Responsive Scrollable Menu

Ind A vs SL A: देवदत्त पडिक्कल का अर्धशतक, बारिश ने बिगाड़ा खेल; पहला अनऑफिशियल टेस्ट ड्रॉ

Ind A vs SL A: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला गया पहला अनऑफिशियल टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ। मुकाबले के चौथे और आखिरी दिन बारिश ने खेल में लंबा व्यवधान डाला, जिसके कारण किसी भी टीम को नतीजे तक पहुंचने का मौका नहीं मिला। हालांकि भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

इंडिया ए ने चौथे दिन अपनी दूसरी पारी 48 रन बिना किसी नुकसान के आगे बढ़ाई। सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 101 गेंदों में 67 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके शामिल रहे। उनके अलावा आयुष पांडे ने 38 रन और हर्ष दुबे ने 29 रन की उपयोगी पारी खेली।

भारतीय टीम ने 57 ओवर में 8 विकेट पर 189 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। इसके साथ ही श्रीलंका ए के सामने जीत के लिए 312 रनों का लक्ष्य रखा गया। श्रीलंका ए की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर दिलुम सुदीरा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 49 रन देकर पांच विकेट झटके। उनकी गेंदबाजी ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने का मौका नहीं दिया।

312 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए की टीम ने 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश शुरू हो गई और लंबे समय तक खेल नहीं हो सका। आखिरकार अंपायरों ने मुकाबले को ड्रॉ घोषित कर दिया। श्रीलंका ए के लिए नुवानिदु फर्नांडो 16 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि आशेन बंडारा ने भी नाबाद 18 रन बनाए। पावंथा वीरसिंघे ने 10 रन का योगदान दिया।

इंडिया ए की ओर से जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी ने एक विकेट लिया। उन्होंने पहली पारी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 58 रन देकर चार विकेट चटकाए थे। वहीं हर्ष दुबे ने भी दूसरी पारी में एक सफलता हासिल की।

अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा और अंतिम अनऑफिशियल टेस्ट 2 से 5 जुलाई तक इसी मैदान पर खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज खत्म करने की कोशिश करेंगी।

Continue reading on the app

IND vs IRE: भारत ने टॉस जीत गेंदबाजी चुनी, 2 खिलाड़ियों का डेब्यू पर वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका

IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच खेली जा रही दो मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी कप्तान श्रेयस अय्यर का टॉस पर दबदबा देखने को मिला। उन्होंने लगातार दूसरी बार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मैच बेलफास्ट में उसी पिच पर खेला जा रहा, जिस पर पहला टी20 हुआ था। अय्यर ने कहा कि इस मैदान की कंडीशंस को देखते हुए लक्ष्य का पीछा करना बेहतर विकल्प है।

सीरीज में भारत पिछड़ रहा है। दूसरे टी20 के लिए भारतीय प्लेइंग-11 में दो अहम बदलाव किए गए हैं। ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे और तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका मिला। दोनों खिलाड़ी इस मैच के जरिए अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर रहे। वैभव सूर्यवंशी को अभी अपने टी20 डेब्यू के लिए और इंतजार करना होगा। 

इन दोनों की एंट्री के साथ वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा को आराम दिया गया। सूर्यांश शेडगे ने हाल ही में श्रीलंका-ए के खिलाफ खेले गए 50 ओवर के मुकाबले में इंडिया ए के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इसके अलावा वह आईपीएल में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भी खेल चुके हैं, जिससे दोनों के बीच अच्छी समझ भी है।

प्रिंस का टी20 डेब्यू
वहीं तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने आईपीएल में अपनी रफ्तार और सटीक यॉर्कर गेंदों से काफी प्रभावित किया था। यही वजह है कि उन्हें अब भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिला है। हालांकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली और उन्हें बेंच पर ही बैठना पड़ा।

आयरलैंड की टीम में बदलाव नहीं
दूसरी ओर आयरलैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। कप्तान लॉर्कन टकर ने पहले मैच वाली प्लेइंग इलेवन पर ही भरोसा जताया। इस मुकाबले में आयरलैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी टेक्टर अपने टी20 करियर का 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं, जो उनके लिए एक खास उपलब्धि है।

भारतीय टीम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा के कंधों पर होगी। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अक्षर पटेल और डेब्यू कर रहे प्रिंस यादव से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि भारत सीरीज में अपनी बढ़त को जीत के साथ खत्म करता है या आयरलैंड वापसी कर मुकाबले को रोमांचक बनाता है।

भारत: 1 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 ईशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 सूर्यांश शेडगे, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 हर्षित राणा, 11 प्रिंस यादव।

आयरलैंड: 1 टिम टेक्टर, 2 रॉस अडायर, 3 हैरी टेक्टर, 4 लोरकन टकर (कप्तान, विकेटकीपर), 5 बेन कैलिट्ज़, 6 गैरेथ डेलाने, 7 जॉर्ज डॉकरेल, 8 मैथ्यू हम्फ्रीज़, 9 मैट होलार्ड, 10 लियाम मैकार्थी, 11 जय मूंदड़ा।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs IRE: हर्षित राणा ने विकेट लेने के बाद की बड़ी गलती, हो जाता भारी नुकसान, फिर ऐसे बची टीम इंडिया

हर्षित राणा ने चोट के बाद दमदार अंदाज में टीम इंडिया में वापसी की है. आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले ही मैच में उन्होंने 3 विकेट हासिल किए और वही सिलसिला जारी रखते हुए दूसरे मैच में भी पहले ओवर में विकेट झटक लिया. Sun, 28 Jun 2026 19:20:28 +0530

  Videos
See all

Ye Bharat Ki Baat Hai LIVE: Iran की US को Nuclear धमकी? | Trump | Pakistan | Ram Mandir | Yogi | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T14:39:26+00:00

Iran Israel War Live Updates: ईरान-इजरायल जंग की खबरें LIVE | Netanyahu | Trump | Hormuz | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T14:36:14+00:00

Sheikh hasina return to Bangladesh: बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का ऐलान | Tariq Rahman | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T14:45:19+00:00

Eiffel Tower पर गिरी बिजली! #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T14:36:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers