभि चंदना और तेजस्वी प्रकाश दोनों ही जाना-पहचाना नाम हैं। दोनों अभिनेत्रियों के बीच कुछ समय पहले एक विवाद की खबरों ने खूब ध्यान खींचा था। अब सुरभि ने पहली बार इस पुराने मतभेद और तेजस्वी के साथ अपने रिश्ते को लेकर कुछ खुलकर बातें की। आईएएनएस से खास बातचीत में अभिनेत्री ने बताया कि हमारी दोस्ती काफी पुरानी है। इंडस्ट्री में रिश्तों में उतार-चढ़ाव आना स्वाभाविक है, लेकिन जरूरी यह है कि लोग बात करके चीजों को सुलझाएं और आगे बढ़ें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama









