Responsive Scrollable Menu

भारत की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का मार्केटकैप एक लाख करोड़ रुपए घटा

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का मार्केटकैप एक लाख करोड़ रुपए घट गया है। इसकी वजह घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली होना था।

बीते हफ्ते सेंसेक्स 489.92 अंक या 0.62 प्रतिशत गिरकर 78,009.25 और निफ्टी 204.65 अंक या 0.83 प्रतिशत गिरकर 24,366.00 पर बंद हुआ।

शीर्ष 10 में टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इसका मार्केटकैप 34,263.28 करोड़ रुपए कम होकर 8.53 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केटकैप में भी इस दौरान कमी देखने को मिली है, जो कि 31,869.13 करोड़ रुपए घटकर 17.70 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केटकैप इस दौरान 25,891.88 करोड़ रुपए कम होकर 9.86 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

एचडीएफसी बैंक का मार्केटकैप 7,165.37 करोड़ रुपए कम होकर 11.21 लाख करोड़ रुपए था। आईसीआईसीआई बैंक की वैल्यू 2,792.65 करोड़ रुपए कम होकर 10.18 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

इसके अलावा, शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के मार्केटकैप में करीब 55,149.45 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।

लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) सबसे ज्यादा बढ़त वाली कंपनियों में शामिल रही। इसकी मार्केट वैल्यूएशन 26,438.49 करोड़ रुपए बढ़कर 5.23 लाख करोड़ रुपए हो गई।

भारती एयरटेल ने भी अच्छी बढ़त दर्ज की। इसकी वैल्यूएशन में 20,592.13 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ और यह 12.43 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई।

बजाज फाइनेंस का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3,548.79 करोड़ रुपए बढ़कर 6.77 लाख करोड़ रुपए हो गया, जबकि लार्सन एंड टुब्रो की वैल्यूएशन में 2,490.66 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई और यह 5.59 लाख करोड़ रुपए हो गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट वैल्यू 2,079.38 करोड़ रुपए बढ़कर 4.91 लाख करोड़ रुपए हो गई।

हफ्ते के आखिर में, रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी बनी रही। इसके बाद भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर:श्रीलंका को 288 रन और बनाने हैं, डी सिल्वा-दिनूषा नाबाद; आज आखिरी दिन

भारतीय टीम गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर है। 372 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में 84 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। उसे अभी 288 रन और बनाने हैं। मंगलवार को खराब रोशनी के कारण जल्दी स्टंप्स कर दिया गया। कप्तान धनंजय डी सिल्वा 31 और सोनल दिनूषा 25 रन पर नाबाद लौटे। दोनों में 37 रन की साझेदारी हो चुकी है। मानव सुथार ने 2, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट लिया। भारत ने पहली पारी में 462 और दूसरी पारी में 193 रन बनाए थे। श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमटी थी, जिससे भारत को 178 रन की बढ़त मिली थी। उसने दूसरी पारी के 193 रन जोड़कर भारत ने 371 रन की कुल बढ़त हासिल की। गॉल में आज बारिश के 75% आसार गॉल में बुधवार को 75% बारिश के आसार हैं। मौसम वेबसाइट एक्यूवेटर ने पूर्वानुमान में बताया है कि वहां सुबह 4 बजे से वर्षा होने लगेगी। मैच चारों दिन बारिश से प्रभावित रहा है। मंगलवार को भी खेल रोकना पड़ा और खराब रोशनी के कारण जल्दी स्टंप्स हो गया। ------------------------------------- गॉल टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पंत ने टेस्ट में सबसे तेज 100 छक्के लगाए, गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा। वे भारत की ओर से टेस्ट में छक्कों का शतक लगाने वाले पहले बैटर भी बने। पढ़ें पूरी खबर Tue, 18 Aug 2026 23:20:32

  Videos
See all

Viral Video: भांग के खेतों पर चला प्रशासन का डंडा! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T23:40:36+00:00

ओमान बना नया ईरान, ट्रंप से भयानक टकराव? Iran Israel War | Donald Trump | Mojtaba | Netanyahu | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T23:30:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers