British American Tobacco की बदली Strategy, ITC से डिविडेंड घटा, जानिए क्या है पूरी वजह
ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (बीएटी) से जुड़ी दो इकाइयों को वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय समूह आईटीसी से कुल 3,895.74 करोड़ रुपये का लाभांश प्राप्त हुआ है। आईटीसी की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, बीएटी का आईटीसी में रणनीतिक निवेश तीन इकाइयों (टोबैको मैन्युफैक्चरर्स (इंडिया) लिमिटेड (टीएमआई), मैड्लेटन इन्वेस्टमेंट कंपनी लिमिटेड और रॉथमैन्स इंटरनेशनल एंटरप्राइजेज लिमिटेड) के माध्यम से है।
आईटीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में टीएमआई और मैड्लेटन इन्वेस्टमेंट कंपनी को कुल 3,895.75 करोड़ रुपये का लाभांश दिया, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा 4,238.93 करोड़ रुपये था। इस प्रकार इसमें लगभग 8.1 प्रतिशत की सालाना गिरावट दर्ज की गई। वित्त वर्ष 2025-26 में आईटीसी ने टीएमआई को 3,197.89 करोड़ रुपये तथा मैड्लेटन इन्वेस्टमेंट कंपनी को 697.86 करोड़ रुपये का लाभांश भुगतान किया।
हालांकि, वार्षिक रिपोर्ट में 1.24 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली रॉथमैन्स इंटरनेशनल एंटरप्राइजेज को किए गए लाभांश का उल्लेख नहीं किया गया है। मार्च 2026 तक टीएमआई की आईटीसी में हिस्सेदारी 17.79 प्रतिशत और मैड्लेटन इन्वेस्टमेंट कंपनी की 3.88 प्रतिशत रही, जबकि रॉथमैन्स इंटरनेशनल एंटरप्राइजेज के पास 1.24 प्रतिशत हिस्सेदारी है। लाभांश में कमी का कारण आईटीसी में बीएटी से जुड़ी इकाइयों की हिस्सेदारी में गिरावट को बताया गया है। टीएमआई ने पिछले दो वर्षों में आईटीसी में अपनी हिस्सेदारी घटाई है।
‘क्लीन दिल्ली विद सीएम…’ यमुना सफाई अभियान में उतरीं CM रेखा गुप्ता, कहा-स्वच्छ यमुना सबकी साझा जिम्मेदारी



prabhasakshi


















