Responsive Scrollable Menu

रणवीर सिंह की नई फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग शुरू:कल्याणी प्रियदर्शन संग नजर आएंगे एक्टर; धुरंधर' की सफलता के बाद रणवीर का बड़ा प्रोजेक्ट

अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी अगली फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग रविवार को मुंबई में शुरू कर दी है। मेकर्स की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, यह एक एंड-ऑफ-द-वर्ल्ड (दुनिया के अंत) के संकट पर आधारित एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी मुंबई शहर की पृष्ठभूमि पर सेट है, जिसमें तबाही के बीच इंसानी जिंदगी को बचाने की लड़ाई दिखाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ को-प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। फिल्म में उनके साथ साउथ की 'लोका' फेम एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन मुख्य किरदार में नजर आएंगी। रियल लोकेशन्स पर होगी शूटिंग, महीनों चला प्री-प्रोडक्शन फिल्म का निर्देशन 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' और 'लुटेरे' से पहचान बनाने वाले निर्देशक जय मेहता कर रहे हैं। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म को रियलिस्टिक लुक देने के लिए मुंबई और आसपास की असली लोकेशन्स पर शूट किया जा रहा है। कैमरे के सामने शूटिंग शुरू होने से पहले फिल्म की टीम ने कई महीनों तक काफी तकनीकी प्री-प्रोडक्शन पर काम किया है। 'लोका' फेम कल्याणी प्रियदर्शन और जय मेहता की नई जोड़ी इस प्रोजेक्ट के जरिए रणवीर सिंह और कल्याणी प्रियदर्शन की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ काम कर रही है। कल्याणी ने हाल ही में फिल्म 'लोका' से काफी तारीफें बटोरी थीं। वहीं, निर्देशक जय मेहता, जिन्होंने हंसल मेहता के साथ मिलकर 'स्कैम 1992' का सह-निर्देशन किया था, इस बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर का अकेले निर्देशन संभाल रहे हैं। 'प्रलय' का निर्माण अनन्या बिड़ला के बिड़ला स्टूडियोज, हंसल मेहता और साहिल सैगल की ट्रू स्टोरी फिल्म्स और मां कसम फिल्म्स मिलकर कर रहे हैं। 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद अगला बड़ा प्रोजेक्ट रणवीर सिंह की यह फिल्म उनकी हालिया रिलीज 'धुरंधर' और इसके सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' की बड़ी सफलता के बाद आ रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। ' धुरंधर' में रणवीर के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार नजर आए थे। इन दो फिल्मों की सफलता के बाद 'प्रलय' रणवीर का अगला सबसे बड़ा थिएट्रिकल प्रोजेक्ट है। ये खबर भी पढ़ें प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे पति रणवीर:ओवरसाइज्ड ब्लू शर्ट और वाइड-लेग जींस में दिखा एक्ट्रेस का स्टाइलिश लुक, देखें तस्वीरें दीपिका पादुकोण शनिवार रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान वह ब्लू आउटफिट में नजर आईं। दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने रणवीर भी पहुंचे थे। इस दौरान रणवीर कार में बैठे नजर आए। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

मोटोरोला ने बजट में उतारा बड़ी बैटरी वाला फोन, 7,000mAh पावर के साथ मिलेगा 120Hz Display और AI कैमरा

Motorola G मैक्स भारत में ₹27,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गया है. नए स्मार्टफोन में 7,000mAh Silicon-Carbon Battery, Snapdragon 6s Gen 4 Processor, 120Hz Display और 50MP Sony LYTIA 600 Camera दिया गया है.

Continue reading on the app

  Sports

बांग्लादेश ने खत्म किया इन 2 खिलाड़ियों का करियर? ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद लटकी तलवार

बांग्लादेश ने 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया और पहले ही टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दे दी. इस एक शिकस्त ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग को तेज कर दिया है. Mon, 17 Aug 2026 00:39:34 +0530

  Videos
See all

Jharkhand Protest News : हेमंत सोरेन से अलख सर की बड़ी अपील ! #alakhpandey #alakhsir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T20:02:14+00:00

Baba Ramdev News : प्रोटेस्ट पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान ! #babaramdev #genz #jantarmantar #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T20:04:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers