Responsive Scrollable Menu

UGC NET Answer Key 2026: 84 विषयों की आंसर की जारी, 18 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

UGC NET Answer Key 2026: NTA ने कहा कि कमेटी की सिफारिशों के आधार पर तीन विषयों के बारे में एक अलग पब्लिक नोटिस बाद में रविवार को जारी किया जाएगा।

Continue reading on the app

पाकिस्तान हॉकी वर्ल्डकप में पेनल्टी कॉर्नर का सामान लाना भूला:सेफ्टी किट ड्रेसिंग रूम में छोड़ा, कप्तान को ग्रीन कार्ड; इंग्लैंड ने 4-1 से हाराया

पाकिस्तान हॉकी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ पेनल्टी कॉर्नर का सामान लाना भूल गया। टीम की सेफ्टी किट ड्रेसिंग रूम में ही रह गई। इसके कारण कप्तान अबू बकर महमूद को ग्रीन कार्ड दिखाया गया और उन्हें 2 मिनट के लिए मैदान से बाहर बैठना पड़ा। टीम को मैच में हार का सामना भी करना पड़ा। इंग्लैंड ने 4-1 से हराया। 17वें मिनट में हुआ अजीब वाकया इंग्लैंड के 1-0 से आगे होने के कुछ देर बाद करीब 17वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। पाकिस्तान के खिलाड़ी गोल के पीछे जरूरी प्रोटेक्टिव गियर तलाशने लगे, लेकिन किट वहां मौजूद नहीं थी। बाद में पता चला कि सामान ड्रेसिंग रूम में ही छूट गया था। एक खिलाड़ी को दौड़कर किट लानी पड़ी। किट आने में हुई देरी के बाद रेफरी ने पाकिस्तान के कप्तान अबू बकर महमूद को ग्रीन कार्ड दिखा दिया। उन्हें दो मिनट के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा। पूर्व कप्तान ने कहा- यह ‘अनवॉन्टेड रिकॉर्ड’ पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान अकबर ने इस घटना पर नाराजगी जताई। उन्होंने इसे पाकिस्तान हॉकी का एक और ‘अनवॉन्टेड रिकॉर्ड’ बताया। उनका कहना था कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में पेनल्टी कॉर्नर के लिए जरूरी सुरक्षा उपकरण भूलना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि तैयारी सिर्फ रणनीति, फिटनेस और स्किल तक सीमित नहीं है। टीम में अनुशासन और बेहतर संगठन भी जरूरी है। उनके मुताबिक ऐसी घटना वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर टीम की तैयारियों पर सवाल खड़े करती है। इंग्लैंड ने जीत दर्ज की किट विवाद के बीच पाकिस्तान मैच भी नहीं बचा सका। इंग्लैंड ने 4-1 से जीत दर्ज की। स्टुअर्ट रशमेयर ने 12वें मिनट में इंग्लैंड का पहला गोल किया। इसके बाद सैम वार्ड ने दूसरे क्वार्टर में बढ़त 2-0 कर दी। सैमुअल हूपर ने 31वें मिनट में तीसरा और जेम्स एलबरी ने 47वें मिनट में चौथा गोल किया। पाकिस्तान की ओर से रेहान अब्दुल अफराज ने 50वें मिनट में एक गोल किया। पाकिस्तान को मैच में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन टीम इनमें से किसी को भी गोल में नहीं बदल सकी। 8 साल बाद वर्ल्ड कप में लौटा पाकिस्तान पाकिस्तान की टीम 2018 के बाद पहली बार हॉकी वर्ल्ड कप खेल रही है। 2023 का वर्ल्ड कप टीम ने मिस किया था। अब उसकी अगली चुनौती 17 अगस्त को वेल्स के खिलाफ होगी। इसके बाद 19 अगस्त को पाकिस्तान का सामना भारत से होगा। भारत ने जीत से शुरुआत की भारत ने अपने पहले मुकाबले में वेल्स को 3-1 से हराकर जीत से शुरुआत की है। कप्तान हरमानप्रीत सिंह ने दो गोल दागे। भारत और इंग्लैंड का मुकाबला भी 17 अगस्त को होगा। पेनल्टी कॉर्नर कैसे मिलता है --------------- हॉकी वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें.… महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच:पेरिस ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट चीन से भिड़ंत; गोलकीपर सविता पर नजरें महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम आज अपना पहला मैच खेलेगी। टीम का मुकाबला चीन से होगा, जो पेरिस ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट है। पूल-D का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरु होगा। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: गॉल टेस्ट में इतिहास दोहराने से चूकी टीम इंडिया, नहीं कर पाई 19 साल पहले जैसा कारनामा

प्रसिद्ध कृष्णा ने 8 रन कम क्या बनाए, टीम इंडिया तो इतिहास रचने से ही चूक गई. गॉल टेस्ट में कुछ ऐसा ही हुआ है, जहां भारत की पहली पारी 462 रन पर सिमट गई. Mon, 17 Aug 2026 10:53:25 +0530

  Videos
See all

एयरपोर्ट पर कूल लुक में दिखीं Esha Deol | #eshadeol #bollywood #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T07:33:53+00:00

सलमान की सेल, दंगे का खेल? Kanpur Stampede | UP News | Anwarganj | UP Police | Alam Market #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T07:34:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers