Delhi Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली का मौसम लेगा करवट, आज दिनभर थंडरस्ट्रॉम-बारिश का अलर्ट
Delhi Weather Forecast 29 June 2026: दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा जानें 29 जून 2026 का अपडेट, गरज-चमक के साथ बारिश, उमस और तेज गर्मी का अलर्ट जारी है।
Aaj Ka Rashifal 29 June 2026: आज ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बन रहा भद्र राजयोग, इन 5 राशियों के करियर में आएगी बड़ी उड़ान, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 29 June 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार आज 29 जून 2026, सोमवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पूरे दिन रहेगी. आज मूला नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. वहीं, देर रात चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष के अनुसार यह परिवर्तन कई लोगों के मानसिक तनाव को कम करेगा और नई ऊर्जा प्रदान करेगा. सोमवार को शुक्ल योग, वाशि योग, सुनफा योग, शंख योग और आनंदादि योग जैसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं. इन ग्रह योगों का असर नौकरी, व्यापार, धन और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल.
पढ़ें आज का राशिफल 29 जून 2026 (Today Horoscope 29 June 2026)
1-मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन ठीक रहेगा. व्यापारिक स्थिति अनुकूल रहेगी. तनाव से मुक्त रहने का संकेत है. लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा. भाइयों के साथ संबंध अच्छे होंगे. पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे.
सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें
केसर का तिलक लगाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ताम्र
लक मीटर- 8
2-वृष राशि
वृष राशि के जातक आज किसी पर भी विश्वास न करें. आपके साथ धोखा हो सकता है. सहकर्मियों का सहयोग मिलाग. सभी रुके हुए काम पूरे होंगे. धन में वृद्धि हो सकती है. पिता से विवाद हो सकता है.
सावधानी- बड़ों की बात मानें
उपाय- चंद्रमा को अर्घ्य दें
ॐ नमः शिवाय का जप करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7
3-मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे. संतान के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. विवाह की चर्चा सफल होगी. वाहन, मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें. बीमारी में धन खर्च हो सकता है. रियल एस्टेट में निवेश से लाभ हो सकता है.
सावधानी- शेयर में पूंजी न लगाएं
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग - हरा
लक मीटर- 9
4-कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा. जीवनसाथी से संबंध कमजोर हो सकते हैं. समय रहते काम पूरे करें. पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे. भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे. ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है.
सावधानी- खर्च पर नियंत्रण करें
उपाय- गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं
सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी
लक मीटर- 7
5-सिंह राशि
सिंह राशि के जातक समय रहते जरूरी काम निपटा लें. मित्रों का सहयोग करना पड़ सकता है. परिवार में महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी. संतान के काम से नाराज हो सकते हैं. अचानक यात्रा हो सकती है.
सावधानी- तेज गति की गाड़ी न चलाएं
उपाय- केसर का तिलक लगाएं
लाल रंग का कपड़ा दान करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
लक मीटर- 7
6- कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को कार्य शुरू करने के पहले उसकी जानकारी लें. संतों का सानिध्य प्राप्त होगा. ज्यादा मेहनत करने से थकान महसूस करेंगे. नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा. शुभ समाचार मिल सकता है.
सावधानी- अज्ञात लोगों से लेन-देन न करें
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 7
7-तुला राशि
तुला राशि के जातकों का आज यश कीर्ति में वृद्धि होगी. नया घर, जमीन और वाहन खरीदने का योग. परिवार में शुभ कार्य होने से खुशी आएगी. नई नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. विदेश यात्रा कर सकते हैं. मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा.
सावधानी- नकारात्मक लोगों से दूर रहें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7
8-वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों आज अचानक बड़ा खर्च हो सकता है. कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी. जल्दबाजी से हानि हो सकती है. आज विवाद से दूर रहें. पारिवारिक क्लेश हो सकता है.
सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें
उपाय- बंदरों को केला खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
9-धनु राशि
धनु राशि के जातकों का प्रॉपर्टी से संबंधित मामले सुलझ सकते हैं. मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा. महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी. वाहन खरीदने का मन होगा.
सावधानी- अपनी गोपनीयता बरतें
उपाय- ॐ श्रीं श्रीये नम: का जप करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 9
10-मकर राशि
मकर राशि के जातक आज कार्य समय पर पूरे होंगे. कारोबार में नई योजना लागू होगी. शेयर में निवेश से बचें. जीवनसाथी से मनमुटाव खत्म होगा.
सावधानी- आलस्य का परित्याग करें
उपाय- काला कंबल दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
11-कुंभ राशि
कुंभ राशि अपने काम से संतुष्ट नहीं होंगे. अधिकारी से विवाद हो सकता है. धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी. मकान की मरम्मत पर धन लगेगा. कार्य विस्तार के योग हैं.
सावधानी- शेयर में पूंजी निवेश न करें
उपाय- गरीबों की मदद करें
सरसों का तेल दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- काला
लक मीटर- 8
12-मीन राशि
मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में कामयाबी मिलेगी. परिवारजनों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. पूंजी निवेश में विचार-विमर्श करें.
सावधानी- नकारात्मक विचार धारा से दूर रहें
उपाय- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation


















