Lock Upp 2: पहले ही टास्क में इस एक्टर की वजह से सुनीता आहूजा को लगी चोट, रोने लगी गोविंदा की पत्नी
Lock Upp 2: पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप' का सीजन 2 इन दिनों नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रहा है. इस शो में कई पॉपुलर स्टार्स और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर नजर आ रहे हैं. शो में पहले ही दिन कई कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा देखना को मिला. वहीं, दूसरी ओर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) घायल हो गईं. चलिए जानते हैं, सुनीता के साथ ऐसा क्या हुआ.
सुनीता के साथ क्या हुआ?
दरअसल, 'लॉकअप: सच या सजा' में कंटेस्टेंट्स को पहला टास्क खेलने को मिला. वहीं, इस हफ्ते अपना सीक्रेट रिवील करने की वजह से हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) सेफ हैं. ऐसे में उन्हें टास्क में बाकी कंटेस्टेंट्स को निशाना बनाना था और पेंट बॉल मारने थे. इसी दौरान हर्षद चोपड़ा सुनीता आहूजा को निशाना बनाते हैं, लेकिन पेंट बॉल सुनीता आहूजा के हाथ पर जा लगा, जिससे उन्हें चोट लग गई.
हर्षद चोपड़ा हुए इमोशनल
सुनीता को जैसे ही निशाना बनाया गया वो गेम से आउट हो गई और तुरंद ही रोने लगीं. फिर शो के होस्ट रितेश देशमुख ने उन्हें अंदर मेडिकल रूम में जाने को कहा. वहीं, भले ही ये घटना गेम के दौरान हुई और जाने-अनजाने में हर्षद चोपड़ा से सुनीता को निशाना बनाया. लेकिन सुनीता को चोट लगने की वजह से हर्षद चोपड़ा खुद भावुक हो गए और रोने लगे. इस दौरान उन्हें श्रेया कालरा ने संभाला.
IM.NOT HERE TO HURT MYSELF OR HURT ANYONE
— alsh (@alshaymaics) June 28, 2026
My goodness ????????
He is crying because he hurt someone accidently in the game & he is guilty about it ????????????
Harshad you are too good to this world ????????
Please chant #HarshadChopda #lockupp2#Harshadinlockupp pic.twitter.com/wWnOMHxUDe
बच्चों को याद कर रोने लगीं सुनीता
वहीं, टास्क खत्म होने के बाद सुनीता रोने लगी. उन्होंने बताया कि पहली बार चोट लगी है और बच्चे साथ नहीं है. इस वजह से वो इमोशनल हो गई. बता दें, सुनीता आहूजा फिलहाल शो में अच्छा परफॉर्म कर रही हैं. हालांकि अभी दो दिन हुए हैं और लोगों को उनकी पर्सनैलिटी में ज्यादा कुछ देखने को नहीं मिला है. वहीं, सुनीता इस हफ्ते असुरक्षित भी हैं.
ये भी पढ़ें- स्टेज पर फूट-फूटकर रो पड़े हर्षद चोपड़ा, एक्टर ने बताया कैसे प्यार में गर्लफ्रेंड और बेस्ट फ्रेंड ने दिया था धोखा
गोविंदा के अफेयर्स पर की बात
सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने जब शो में एंट्री ली तो उन्होंने गोविंदा के अफेयर पर बात की. जब फराह ने सुनीता से जुड़ी एक हेडलाइन पढ़ी, 'मुझे गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं', तो उनसे इस बात को समझाने के लिए कहा गया. सुनीता ने कहा- 'प्यार में तो आपको हर चीज बर्दाश्त करनी चाहिए. ची ची ने लाइफ में इतने अफेयर किए, चलो हीरो हीरोइन में तो होते ही हैं. तो मुझे लगता है इतने साल जो मैंने ची ची के साथ निभाया है, मुझे लगता है उसके जैसा बेटा होना चाहिए'.
WTF is this broooooo? ????
— ???????????????????????? (@Nahyan_here) June 28, 2026
I thought #Yogansha was over but this is even more cringe ????
Tbh all of this looks so scripted ????#LockUpp2 #LockUpp pic.twitter.com/mJXcBASiSv
शो में अब तक क्या-क्या हुआ?
वहीं, शो की बात करे तो पहला टास्क पूरा हो चुका है और हर्षद और आकांक्षा चमोला ने किसी को भी गेम में सेफ नहीं किया. दूसरी ओर श्रेया, योगेश और आकांक्षा के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है. अब अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि सभी लोग हर्षद और आकांक्षा चमोला के गेम पर सवाल खड़े करेंगे. वहीं, योगेश और आकांक्षा के बीच लव एंगल देखने को मिलने वाला है.
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: ‘Welcome To The Jungle’ ने संडे को मचाया तहलका, पहले विकेंड पर ही बना डाले ये रिकॉर्ड्स
नोएडा में बड़ा हादसा, AC ब्लास्ट से अरण्य सोसाइटी में लगी आग, CM योगी ने लिया संज्ञान
Aranya Society Noida Fire Beaks: नोएडा में सोमवार को आग की बड़ी घटना हुई है। सेक्टर 119 में बनी अरण्य सोसायटी में भीषण आग लग गई। हाईराइज सोसायटकी के 22वें फ्लोर पर आग लगी है। दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।
दिल्ली से सटे नोएडा में सेक्टर-113 पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाली अरण्य सोसाइटी, सेक्टर-119 के एक फ्लैट में आग लग गई। दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग बुझाने का काम चल रहा है। राहत की बात है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एसी में ब्लास्ट के बाद आग लगी है। आग की तेज लपटें, ऊपर के फ्लोर पहुंच गई हैं।
#WATCH | Noida, Uttar Pradesh: Fire broke out at a a flat at Aranya Society, Sector-119, within the jurisdiction of the Sector-113 police station. Six fire service tenders have arrived at the scene. Firefighting operations are underway. There have been no casualties as of now. pic.twitter.com/sKTFv8zqjm
— ANI (@ANI) June 29, 2026
CM योगी ने लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया। प्रशासन को सभी स्तरों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के उचित इलाज को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसी महीने हो चकी हैं कई आगजनी
जून 2026 में ग्रेटर नोएडा और आसपास आग लगने की कई घटनाएं सामने आईं। 25 जून को टेकजोन-4 स्थित गोल्डन-आई कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की 9वीं मंजिल पर बने एक दफ्तर में अचानक आग लग गई, जिस पर दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मेहनत के बाद काबू पा लिया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
21 जून को सेक्टर-9 के औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी कंपनी/फैक्ट्री में भीषण आग लगी, जिससे पूरे इलाके में धुआं फैल गया और कई फायर टेंडरों की मदद लेनी पड़ी। वहीं, 9 जून को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक्सोटिका ड्रीमविले सोसाइटी के टी-1 टावर के एक फ्लैट में घर के मंदिर में जल रहे दीये से आग लग गई।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation