महिला टी20 विश्व कप: कोहली, शास्त्री, धवन, और अनुष्का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का समर्थन करने पहुंचे
महिला टी20 विश्व कप: कोहली, शास्त्री, धवन, और अनुष्का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का समर्थन करने पहुंचे
हंस रही थीं शिल्पा शेट्टी जब शाहरुख खान ने 'बाजीगर' में दिया था धक्का, 32 साल बाद एक्ट्रेस ने खुद बताई वजह
Why was Shilpa Shetty Smiling in Baazigar Falling Scene: आज से 32 साल पहले रिलीज हुई बाजीगर (Baazigar) फिल्म शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के लिए ही नहीं बल्कि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के करियर की बेस्ट फिल्मों में गिनी जाती है. इस फिल्म का एक-एक सीन आज भी लोगों के दिमाग में ताजा है.हालांकि, इस फिल्म के एक सीन की सबसे ज्यादा चर्चा होती है, जब शाहरुख का किरदार शिल्पा को एक ऊंची बिल्डिंग से नीचे धक्का देता है. इस दौरान शिल्पा शिंदे हंसती हुई नजर आती हैं. इस सीन को लेकर सालों से सवाल उठते रहे हैं कि इतने गंभीर सीन के दौरान वह हंस क्यों रही थीं. अब 32 साल बाद शिल्पा ने इस बारे में खुलासा किया है कि ऐसा क्यों हुआ था. आइए इस दिलचस्प किस्से को विस्तार से जानते हैं-
स्ट्रिंग वर्क की वजह से आई थीं हंसी हुई नजर
मीडिया को दिए इंटरव्यू में शिल्पा शेट्टी ने बताया कि उस समय फिल्मों में आज की तरह VFX और CGI टेक्नॉलॉजी मौजूद नहीं थी. एक्ट्रेस के मुताबिक, बाजीगर का गिरने वाला पूरा सीन स्ट्रिंग वर्क यानी रस्सियों के सहारे शूट किया गया था. उनके मुताबिक, उन्हें कई बार ये सीन देना पड़ा था. लगातार टेक देने की वजह से उनके चेहरे पर जो एक्सप्रेशन आया, वही फिल्म में हंसने जैसा दिखाई दिया.
गिरने वाले सीन को शूट करने के लिए लगे थे चार दिन
शिल्पा ने आगे इस सीन को शूट करने के दौरान आई मुश्किलों के बारे में बताया कि उस एक सीन को पूरा करने में उन्हें करीब 15 से 20 टेक देने पड़े थे और इसकी शूटिंग चार दिन करनी पड़ी थी. एक्ट्रेस ने कहा कि अगर आज भी कोई उस सीन को ध्यान से देखे तो जिस स्ट्रिंग पर वह लटकी थीं, उसकी झलक फ्रेम में दिखाई देती है. उसे आज की टेक्नॉलॉजी की मदद से हटाया जा सकता है, लेकिन उस समय ऐसा पॉसिबल नहीं था.
डेब्यू फिल्म ने शिल्पा की बदली किस्मत
आपको बता दें कि 'बाजीगर' शिल्पा शेट्टी की डेब्यू फिल्म थी. इसका डायरेक्शन अब्बास-मुस्तान ने किया था. इसमें उनके साथ शाहरुख खान और काजोल अहम किरदार में नजर आए थे. इसमें उन्होंने कजोल की बहन का रोल अदा किया था. जब यह फिल्म 12 नवंबर 1993 को रिलीज हुई, तब शिल्पा की उम्र सिर्फ 18 साल थी. पहली ही फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी तारीफ मिली और उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया था.
ये भी पढ़ें: बजरंगी भाईजान की मुन्नी ने सलमान खान के हाथ पर क्यों थूका था 20 बार? एक्टर ने शेयर किया फिल्म से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
फिल्म के गाने आज भी हैं लोगों की जबान पर मौजूद
फिल्म की स्टोरी के साथ-साथ इसके गाने भी आज भी लोगों की जबान पर मौजूद हैं. 'ऐ मेरे हमसफर' और 'किताबें बहुत सी' जैसे गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को करीब 4 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और बॉक्स ऑफिस पर इसने 32 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. उस यह साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी थी.
शिल्पा शेट्टी वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी हाल ही में कन्नड़ पैन इंडिया फिल्म 'केडी: द डेविल' (KD: The Devil) में सत्यवती के किरदार में नजर आई थीं. इसमें ध्रुव सरजा और संजय दत्त मैन लीड में दिखाई दिए थे और यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसके बाद 5 जून 2026 से इसे ZEE5 पर हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया.
ये भी पढ़ें: बजरंगी भाईजान की मुन्नी ने सलमान खान के हाथ पर क्यों थूका था 20 बार? एक्टर ने शेयर किया फिल्म से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News Nation