Responsive Scrollable Menu

वेनेजुएला में फिर 5.6 तीव्रता का भूकंप:अब तक 1430 मौतें, 3300 लोग घायल; 72 घंटे बाद 68 हजार लोग अब भी लापता

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में रविवार को फिर 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। यूरो-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक भूकंप का केंद्र अरागुआ तट के पास समुद्र में 30 किलोमीटर की गहराई में था। यह भूकंप 24 जून को आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद शनिवार को 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था। वेनेजुएला में अब तक 1430 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 3300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के 72 घंटे बाद करीब 68,900 लोग अब भी लापता हैं और मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि भूकंप के बाद शुरू के 48 से 72 घंटे ही सबसे जरूरी होते है। इस समय लोगों को बचाने की उम्मीद ज्यादा रहती है। कई इलाकों में राहत टीमों की कमी के कारण लोग परिजन को ढूंढने के लिए खुद मलबा हटा रहे हैं। कई परिवार हथौड़ों और दूसरे औजारों से इमारतों का मलबा हटाकर अपने परिजन की तलाश कर रहे हैं। मैप में देखें, 24 जून को आए भूकंप की लोकेशन… भूकंप से जुड़ी 5 तस्वीरें… वेनेजुएला के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन अमिस्ताद’ भारत ने शुक्रवार को वेनेजुएला की मदद के लिए ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया है। ‘अमिस्ताद’ एक स्पेनिश शब्द है जिसका मतलब ‘दोस्ती' होता है। वेनेजुएला की आधिकारिक भाषा स्पेनिश ही है। इस ऑपरेशन का मकसद भूकंप प्रभावित इलाकों में जल्द से जल्द मदद पहुंचाना और घायलों का इलाज कराना है। भारतीय वायुसेना के दो C-17 ग्लोबमास्टर विमानों के जरिए करीब 35 टन राहत सामग्री भेजी गई है। इसमें जरूरी दवाइयां, मेडिकल इक्विपमेंट और राहत सामग्री शामिल हैं, जिनसे कम समय में अस्थायी इलाज सुविधाएं तैयार की जा सकती हैं। भारत ने 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल यूनिट की 41 सदस्यीय मेडिकल टीम भी वेनेजुएला भेजी है। इसमें डॉक्टर, नर्स और मेडिकल एक्सपर्ट शामिल हैं। यह टीम वहां घायलों का इलाज करेगी और जरूरत पड़ने पर अस्थायी अस्पताल भी बनाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को तुरंत इलाज मिल सके। दुनिया के कई देशों से पहुंची राहत टीमें वेनेजुएला सरकार के अनुसार, अमेरिका, मेक्सिको, कोलंबिया, अल सल्वाडोर, स्विट्जरलैंड समेत कई देशों के 861 बचावकर्मी राहत कार्य में जुटे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने भी 25 अंतरराष्ट्रीय सर्च एंड रेस्क्यू टीमों के करीब 1000 आपातकर्मी भेजने की घोषणा की है। रेस्क्यू के लिए भारी मशीनें, दमकलकर्मी और आपातकालीन टीमें लगातार प्रभावित इलाकों में पहुंच रही हैं। अमेरिका ने भी भूकंप राहत कार्य के लिए वेनेजुएला पर लगे कुछ आर्थिक प्रतिबंधों में अस्थायी छूट देने का फैसला किया है। एयरपोर्ट क्षतिग्रस्त होने के कारण राहत पहुंचाने में मुश्किल इंटरनेशनल रेस्क्यू कमेटी (IRC) की चीफ एलिनोर रेक्स ने बताया कि देश का मुख्य एयरपोर्ट क्षतिग्रस्त होने से बड़े पैमाने पर मदद पहुंचाने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि IRC के पास पड़ोसी देश कोलंबिया में राहत सामग्री मौजूद है, लेकिन उसे वेनेजुएला तक पहुंचाने के लिए एयरपोर्ट तक पहुंच जरूरी है, जो एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। आने वाले दिनों में IRC की टीमें प्रभावित लोगों तक भोजन, पीने का पानी, अस्थायी आश्रय और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जरूरी दवाइयां व चिकित्सा सामग्री पहुंचाने पर ध्यान देंगी। वेनेजुएला में भूकंप के बाद कई सेवाएं बंद इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) के अनुसार, भूकंप से वेनेजुएला में करीब 67.6 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें लगभग 20 लाख लोग राजधानी कराकस में रहते हैं। बड़ी संख्या में लोगों के घर ढह गए हैं। वे सड़कों या अस्थायी शिविरों में रहने को मजबूर हैं। -------------- ये खबर भी देखें… मलबे में दबे 18 दिन के बच्चे का रेस्क्यू:इमारतों में अभी भी फंसे लोग; सड़क पर रिलीफ कैंप; वेनेजुएला भूकंप के 20 PHOTOS-VIDEOS वेनेजुएला में भूकंप के बाद हालात बदतर हैं। दो दिन बाद भी मलबे से फंसे लोगों और शवों को निकाला जा रहा है। शुक्रवार को 18 दिन के बच्चे को उसके मां के साथ सुरक्षित निकाला गया। लोग सड़कों पर रहने को मजबूर हैं। घायलों का इलाज सड़क पर किया जा रहा है। 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप बुधवार को आए थे। इनमें अब तक 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा तबाही काराकस और ला गुआइरा शहरों में हुई है। पूरी खबर देखें…

Continue reading on the app

'सोना-चांदी और करोड़ों नकदी गायब, चंपतराय अब लंपट हो गए', राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर बोलीं महुआ मोइत्रा, सरकार पर उठाए सवाल

महुआ मोइत्रा ने कहा कि राम मंदिर में बड़े पैमाने पर लूट और तोड़-फोड़ की घटनाएं हुई हैं। क्या अब इससे लाखों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत नहीं हो रहीं? जब गंगा किनारे बिरयानी खाने या विपक्ष के किसी बयान पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली जाती है, तो इस मामले में वही कानून व्यवस्था और वही तेजी कहां गायब है?

Continue reading on the app

  Sports

एशेज सीरीज में संन्यास तोड़कर लौटेंगे बेन स्टोक्स? बोले- यह कोई ऐसा फैसला नहीं...

Ben Stokes Retirement: इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. अगले साल होने वाली एशेज सीरीज में वापसी की संभावनाओं को खारिज करते हुए स्टोक्स ने साफ किया कि उनका यह फैसला अंतिम है और उन्हें इसका कोई पछतावा नहीं है. 'बैजबॉल' युग की शुरुआत करने वाले स्टोक्स ने कहा कि विवादों के साथ उनका करियर खत्म होना शायद उनके पूरे सफर की ही तरह रहा. Mon, 29 Jun 2026 23:09:24 +0530

  Videos
See all

Ayodhya Ram Mandir Donation Scam | देशभर के मंदिरों से दान-पात्र हटेगा..राम मंदिर केस नजीर बनेगा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T19:30:21+00:00

Former US President Joe Biden launched attack on President Donald Trump at gala event. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T20:33:01+00:00

Weather Update: इन राज्यों में भयंकर बारिश का अलर्ट! | IMD Alert | Monsoon | Rain Alert | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T20:30:00+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका युद्ध से जुड़ी बड़ी ख़बर | Breaking News | India | Oil crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T20:00:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers