Responsive Scrollable Menu

Trading Plan: कुल मिलाकर बाजार का रुझान पॉजिटिव, गिरावट में खरीदारी की रणनीति करेगी काम

Trading Plan: बैंक निफ्टी भी मजबूत स्थिति में बना हुआ है। 60,000 के स्तर की ओर बढ़ने के लिए 58,800-59,000 का जोन तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। बाजार जानकारों का कहना है कि कि इसके लिए नीचे की ओर 57,800-57,500 के जोन में सपोर्ट मौजूद है

Continue reading on the app

Mumbai to Vadodara Time: मुंबई से वडोदरा का सफर अब सिर्फ 4 घंटे में पूरा होगा! जानिए कब शुरू होगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का ये हिस्सा

Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का वडोदरा-मुंबई सेक्शन 31 अगस्त तक चालू होने की उम्मीद है। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय लगभग आठ घंटे से घटकर चार घंटे रह जाएगा। 1,400 किलोमीटर लंबा और आठ-लेन वाला मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे केंद्र सरकार द्वारा लगभग एक लाख करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है

Continue reading on the app

  Sports

IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू नहीं होने पर भड़के सुनील गावस्कर, बोले- आयरलैंड दौरा था सबसे सही मौका

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका नहीं दिए जाने पर हैरानी जताई। उनका मानना है कि टीम इंडिया ने एक शानदार मौका गंवा दिया। गावस्कर के मुताबिक, आयरलैंड जैसी सीरीज युवा खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सहज तरीके से उतारने के लिए सबसे सही प्लेटफॉर्म था। अब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली अगली टी20 सीरीज में वैभव को प्लेइंग 11 में शामिल करने की वकालत की है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। दूसरे मुकाबले में भारत सिर्फ एक रन से मैच हार गया, जबकि पहला मैच भी 34 रन से गंवाया था। इसके साथ ही आयरलैंड ने भारत के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में पहली बार कोई द्विपक्षीय सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया।

वैभव को मौका न देकर गलती की: गावस्कर
इस हार के बाद टीम सेलेक्शन को लेकर भी सवाल उठने लगे। सुनील गावस्कर ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि वैभव सूर्यवंशी को इस दौरे पर डेब्यू कराया जाएगा। उन्होंने कहा, 'मुझे लगा था कि वैभव दोनों मैच खेलेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्हें धीरे-धीरे तैयार करने के लिए यह सबसे अच्छा मौका था। आगे इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ कठिन मुकाबले आने वाले हैं, इसलिए आयरलैंड सीरीज उनके लिए आदर्श शुरुआत हो सकती थी।'

गावस्कर ने सुझाव दिया कि वैभव को किसी एक मैच में अभिषेक शर्मा या संजू सैमसन के साथ ओपनिंग का मौका दिया जा सकता था। उनका मानना है कि इतनी कम उम्र में जिस तरह वैभव ने अपनी प्रतिभा दिखाई है, उसे ज्यादा समय तक नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा, 'वैभव को मौका जरूर मिलेगा। ऐसे खिलाड़ी लंबे समय तक टीम से बाहर नहीं रहते। अगर आयरलैंड में मौका नहीं मिला तो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उन्हें टीम के आसपास जरूर होना चाहिए।'

वैभव ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इसके बाद से उनके टीम इंडिया में डेब्यू की लगातार चर्चा हो रही थी। हालांकि चयनकर्ताओं ने आयरलैंड दौरे पर उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं दी।

वहीं, सीरीज के दूसरे मुकाबले में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन ही बना सकी और एक रन से मुकाबला हार गई।

भारत के लिए उपकप्तान तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए, जबकि आखिरी गेंद पर प्रिंस यादव ने छक्का जरूर लगाया, लेकिन टीम जीत से एक रन दूर रह गई। आयरलैंड के लिए भारतीय मूल के जय मूंद्रा और मैट हॉलार्ड ने तीन-तीन विकेट लेकर भारत की हार में अहम भूमिका निभाई।

Mon, 29 Jun 2026 09:42:43 +0530

  Videos
See all

Assam News: गुवाहाटी में डकैत गिरोह का भंडाफोड़, हरियाणा के 6 आरोपी गिरफ्तार | Guwahati #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T05:11:22+00:00

Ram Mandir Daan Chori: दान चोरी केस पर चंपत राय-अनिल मिश्रा का बयान सुन लो | Investigation |Ayodhya #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T05:15:06+00:00

Chhattisgarh News: आपातकाल के 51 वर्ष पूरे, रायपुर में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान | Emergency 1975 #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T05:02:30+00:00

Ketan murder case:Lohagarh Fort में Siya Goyal-Chetan Chaudhary पर बड़ी ख़बर |Crime News | Pune Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T05:03:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers