Controversy: विमल इलायची एड पर बुरे फंसे Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff; FDA ने भेजा लीगल नोटिस
Vimal Elaichi Ad Controversy: बॉलीवुड स्टार्स शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ एक विज्ञापन को लेकर मुश्किल में पड़ गए हैं। महाराष्ट्र Food and Drug Administration (FDA) ने तीनों एक्टर्स को विमल इलायची के विज्ञापन के मामले में नोटिस भेजा है। विभाग का कहना है कि यह विज्ञापन असल में प्रतिबंधित विमल पान मसाला का या सरोगेट विज्ञापन हो सकता है।
तीनों एक्टर्स को मिला नोटिस
महाराष्ट्र FDA ने इस हफ्ते शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस जारी किया। इसमें तीनों से पूछा गया है कि विज्ञापन में उनकी क्या भूमिका थी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन को उनके जुहू स्थित घर पर, शाहरुख खान को बांद्रा स्थित मन्नत पर और टाइगर श्रॉफ को उनकी कंपनी के जरिए नोटिस भेजा गया है। तीनों को 15 दिनों के अंदर लिखित जवाब देने के लिए कहा गया है।
FDA को क्यों हुआ शक?
FDA का कहना है कि विज्ञापन भले ही विमल इलायची का हो, लेकिन विमल ब्रांड मुख्य रूप से पान मसाला से जुड़ा हुआ है। ऐसे में विज्ञापन देखने पर सीधे विमल पान मसाला का ख्याल आता है। विभाग ने विज्ञापन में इस्तेमाल किए गए प्रोडक्ट के नाम, डायलॉग, उसे दिखाने के तरीके और बाजार में विमल ब्रांड की पहचान को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू की है। FDA को शक है कि कहीं यह प्रतिबंधित पान मसाला का अप्रत्यक्ष प्रचार तो नहीं है।
महाराष्ट्र में पान मसाला पर रोक
महाराष्ट्र में तंबाकू या निकोटीन वाले गुटखा और पान मसाला पर पहले से प्रतिबंध है। FDA का कहना है कि 13 जुलाई 2026 के आदेश के तहत राज्य में पान मसाला के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर एक साल के लिए रोक लगाई गई है। इसी वजह से विभाग विज्ञापन के जरिए इसके अप्रत्यक्ष प्रचार को लेकर भी सख्ती कर रहा है।
मांगे गए एंडोर्समेंट से जुड़े दस्तावेज
FDA ने सिर्फ एक्टर्स से जवाब ही नहीं मांगा, बल्कि विज्ञापन से जुड़े कई दस्तावेज भी मांगे हैं। इनमें एंडोर्समेंट कॉन्ट्रैक्ट, कैंपेन ब्रीफ, भुगतान की जानकारी और विज्ञापन से पहले की गई जांच से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं। विभाग ने Food Safety and Standards Act, 2006 की धारा 24 का भी हवाला दिया है, जो भ्रामक और गलत खाद्य विज्ञापनों पर रोक लगाती है।
10 लाख रुपये तक हो सकता है जुर्माना
FDA के मुताबिक, कानून की धारा 53 के तहत भ्रामक खाद्य विज्ञापन के प्रकाशन में शामिल लोगों पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। फिलहाल शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को 15 दिनों के अंदर FDA के नोटिस का जवाब देना है। अब देखना होगा कि तीनों एक्टर्स इस मामले में क्या सफाई देते हैं।
यह भी पढ़े- ‘शुगर डैडी’ कहने पर भड़के गोविंदा, सुनीता आहूजा को लगाई फटकार; बोले- मां-बहनों का नाम सस्ता कर दिया
Govinda: ‘शुगर डैडी’ कहने पर भड़के गोविंदा, सुनीता आहूजा को लगाई फटकार; बोले- मां-बहनों का नाम सस्ता कर दिया
Govidna On Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। सुनीता के गोविंदा पर किए गए कमेंट्स के बाद अब एक्टर ने भी अपनी पत्नी को जवाब दिया है। उन्होंने सुनीता के गाली देने वाले अंदाज पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनसे ऐसी भाषा की उम्मीद नहीं थी।
आपसे ये उम्मीद नहीं की जाती
एक पैपराजी वीडियो में गोविंदा सुनीता के बयानों पर बात करते नजर आए। उन्होंने कहा कि सुनीता इन दिनों कैमरे के सामने बहुत ज्यादा गालियां दे रही हैं। गोविंदा ने कहा, “सुनीता जी, आप बहुत ज्यादा मां-बहन की गालियां देने लगी हैं। ऐसा मत कीजिए। आपने मां-बहनों के नाम को बहुत सस्ता कर दिया है। आपसे ये उम्मीद नहीं की जाती।” उन्होंने आगे कहा कि युवा लोग भी सेलेब्स को देखते हैं और उनसे प्रभावित होते हैं। अगर लोग उनके व्यवहार को अपनाने लगें तो यह ठीक नहीं होगा। गोविंदा ने यह भी कहा कि अगर कोई सुनीता को इसी तरह गालियां देने लगे तो परिवार के लिए यह शर्म की बात होगी।
‘शुगर डैडी’ वाले कमेंट पर भी बोले
दरअसल, हाल ही में गोविंदा को एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया था। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थी। इस पर सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि गोविंदा अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूम रहे हैं और उन्हें शर्म आनी चाहिए। सुनीता ने कोमल को लेकर भी ‘शुगर डैडी’ वाला कमेंट किया था।
युवा एक्ट्रेसेस के साथ काम करना गलत नहीं
गोविंदा ने अपने से कम उम्र की एक्ट्रेसेस के साथ काम करने को लेकर कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्टर्स ने युवा कलाकारों के साथ काम किया है। उन्हें अच्छी फिल्में, शोहरत और सम्मान मिला है। एक्टर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उम्र में छोटी एक्ट्रेसेस के साथ काम करने से किसी कलाकार को गलत नहीं समझना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि शायद सुनीता नहीं चाहतीं कि वह पर्दे पर जवान नजर आएं।
सुनीता के आरोपों पर बोले गोविंदा
गोविंदा ने सुनीता के उन आरोपों पर भी बात की, जिनमें उन्होंने उनके शादी के बाहर रिश्तों को लेकर सवाल उठाए थे। एक्टर ने कहा कि हर चीज को लेकर किसी पर आरोप लगाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि कई बार लोग सफलता और काम के बीच ऐसी बातें कह देते हैं, लेकिन उन्हें अपनी पत्नी की बातों में भी प्यार नजर आता है।
यह भी पढ़े- गोविंदा फिर रूमर्ड GF संग हुए स्पॉट: पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं- ‘शर्म करो, बेटी की उम्र की लड़की घुमा रहे हो’
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










