Responsive Scrollable Menu

आज है ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा उपरांत आषाढ़ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि, जानिए शुभ अशुभ समय और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 29 June 2026: आज 29 जून 2026, रविवार को धनु राशि में विराजमान हैं, जबकि सूर्य-बुध मिथुन और शुक्र-बृहस्पति कर्क में हैं. जानिए आज का संपूर्ण पंचांग और ग्रहों का प्रभाव.

The post आज है ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा उपरांत आषाढ़ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि, जानिए शुभ अशुभ समय और राहुकाल appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

पाकिस्तान का दावा- अफगानिस्तान के तीन ठिकानों पर हमले किए:TTP कमांडर समेत 29 आतंकी मारे; एक दिन पहले कराची में आतंकी हमला हुआ था

पाकिस्तान ने रविवार रात को अफगानिस्तान सीमा से लगे इलाकों में 29 आतंकियों को मार गिराने का दावा किया है। पाकिस्तान के मुताबिक, पहले खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में जमीनी ऑपरेशन किया गया। इसके बाद सीमा पार अफगानिस्तान के भीतर तीन आतंकियों के ठिकानों पर हमले किए गए। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने X पर लिखा- यह ऑपरेशन देश में हाल के आतंकी हमलों के जवाब में किया गया। इसमें जमात-उल-अहरार और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों को निशाना बनाया गया। TTP का कमांडर खान फरोश भी मारा गया। बाजौर में 4, अफगानिस्तान में 25 आतंकी मारे अताउल्लाह तरार ने बताया कि बाजौर जिले में खुफिया जानकारी मिलने के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया। इसमें खान फरोश समेत चार आतंकी मारे गए। बाजौर, खैबर पख्तूनख्वा का अफगानिस्तान से लगा जिला है। इसके बाद अफगानिस्तान के पक्तिया, पक्तिका और कुनार प्रांतों में तीन अलग-अलग ठिकानों पर हमले किए गए। वहां 25 आतंकी मारे गए। इन ठिकानों पर रखा हथियार और गोला-बारूद भी नष्ट कर दिया गया। एक दिन पहले कराची में हमला हुआ था शनिवार को कराची में सिंध रेंजर्स के क्षेत्रीय मुख्यालय पर हथियारों और विस्फोटकों से लैस आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले में चार रेंजर्स जवान मारे गए थे। पाकिस्तान के मुताबिक, जवाबी फायरिंग में छह हमलावर मारे गए। एक घायल हमलावर को गिरफ्तार किया गया। पाकिस्तान ने उसे अफगान नागरिक बताया है। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान तालिबान से अलग हुए संगठन जमात-उल-अहरार ने ली थी। पाकिस्तान का कहना है कि ताजा ऑपरेशन में इसी संगठन और TTP के ठिकानों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तान बोला- नागरिकों की सुरक्षा से समझौता नहीं करेंगे अताउल्लाह तरार ने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना चाहता है, लेकिन अपने नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा। पाकिस्तान पिछले साल से अफगान सीमा और उसके भीतर कई बार हमले कर चुका है। उसका कहना है कि इन हमलों का निशाना TTP और दूसरे आतंकी संगठनों के ठिकाने रहे हैं। पाकिस्तान लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार TTP के आतंकियों को पनाह देती है। काबुल इन आरोपों से लगातार इनकार करता रहा है। पाकिस्तान और TTP में लड़ाई क्यों? 2001 में अमेरिका के अफगानिस्तान पर हमले के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका का साथ दिया। इससे TTP नाराज हो गया, वह इसे इस्लाम के खिलाफ मानता था। TTP का मानना है कि पाकिस्तान सरकार सच्चा इस्लाम नहीं मानती है, इसलिए वो उसके खिलाफ हमला करता है। TTP का अफगान तालिबान के साथ गहरा जुड़ाव है। दोनों समूह एक-दूसरे को समर्थन देते हैं। 2021 में अफगान तालिबान के सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान ने TTP को निशाना बनाकर अफगानिस्तान में हमले किए।

Continue reading on the app

  Sports

मैं दिल से माफी मांगता हूं...रविवार रात कोच ने दिया इस्तीफा, शर्मनाक हार के बाद लिया फैसला, साउथ कोरिया फुटबॉल में हंगामा

FIFA World Cup 2026 Hong Myung bo resigned: फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज खत्म होते ही फुटबॉल जगत में भूचाल आ गया. साउथ कोरिया की टीम के कोच होंग म्युंग-बो ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उनकी टीम आखिरी लीग मैच में साउथ अफ्रीका से हार गई और ग्रुप में तीसरे स्थान पर रही. Mon, 29 Jun 2026 06:27:06 +0530

  Videos
See all

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप के बाद अब बाढ़ का खतरा! #shorts #earthquake #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T02:17:06+00:00

Weather Update: बारिश का कहर, कई इलाकों में भारी जलभराव | Mumbai | Forecast Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T02:15:59+00:00

Venezuela Disaster: वेनेजुएला में भूकंप और बाढ़ से हजारों लोग लापता! | Venezuela Floods | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T02:15:28+00:00

CM Mohan : मावा-रबड़ी का स्वाद लेते CM मोहन यादव! | Shorts | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T02:15:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers