ब्राजील ने जापान को 11 बार हराया:FIFA वर्ल्ड कप में आज आमने-सामने; पराग्वे का जर्मनी से मुकाबला
FIFA वर्ल्ड कप 2026 में के 'राउंड ऑफ 32' में आज रात 5 बार की चैंपियन ब्राजील का मुकाबला जर्मनी से होगा। दोनों टीमों के बीच हुए 14 मुकाबलों में ब्राजील 11 बार जीती है। वहीं जापान को सिर्फ 1 जीत हासिल हुई है। यह मैच आज रात 10:30 बजे से ह्युस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा 2 और मुकाबे खेले जाएंगे। जर्मनी और पराग्वे के बीच रात 2 बजे से बोस्टन स्टेडियम में मुकाबला होगा। तीसरा मुकाबला नीदरलैंड और मोरक्को के बीच सुबह 6:30 बजे से मोंटेरे स्टेडियम में शुरु होगा। ये दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार 30 जून को खेले जाएंगे। मैच-74: ब्राजील ने जापान को 11 बार हराया दोनों टीमों के बीच अब तक 14 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें ब्राजील ने 11 मैच जीते हैं। वहीं जापान को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है। 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। FIFA वर्ल्ड कप में इनके बीच यह दूसरी भिड़ंत होगी। 2006 के वर्ल्ड कप में इन दोनों का सामना हुआ था। उस मैच में ब्राजील ने 4-1 से जीत दर्ज की थी। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का परफॉर्मेंस ब्राजील ने ग्रुप स्टेज में 2 जीत और 1 ड्रॉ के साथ 7 अंक हासिल किए। ग्रुप-C में वह टॉप पर रहा। ब्राजील ने पहले मैच में मोरक्को से 1-1 का ड्रॉ खेला। दूसरे मुकाबले में हैती और तीसरे मैच में स्कॉटलैंड को 3-0 की स्कोर लाइन से हराया। जापान भी ग्रुप स्टेज में कोई मैच नहीं हारी। उसके ग्रुप-F में 1 जीत और 2 ड्रॉ के साथ 5 अंक थे। जापान ने नीदरलैंड से 2-2, स्वीडन से 1-1 का ड्रॉ खेला। आखिरी मुकाबले में ट्यूनिशिया को 4-0 से हराया था। ब्राजील को अपने स्टार फॉरवर्ड विनीसियस जूनियर से गोल की उम्मीद होगी। वहीं जापान को विंगर ताकेफूसा कुबो के जरिए उलटफेर की उम्मीद रहेगी। दोनों टीमों की स्टार्टिंग पॉसिबल-11 ब्राजील: एलीसन बेकर (गोलकीपर), डैनिलो, मार्विन्योस, गैब्रियल मगालहेस, वेंडेल, ब्रूनो गुइमारेस, जोआओ गोम्स, लुकास पकेटा, राफिन्या, रॉड्रिगो, विनीसियस जूनियर। जापान: जायन सुजुकी (गोलकीपर), युकिनारी सुगवारा, को इटाकुरा, शोगो तानिगुची, हिरोकी इतो, वतारू एंडो, हिदेमासा मोरीता, ताकेफूसा कुबो, ताकुमी मिनामिनो, काओरु मितोमा, अयासे उएदा। मैच-75: जर्मनी और पराग्वे की वर्ल्ड कप में दूसरी भिड़ंत दोनों देशों के बीच 2 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। जर्मनी ने 1 मैच जीता, जबकि 1 मुकाबला ड्रॉ रहा। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने हैं। इससे पहले 2002 के वर्ल्ड कप में जर्मनी ने पराग्वे को 1-0 से हराया था। यह मुकाबला भी नॉकआउट में खेला गया था। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का परफॉर्मेंस जर्मनी ग्रुप-E में टॉप पर रही। उसके 2 जीत और 1 ड्रॉ के साथ 6 अंक थे। जर्मनी ने कुरासाओ और आइवरी कोस्ट को हराया। फिर इक्वाडोर से 2-1 से हार मिली। दूसरी ओर पराग्वे ग्रुप-D में तीसरे स्थान पर रहकर नॉकआउट में पहुंची है। उसके 1 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ के साथ 4 अंक थे। उसे पहले मैच में अमेरिका से 4-1 से हार मिली। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया से 0-0 से ड्रॉ खेला। फिर आखिरी मैच में तुर्किये को 1-0 से हराया। जर्मनी को युवा मिडफील्डर जमाल मुसियाला से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। वहीं पराग्वे के सबसे अनुभवी डिफेंडर और कप्तान गुस्तावो गोमेज जर्मन अटैक को रोकने की कोशिश करेंगे। दोनों टीमों की स्टार्टिंग पॉसिबल-11 जर्मनी: मैनुएल नोइर (गोलकीपर), जोशुआ किमिच, एंटोनियो रुडिगर, जोनाथन ताह, नथानिएल ब्राउन, फेलिक्स नमेचा, अलेक्सांदर पाश्लोविच, लेरॉय साने, जमाल मुसियाला, फ्लोरियन विर्ट्ज, काई हावर्ट्ज। पराग्वे: गिल (गोलकीपर), रिचर्ड कासेरेस, गुस्तावो गोमेज, जूनियर एल्डरेटे, मटियास अलोंसो, हार्वे, एडल्बर्टो कैरास्क्विला, कालेब येरेंकी, मिगुएल अल्मिरोन, वॉटरमैन, जूलियो एनकिसो। मैच-76: 1994 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड ने मोरक्को को हराया था दोनों के बीच 3 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें नीदरलैंड ने 2 मैचों में जीत दर्ज की है। एक मुकाबला मोरक्को जीता था। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। 1994 के वर्ल्ड कप में नीदरलैंड ने मोरक्को को 2-1 से हराया था। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का परफॉर्मेंस नीदरलैंड ग्रुप-F में टॉप पर रही थी। उसने 2 जीत और 1 ड्रॉ के साथ कुल 7 अंक जुटाए। टीम ने पहले मैच में जापान के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला। इसके बाद स्वीडेन और ट्यूनीशिया को हराया। मोरक्को ग्रुप-C में दूसरे स्थान पर रही थी। टीम ने 2 जीत और 1 ड्रॉ के साथ 7 अंक हासिल किए। टीम ने पहले मैच में मजबूत ब्राजील के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला। इसके बाद स्कॉटलैंड को 1-0 और हैती को 4-2 से हराया। नीदरलैंड की उम्मीदें इन-फॉर्म फॉरवर्ड कोडी ग्याकपो पर होंगी। वहीं मोरक्कोको वर्ल्ड क्लास राइट-बैक अशरफ हकीमी से बेहतरीन प्रदर्शन उम्मीद होगी। दोनों टीमों की स्टार्टिंग पॉसिबल-11 नीदरलैंड: बार्ट वर्ब्रूगेन (गोलकीपर), डेंजेल डमफ्रीज़, जान पॉल वैन हेके, वर्जिल वैन डाइक, मिकी वैन दे वेन, रयान ग्रेवेनबर्च, फ्रेंकी डी जोंग, तिजानी रीजेंडर्स, डोनेल मालेन, ब्रायन ब्रोबी, कोडी ग्याकपो। मोरक्को: यासिन बोनो (गोलकीपर), अशरफ हकीमी, ईसा डियोप, शाद रियाद, नुसैर मजरौई, अय्यूब बुआदी, याह्या एल आयनाउई, ब्राहिम डियाज, अजेदीन औनाही, बिलाल एल खन्नौस, इस्माइल सैबारी।
पाकिस्तान का दावा- अफगानिस्तान में तीन ठिकानों पर हमले किए:TTP कमांडर समेत 29 आतंकी मारे; एक दिन पहले कराची में आतंकी हमला हुआ था
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में तीन ठिकानों पर अटैक करने का दावा किया है। पाकिस्तान के मुताबिक, पहले खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में जमीनी ऑपरेशन किया गया। इसके बाद सीमा पार अफगानिस्तान के भीतर तीन आतंकियों के ठिकानों पर हमले किए गए। इन हमलों में 29 आतंकियों को मार गिराया हैं। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने X पर लिखा- यह ऑपरेशन देश में हाल के आतंकी हमलों के जवाब में किया गया। इसमें जमात-उल-अहरार और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों को निशाना बनाया गया। TTP का कमांडर खान फरोश भी मारा गया। इससे एक दिन पहले पाकिस्तान के कराची में सिंध रेंजर्स के हेडकॉर्टर पर हथियारों और विस्फोटकों से लैस आतंकियों ने हमला किया था। इसमें चार रेंजर्स जवान मारे गए थे। वहीं, छह हमलावर मारे गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी जमात-उल-अहरार ने ली थी। बाजौर में 4, अफगानिस्तान में 25 आतंकी मारे अताउल्लाह तरार ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने पर बाजौर जिले में ऑपरेशन शुरू किया गया। इसमें खान फरोश समेत चार आतंकी मारे गए। खैबर पख्तूनख्वा का बाजौर, अफगानिस्तान से लगा जिला है। इसके बाद अफगानिस्तान के पक्तिया, पक्तिका और कुनार प्रांतों में तीन अलग-अलग ठिकानों पर हमले किए गए। वहां 25 आतंकी मारे गए। इन ठिकानों पर रखा हथियार और गोला-बारूद भी नष्ट कर दिया गया। पाकिस्तान बोला- नागरिकों की सुरक्षा से समझौता नहीं करेंगे तरार ने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने की कोशिश करता रहा है, लेकिन अपने नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा। पाकिस्तान पिछले साल से अफगान सीमा और उसके भीतर कई बार हमले कर चुका है। उसका कहना है ये हमले TTP और दूसरे आतंकी संगठनों के ठिकाने किए गए हैं। पाकिस्तान लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार TTP के आतंकियों को पनाह देती है। पाकिस्तान और TTP में लड़ाई क्यों? 2001 में अमेरिका के अफगानिस्तान पर हमले के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका का साथ दिया। इससे TTP नाराज हो गया, वह इसे इस्लाम के खिलाफ मानता था। TTP का मानना है कि पाकिस्तान सरकार सच्चा इस्लाम नहीं मानती है, इसलिए वो उसके खिलाफ हमला करता है। TTP का अफगान तालिबान के साथ गहरा जुड़ाव है। दोनों समूह एक-दूसरे को समर्थन देते हैं। 2021 में अफगान तालिबान के सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान ने TTP को निशाना बनाकर अफगानिस्तान में हमले किए। अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के पिछले दो बड़े हमले…. 10 जून: पाकिस्तानी मिसाइल हमले में 13 की मौत, इनमें 11 बच्चे थे पाकिस्तान ने 10 जून को अफगानिस्तान के कई इलाकों में मिसाइल हमले किए थे। अफगान तालिबान सरकार के मुताबिक इन हमलों में 13 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 11 बच्चे थे। तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के एयरस्पेस का उल्लंघन किया। कुनार, खोस्त तथा पक्तिका प्रांतों में आम लोगों के घरों पर बमबारी की। वहीं पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि उसने खुफिया जानकारी के आधार पर आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमला किया। पूरी खबर पढ़ें... 16 मार्च: पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक में 400 की मौत, 250 घायल पाकिस्तान ने 16 मार्च की रात को अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक किया था। पाकिस्तानी एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने राजधानी काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया, जिनमें एक हॉस्पिटल भी था। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इसमें 400 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 250 से ज्यादा घायल हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दारुलअमान, अरजान कीमत, खैरखाना और काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास कई जगहों पर धमाकों और गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए। पूरी खबर पढ़ें… ------------------- ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान के कराची में पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला:4 सुरक्षाकर्मियों और 6 आतंकियों की मौत; तालिबान से जुड़े जमात-उल-अहरार ने जिम्मेदारी ली पाकिस्तान के कराची में शनिवार रात आतंकियों ने सिंध रेंजर्स के पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया। हमला रात करीब 8.30 बजे गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में हुआ। इसमें चार रेंजर्स की मौत हो गई। जवाबी कार्रवाई में छह आतंकी मारे गए, जबकि एक आतंकी को घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया गया। पूरी खबर पढ़ें…