Responsive Scrollable Menu

मुख्यमंत्री यादव बोले- अटल जी का व्यक्तित्व अद्वितीय था, उनके विचार व शब्द सदैव हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज, रविवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह, सांसद आलोक शर्मा, विधायकगण रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी सहित कई नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री यादन ने कहा कि आज परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि है। उनका व्यक्तित्व अद्वितीय था। उनके विचार और शब्द सदैव हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी मुख्यमंत्री यादव ने लिखा है कि श्रद्धेय अटल जी सुशासन, संवेदनशीलता और दूरदर्शी नेतृत्व के प्रणेता युगपुरुष थे। मध्यप्रदेश में केन-बेतवा लिंक एवं नदी जोड़ो परियोजनाओं के माध्यम से हम उनके उस स्वप्न को साकार कर रहे हैं, जिसमें जल, विकास और समृद्धि का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।

आज मुख्यमंत्री भोपाल में करीब 16 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत से तैयार अन्नपूर्णा रोड को रिंग रोड से जोड़ने वाली 100 फीट चौड़ी लिंक रोड का लोकार्पण करेंगे। इसे ‘अटल पथ’ नाम दिया गया है। इससे अन्नपूर्णा रोड और रिंग रोड के बीच सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। इससे स्थानीय लोगों के आवागमन में आसानी होगी और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री यादव इंदौर के दशहरा मैदान स्थित बगीचे में उनकी प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमिपूजन भी करेंगे। इस आयोजन के जरिए पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान और उनकी स्मृतियों को शहर से जोड़ने की पहल की जा रही है।

Continue reading on the app

नागपंचमी पर साल में सिर्फ एक बार खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर, कल सावन सोमवार पर शिव-पार्वती संग होंगे नागदेव के दर्शन

उज्जैन में इस बार 17 अगस्त का दिन बेहद खास रहने वाला है। एक तरफ सावन का तीसरा सोमवार है, तो दूसरी ओर इसी दिन नागपंचमी भी मनाई जाएगी। दोनों पर्व एक साथ पड़ने से बाबा महाकाल की नगरी में आस्था का बड़ा संगम देखने को मिलेगा।

सबसे खास बात यह है कि महाकाल मंदिर के तीसरे तल पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट साल में सिर्फ एक बार नागपंचमी पर खुलते हैं। इस बार श्रद्धालुओं को 16 अगस्त की आधी रात से 17 अगस्त की आधी रात तक यानी पूरे 24 घंटे भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन का मौका मिलेगा।

नागपंचमी पर 24 घंटे खुलेंगे भगवान नागचंद्रेश्वर के पट

इस मंदिर के पट आम दिनों में बंद रहते हैं और साल में केवल नागपंचमी के दिन ही श्रद्धालुओं के लिए खोले जाते हैं। यही वजह है कि नागपंचमी के दिन उज्जैन में देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

इस बार 16 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे से भगवान नागचंद्रेश्वर के प्रथम पूजन की प्रक्रिया शुरू होगी। रात 12 बजे मंदिर के पट खोले जाएंगे। पट खुलने के बाद श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरि महाराज भगवान नागचंद्रेश्वर का पूजन और अभिषेक करेंगे। इस दौरान मंदिर समिति और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

नागचंद्रेश्वर की तीन बार होगी विशेष पूजा

नागपंचमी के दिन भगवान नागचंद्रेश्वर की विशेष पूजा की परंपरा है। इस बार भी तीन अलग-अलग समय पर पूजा-अर्चना की जाएगी। पहली पूजा 16 अगस्त की रात 12 बजे पट खुलने के बाद होगी। यह पूजा पट खुलने के साथ ही शुरू होगी। इसके बाद 17 अगस्त को दोपहर 12 बजे श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान नागचंद्रेश्वर की पूजा की जाएगी।

शीघ्र दर्शन के लिए अलग रहेगा रास्ता

जो श्रद्धालु शीघ्र दर्शन व्यवस्था के तहत भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन करना चाहते हैं, उनके लिए अलग प्रवेश मार्ग निर्धारित किया गया है। शीघ्र दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को हरसिद्धि पाल की ओर से प्रवेश करना होगा। यहां से बड़ा गणेश मार्ग होते हुए श्रद्धालु प्रवेश द्वार नंबर 5 से मंदिर परिसर में पहुंचेंगे। इसके बाद विश्रामधाम के रास्ते भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन कराए जाएंगे।

महाकाल मंदिर में भी अलग रहेगी दर्शन व्यवस्था

17 अगस्त को केवल नागचंद्रेश्वर मंदिर में ही भीड़ नहीं होगी। सावन का तीसरा सोमवार होने के कारण भगवान महाकाल के दर्शन के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

महाकालेश्वर भगवान के सामान्य दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का प्रवेश त्रिवेणी संग्रहालय स्थित त्रिवेणी प्रवेश द्वार से रहेगा। यहां से श्रद्धालु नंदी द्वार होते हुए मानसरोवर फैसिलिटी, गणेश मंडप और कार्तिक मंडप से आगे बढ़ेंगे। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं की निकासी एम्बुलेंस गेट से होगी और वे पिनाकी द्वार से बाहर निकलेंगे।

 

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के 4 क्रिकेटर... जो नशे में धुत होकर उतरे मैदान पर, एक ने ठोक दिए 175 रन, दूसरे ने जड़ दिया शतक

4 cricketers played cricket under the influence of alcohol: क्रिकेट में खिलाड़ी मैदान के बाहर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. आज के दौर में नशे में दिखने पर वीडियो वायरल हो जाता है, लेकिन इतिहास में कई दिग्गजों ने नशे की हालत में खेलकर रिकॉर्ड बनाए. साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने भारी हैंगओवर में 175 रन ठोके, तो वेस्टइंडीज के गैरी सॉबर्स ने रातभर शराब पीने के बाद 150 रन बनाए. वहीं, एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने नशा करने के बाद शतक जड़ा और एंड्रयू साइमंड्स नशे में गिर पड़े थे. Sun, 16 Aug 2026 20:50:06 +0530

  Videos
See all

Ameesha Patel: अमीषा पटेल का स्टाइलिश अंदाज आया नजर #ameeshapatel #shorts #viral #aajtak #bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T15:45:39+00:00

‘BJP का कोई भी कार्यकर्ता इस भ्रष्टाचार का शिकार नहीं’, पार्टी प्रवक्ता का बड़ा दावा | #BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T15:45:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers