बंगाल के मुख्यमंत्री ने ‘ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स’ में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी
बंगाल के मुख्यमंत्री ने ‘ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स’ में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दीPM Modi का नया इंस्टाग्राम वीडियो वायरल, जानवरों के साथ उनके खास लगाव की लोग कर रहे तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जानवरों के प्रति प्रेम एक बार फिर चर्चा में है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका पशु-पक्षियों के प्रति गहरा लगाव नजर आ रहा है। मंच पर अक्सर सख्त और गंभीर दिखने वाले पीएम मोदी इस वीडियो में बेहद सहज, शांत और मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस संवेदनशील और दयालु अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने शेयर किया अनुभव
इस रील को पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक बेहद खास संदेश भी लिखा। उन्होंने लिखा, "हर सुबह अपने दोस्तों को खाना खिलाना मेरा डेली रूटीन है। कल सुबह, उन्हें किसी तरह पता चल गया कि मैं जल्दी निकल रहा हूं, इसलिए वे मुझसे मिलने आए जब मैं लाल किले के लिए निकल रहा था। हमेशा की तरह स्पेशल!" पीएम का यह भावुक संदेश लोगों के दिलों को छू रहा है।
इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi बोले- Aviation Sector में तेजी से बढ़ रहे रोजगार के नए अवसर
गाय 'दीपज्योति' से लेकर शेर के शावकों तक, पहले भी दिखा है प्यार
यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी का जानवरों के प्रति यह प्रेम देखने को मिला है। इससे पहले भी उनकी गाय 'दीपज्योति' के साथ दुलार करती हुई तस्वीरें, शेर के शावकों को बोतल से दूध पिलाते हुए दृश्य, और हाथियों व अन्य वन्यजीवों के साथ तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। पीएम मोदी लगातार देश में पर्यावरण, वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए भी अपनी बात रखते रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
prabhasakshi









