एक्ट्रेस कृषी थापांडा के फ्लैट से दोस्त की लाश मिली:फंदे से लटका मिला शव; घटना से पहले एक्ट्रेस को किया था फोन
बेंगलुरु में कन्नड़ एक्ट्रेस कृषी थापांडा के फ्लैट में उनके 45 वर्षीय दोस्त का शव फंदे से लटका मिला। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बिजनेसमैन वैषाक के रूप में हुई है और शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना का पता गुरुवार सुबह उस समय चला, जब वैषाक का शव राजराजेश्वरिनगर स्थित एक्ट्रेस के फ्लैट में छत के पंखे से लटका मिला। उस समय एक्ट्रेस फ्लैट पर मौजूद नहीं थीं। शुरुआती जांच के अनुसार, वैषाक डिप्रेशन से जूझ रहे थे। उनके पास एक्ट्रेस के फ्लैट की चाबी थी और वह अक्सर वहां आते-जाते थे। बुधवार रात भी वह फ्लैट पर अकेले थे, जहां उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले एक्ट्रेस को किया था फोन पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच में यह भी सामने आया कि घटना से पहले वैषाक ने एक्ट्रेस को फोन कर आत्महत्या करने की बात कही थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने तुरंत उनके परिवार को सूचना दी। जब परिवार के सदस्य फ्लैट पहुंचे, तो उन्हें वैषाक की डेड बॉडी मिली। पुलिस के मुताबिक, वैषाक को पहले एक कारोबारी को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। कृषी कन्नड़ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस हैं कृषी थापांडा कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले उन्होंने एक मॉडल के रूप में पहचान बनाई। साल 2014 में उन्होंने मिस कर्नाटक का खिताब जीता, जिसके बाद ग्लैमर इंडस्ट्री में उनकी लोकप्रियता बढ़ी। मॉडलिंग से पहले वह अमेरिकी कंपनी इंटरकॉल में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर भी काम कर चुकी हैं। 2016 में एक्टिंग करियर शुरू किया कृषी ने साल 2016 में कन्नड़ फिल्म 'अकीरा' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। पहली ही फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहना मिली और उन्हें SIIMA अवॉर्ड्स में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेशन मिला। इसी साल उनकी फिल्म 'कही' भी रिलीज हुई, जिसे क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया और फिल्म को कर्नाटक राज्य पुरस्कार में बेस्ट स्क्रिप्ट का सम्मान मिला। इसके बाद कृषी ने 'इराडू कनासु', 'दलपति', 'कन्नडक्कागी ओंदन्नू ओत्ती', 'इरा', 'भाराते', 'लंके', 'ब्लैंक', 'रुपयी' और 'गणा' जैसी कई फिल्मों में काम किया। फिल्मों के अलावा कृषी 'बिग बॉस कन्नड़ सीजन 5' में भी नजर आईं।
'वेलकम टू द जंगल' के 56 हजार टिकट बिके:एडवांस बुकिंग में ₹1.34 करोड़ की कमाई, नए गाने 'ओ मेरे बलम' में जमकर नाची स्टारकास्ट
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘ओ मेरे बलम’ आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर में सुनाई दी इसकी धुन ने दर्शकों का ध्यान खींचा था, जिसके बाद इसके पूरे गाने का इंतजार किया जा रहा था। अब मेकर्स ने यह गाना रिलीज कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर में एक्शन, कॉमेडी और बड़ी स्टारकास्ट के साथ ‘ओ मेरे बलम’ की छोटी-सी झलक भी दिखाई गई थी। ‘तेरा पैसा मेरा पैसा’ जैसे गाने के मुकाबले ‘ओ मेरे बलम’ एक सॉफ्ट और सुरीला गाना है। आनंद राज आनंद ने दिया म्यूजिक गाने का म्यूजिक आनंद राज आनंद ने दिया है, जबकि इसके बोल फरहाद सामजी ने लिखे हैं। गाने को काव्याकृति और साकेत बी. ने आवाज दी है। आनंद राज आनंद ने कहा कि इस गाने की धुन को सरल और दिल तक पहुंचने वाली बनाने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि ट्रेलर में मिले रिएक्शन से यह साफ हो गया था कि दर्शकों को इसकी धुन पसंद आई है और अब वे इसे पूरा सुन सकेंगे। गाने का म्यूजिक प्रोडक्शन और प्रोग्रामिंग अंकित गुप्ता (अंकी) ने की है। मिक्सिंग और मास्टरिंग भास्कर शर्मा ने की है। देखें गाने की झलक- अब तक 56 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले 25 जून, शाम 7:30 बजे से इसके पेड प्रीव्यू रखे गए हैं। फिल्म ने रिलीज से पहले ही शानदार शुरुआत कर दी है। सैकनिल्क के अनुसार, पहले दिन की एडवांस बुकिंग में अब तक 56 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। फिल्म ने 1.34 करोड़ रुपए की एडवांस कमाई की है। ब्लॉक सीटों के साथ यह आंकड़ा 3.76 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में हुई है। इसके बाद उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और गुजरात में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अहमद खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), दिवंगत पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली नजर आएंगे। फिल्म को ए.ए. नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियोज ने सीता फिल्म्स के साथ मिलकर प्रेजेंट किया है। इसका प्रोडक्शन बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप के बैनर तले राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने किया है, जबकि प्रोड्यूसर फिरोज ए. नाडियाडवाला हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others